Saturday, Jul 11 2026 | Time 08:29 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


रेल मंत्री की बंगाल के मुख्यमंत्री से लंबित रेल परियोजनाओं को फिर से शुरू करने पर बातचीत की संभावना

कोलकाता, 04 जून (वार्ता) केंद्रीय रेल और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव की 6 जून को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात में राज्यभर में लंबित रेल परियोजनाओं को फिर से शुरू करने पर बातचीत की संभावना है।
मुलाकात का मुख्य मकसद उन मुद्दों को सुलझाना होगा, जिनके कारण एक दशक से भी अधिक समय से कई अहम बुनियादी ढांचों से संबंधित परियोजनाओं में देरी हो रही है।
गौरतलब है कि सुश्री ममता बनर्जी के कार्यकाल के दौरान जमीन अधिग्रहण से जुड़े विवाद और केंद्र-राज्य के बीच लंबे समय से चले आ रहे मतभेद उन मुख्य कारणों में से थे, जिनकी वजह से पश्चिम बंगाल में कई रेल परियोजनाओं की प्रगति धीमी रही।
अधिकारियों से उम्मीद है कि वे पांच बड़ी परियोजनाओं पर काम में तेजी लाने के लिए एक रोडमैप पर चर्चा करेंगे। ये परियोजनाएं कई सालों से या तो पूरी तरह से रुकी हुयी हैं या उनमें देरी हो रही है। इनमें से एक है जोका-एस्प्लेनेड मेट्रो कॉरिडोर। इस कॉरिडोर के मोमिनपुर-एस्प्लेनेड हिस्से में जमीन से जुड़े मुद्दों और माजेरहाट के पास रक्षा मंत्रालय की जमीन के इस्तेमाल की मंजूरी में हुई देरी के कारण काम आगे नहीं बढ़ पाया है।
किडरपोर और डायमंड हार्बर रोड के कुछ हिस्सों में भी जमीन अधिग्रहण की समस्याओं के कारण निर्माण कार्य में देरी हुई है।
इसी तरह नोआपारा-बारासात मेट्रो परियोजना (जिसमें एयरपोर्ट लिंक भी शामिल है) भी प्रस्तावित मार्ग पर हुए अतिक्रमण और जमीन अधिग्रहण से जुड़े विवादों के कारण प्रभावित हुआ है। रेलवे राज्य सरकार से मदद मांग रहा है ताकि इन रुकावटों को दूर किया जा सके और कोलकाता एयरपोर्ट तथा उत्तरी उपनगरों के बीच संपर्क को बेहतर बनाया जा सके।
रुकावटों को दूर करने के तरीकों पर भी इस बैठक में चर्चा होने की उम्मीद है। ईस्ट-वेस्ट मेट्रो परियोजना भी कुछ हिस्सों में अभी तक अधूरा है।
इस बैठक को पश्चिम बंगाल में बुनियादी ढांचे के विकास में तेजी लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तौर पर देखा जा रहा है।
जानकारों का मानना है कि केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर तालमेल से रेलवे में हजारों करोड़ रुपये के निवेश के रास्ते खुल सकते हैं और लंबे समय से अटकी पड़ी परियोजनाएं फिर से पटरी पर आ सकती हैं।
पंकज, मधुकांत
वार्ता
More News

एच ज्ञान प्रकाश मणिपुर लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष नियुक्त

11 Jul 2026 | 12:22 AM

इम्फाल, 10 जुलाई (वार्ता) श्री एच ज्ञान प्रकाश को मणिपुर लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।.

see more..

वर्ष 2047 तक तीन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा तेलंगाना : विक्रमार्क

10 Jul 2026 | 11:11 PM

खम्मम, 10 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस सरकार का लक्ष्य तेलंगाना को 2047 तक तीन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है तथा इसके लिए किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण और पारदर्शी शासन के जरिए समावेशी विकास सुनिश्चित किया जायेगा।.

see more..

किसानों और महिलाओं की भारी उपस्थिति कांग्रेस की कल्याणकारी पहल के प्रति किसान समुदाय का समर्थन है: भट्टी

10 Jul 2026 | 9:24 PM

हैदराबाद/खम्मम, 10 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क ने शुक्रवार को कहा कि खम्मम जिले के जगन्नाथपुरम में 'रायथु आशीर्वाद सभा' में किसानों, महिलाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति कांग्रेस सरकार और उसकी कल्याणकारी पहलों के प्रति किसान समुदाय के समर्थन को दर्शाती है।.

see more..

भीतरकनिका में सालाना घोंसला बनाने के मौसम के लिए पहुंचने लगे मॉनसून औपनिवेशिक पक्षी

10 Jul 2026 | 9:09 PM

केंद्रपाड़ा, 10 जुलाई (वार्ता) मॉनसून की शुरुआत के साथ ही भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान के भीतर स्थित माथा-आडिहा, दुर्गाप्रसाद दिया और लक्ष्मीप्रसाद दिया पक्षी विहारों में हजारों की संख्या में औपनिवेशिक पक्षी पहुंचने लगे हैं। इसके साथ ही यहां पक्षियों के सालाना घोंसला बनाने और प्रजनन के मौसम की शुरुआत हो गयी है।.

see more..

बंगाल के मुख्यमंत्री शनिवार को सूरजपुर पुलिस चौकी का करेंगे उद्घाटन

10 Jul 2026 | 9:08 PM

कोलकाता, 10 जुलाई (वार्ता) पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सुरजपुर में नाबालिग लड़की के कथित दुष्कर्म एवं हत्या के बाद उसके परिवार को इलाके में पुलिस चौकी बनाने का आश्वासन देने के चार दिन बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी शनिवार को इस सुविधा का उद्घाटन करेंगे।.

see more..