Thursday, Jun 18 2026 | Time 00:58 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


मिजोरम में सत्तारूढ़ जोरम पीपुल्स मूवमेंट ने के. लालतलुआंगकिमा को राज्यसभा उम्मीदवार चुना

आइजोल, 03 जून (वार्ता) मिज़ोरम में सत्तारुढ़ जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) ने पार्टी प्रवक्ता के. लालतलुआंगकिमा को संसद के ऊपरी सदन में राज्य की एकमात्र सीट के लिए अपना उम्मीदवार चुना है।
जेडपीएम की नामांकन समिति की बुधवार को यहां आयोजित बैठक के बाद यह घोषणा की गयी। बैठक मुख्यमंत्री लालदुहोमा के सरकारी आवास पर हुई, जिसमें लालतलुआंगकिमा को 18 जून को होने वाले चुनाव के लिए सर्वसम्मति से उम्मीदवार चुना गया।
श्री लालतलुआंगकिमा वर्तमान में जेडपीएम की राजनीतिक मामलों की समिति के सदस्य हैं और पार्टी के प्रमुख प्रवक्ताओं में से एक हैं।
उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा कि वह गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे और यदि निर्वाचित होते हैं, तो उनका ध्यान खाद्य आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने और मिज़ोरम की सुरक्षा को मज़बूत करने पर होगा।
जेडपीएम के पास 40 सदस्यीय मिज़ोरम विधानसभा में 27 विधायकों का बहुमत है, जिससे उसका उम्मीदवार चुनाव में स्पष्ट रूप से सबसे मजबूत दावेदार बन गया है। विपक्षी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) जिसके पास 10 विधायक हैं, ने भी चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
एमएनएफ के उपाध्यक्ष आर. लालथांगलियाना ने कहा कि पार्टी शुक्रवार को अपने उम्मीदवार की घोषणा करेगी।
भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस , जिनके पास विधानसभा में क्रमशः दो और एक सीट है, के उम्मीदवार उतारने की संभावना कम है।
मिज़ोरम को 1972 से राज्यसभा की केवल एक सीट आवंटित की गई है, जब इसे असम से अलग करके एक केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया था। अब तक सात व्यक्तियों ने ऊपरी सदन में राज्य का प्रतिनिधित्व किया है।
एमएनएफ के मौजूदा राज्यसभा सदस्य के. वनलालवेना का कार्यकाल 18 जुलाई को समाप्त हो रहा है।
अशोक
वार्ता
More News

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ऐप बनाएगा बंगाल पर्यटन विभाग

17 Jun 2026 | 11:29 PM

कोलकाता, 17 जून (वार्ता) पश्चिम बंगाल पर्यटन विभाग पर्यटन क्षेत्र से जुड़े हितधारकों का एक व्यापक डाटाबेस तैयार करेगा और उसे एक मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से उपलब्ध कराएगा। पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने बुधवार को यह जानकारी दी।.

see more..

पश्चिम बंगाल : जबरन वसूली, ज़मीन हड़पने के आरोप में तृणमूल नेता गिरफ़्तार

17 Jun 2026 | 10:54 PM

बसीरहाट, 17 जून (वार्ता) पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिला परिषद में खाद्य आपूर्ति विभाग के कर्माध्याक्ष तथा तृणमूल कांग्रेस के प्रमुख नेता शाहनूर मंडल को भूमि कब्जा और जबरन वसूली समेत कई आरोपों में बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।.

see more..

मोदी के दौरे से पहले केसरिया रंग में रंगा गया बंगाल का मशहूर तारकेश्वर शिव मंदिर

17 Jun 2026 | 10:09 PM

तारकेश्वर, 17 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 20 जून को प्रस्तावित यात्रा से पहले पश्चिम बंगाल के प्रतिष्ठित 18वीं शताब्दी के तारकेश्वर शिव मंदिर को भगवा रंग से रंगा जा रहा है। .

see more..

विजय के चुनावी हलफनामे के खुलासों की आयकर जांच की मांग वाली याचिका खारिज

17 Jun 2026 | 9:59 PM

चेन्नई, 17 जून (वार्ता) मद्रास उच्च न्यायालय ने बुधवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के खिलाफ उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में उनके द्वारा लड़े गये और जीते गये दो निर्वाचन क्षेत्रों के हलफनामों में संपत्तियों के खुलासे में कथित विसंगतियों की आयकर जांच की मांग की गयी थी।.

see more..

कोश्यारी के जन्मदिन पर नैनीताल दुग्ध संघ ने दुग्ध उत्पादकों को बांटा लाखों का बोनस

17 Jun 2026 | 9:54 PM

नैनीताल, 17 जून (वार्ता) उत्तराखंड के नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने बुधवार को राज्य पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के जन्मदिन पर रामगढ़ क्षेत्र की दुग्ध समिति में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दुग्ध उत्पादकों को 18.27 लाख रुपये का बोनस वितरित किया। इस अवसर पर दुग्ध उत्पादकों को स्वच्छ दुग्ध उत्पादन के लिए प्रोत्साहित भी किया गया।.

see more..