Wednesday, Jul 15 2026 | Time 18:53 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


दिल्ली में देहरादून पुलिस की कोबरा गैंग के ठिकाने पर दबिश, विदेशी मुख्य ड्रग सप्लायर गिरफ्तार

देहरादून 04 जून (वार्ता) उत्तराखंड के देहरादून जिला पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर थाना राजपुर क्षेत्र से दो अलग-अलग स्थानों से पकड़े गए दो विदेशी ड्रग पैडलर सहित तीन सप्लायर से पूछताछ के बाद बुधवार देर रात स्थानीय पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि कुख्यात कोबरा गैंग के पकड़े गए मुख्य आरोपी जॉन उर्फ जोसेफ उर्फ मॉरिस उर्फ एनडी ब्रदर को विधिक कार्यवाही के बाद गुरुवार को देहरादून लाया जा रहा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून प्रवेंद्र डोभाल ने बताया कि मंगलवार को राजपुर क्षेत्र से अलग अलग दो स्थानों से हाई प्रोफाइल ड्रग कोकीन सहित तीन लोग पकड़े गए थे। इनमें दो सूडान के रहने वाले हैं। जबकि तीसरे ड्रग सप्लायर जावेद आलम पुत्र मुस्तफा, निवासी रहमत कॉलोनी, बरला रोड देवबंद थाना देवबंद जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। जावेद ने पूछताछ में बताया था कि वह उक्त मादक पदार्थों को विशेष कर शहर में आयोजित होने वाली बड़ी पार्टी और कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों को सप्लाई करता है। आरोपी द्वारा बताया गया कि उसे कोकीन जॉन उर्फ जोसेफ नाम के व्यक्ति, जो कि दिल्ली में रहता है, द्वारा उपलब्ध करायी जाती है।
एसएसपी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर प्रकाश में आये आरोपी जॉन उर्फ जोसेफ को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मालवीय नगर दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे अब विधिक कार्यवाही के बाद देहरादून लाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दिल्ली से गिरफ्तार आरोपी जॉन उर्फ जोसेफ ने पूछताछ में बताया है कि उसने अपनी पहचान को छुपाने के लिए कई नाम रखे हुए हैं। वह मूल रूप से रिपब्लिक ऑफ कोटे डी आइवर (अफ्रीका) का मूल निवासी है तथा पिछले दो वर्ष से दिल्ली में मालवीय नगर में रह रहा है।
श्री डोभाल ने उक्त आरोपीर जॉन के हवाले से बताया कि कोकीन से होने वाली मोटी कमाई के कारण वह दिल्ली से कोकीन की सप्लाई अपने पैडलरों के माध्यम से देश के विभिन्न स्थानों में करता है। कुछ दिन पूर्व उसके द्वारा अपने एक पेडलर जावेद आलम को कोकीन बेची गई थी तथा देहरादून में आयोजित होने वाली पार्टियों और कॉलेज के युवा छात्र-छात्राओं को सप्लाई करने के लिए भेजा गया था। उन्होंने आरोपी से पूछताछ के आधार पर बताया कि उसके पासपोर्ट और वीजा के दिसंबर 2025 में खत्म होने तथा उसके बिना वैध पासपोर्ट एवं वीजा के अवैध रूप से दिल्ली में रहने की जानकारी भी पुलिस टीम को प्राप्त हुई है, जिसके संबंध में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
सुमिताभ उप्रेती
वार्ता
More News

सीतक्का ने तेलंगाना में आंगनवाड़ी नाश्ता योजना लागू करने का दिया आदेश, घटिया पोषण के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

15 Jul 2026 | 6:25 PM

हैदराबाद, 15 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री डॉ. दानसारी अनसूया सीतक्का ने बुधवार को अधिकारियों को अगले महीने से पूरे राज्य में आंगनवाड़ी नाश्ता योजना का विस्तार करने के निर्देश दिये।.

see more..

बिदादी विवाद: शिवकुमार ने कुमारस्वामी पर राजनीतिक पाखंड करने का लगाया आरोप

15 Jul 2026 | 6:07 PM

बेंगलुरु, 15 जुलाई (वार्ता) कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने बुधवार को बिदादी एकीकृत टाउनशिप परियोजना को लेकर केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी पर राजनीतिक पाखंड करने का आरोप लगाया । उन्होंने कहा कि यह विवादित परियोजना श्री कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली जनता दल सेक्युलर (जदएस) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन सरकार के समय मंज़ूर और आगे बढ़ाई गई थी।.

see more..

रोडवेज कर्मचारी सोसाइटी विवाद मामले में हाईकोर्ट ने सरकार और रोडवेज से किया जवाब तलब

15 Jul 2026 | 6:01 PM

नैनीताल, 15 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) के कर्मचारियों के वेतन से सोसाइटी के नाम पर की जा रही कटौती और कटौती के अंशदान को सोसाइटी में जमा नहीं किये जाने के मामले में उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने बुधवार को सुनवाई करते हुए राज्य सरकार और निगम से तीन सप्ताह में जवाबी हलफनामा दायर करने के निर्देश दिए हैं।.

see more..

पश्चिम बंगाल सरकार पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के घर पर सुरक्षा बहाल करेगी

15 Jul 2026 | 5:54 PM

कोलकाता, 15 जुलाई (वार्ता) पश्चिम बंगाल सरकार ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की पत्नी मीरा भट्टाचार्य के पाम एवेन्यू स्थित घर पर सुरक्षा बहाल करने का फैसला किया है।.

see more..

धामी ने दी चमोली को 155.36 करोड़ रुपये की 63 विकास योजनाओं की सौगात

15 Jul 2026 | 5:43 PM

देहरादून 15 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गोपेश्वर स्थित पुलिस मैदान में आयोजित सेवा, सुशासन एवं समर्पण सेवा पखवाड़े के अंतर्गत चमोली जिला के विकास को नई गति देते हुए विभिन्न विभागों की कुल 155.36 करोड़ रुपये की 63 विकास योजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने 113.99 करोड़ रुपये की 36 विकास योजनाओं का शिलान्यास तथा 41.37 करोड़ रुपये की 27 विकास योजनाओं का लोकार्पण किया।.

see more..