Wednesday, Jul 15 2026 | Time 19:24 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


जेईई (एडवांस्ड) अभ्यर्थियों के डेटा उल्लंघन, निजता भंग होने के दावे भ्रामक : आईआईटी

आईआईटी जेईई स्पष्टीकरण।
देहरादून 05 जून (वार्ता) उत्तराखंड के रुड़की स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) ने शुक्रवार को उन खबरों का खंडन किया है, जिनमें लाखों जेईई (एडवांस्ड) अभ्यर्थियों के डेटा उल्लंघन और गोपनीयता भंग होने संबंधी दावे किये गये हैं।
रुड़की आईआईटी ने इन दावों को भ्रामक तथा तथ्यात्मक रूप से गलत बताया। आईआईटी की ओर से जारी स्पष्टीकरण के अनुसार सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही जानकारी भ्रामक है और वास्तविक घटनाक्रम को सही रूप में प्रस्तुत नहीं करती। यह दुष्प्रचार फैलाने का प्रयास प्रतीत होता है, जो सत्य से कोसों दूर है। गत दो जून को कुछ तकनीकी हस्तक्षेप त्वरित आधार पर किए गए थे, ताकि उन अभ्यर्थियों की सहायता की जा सके जिन्हें प्रवेश-पत्र (एडमिट कार्ड) से संबंधित डेटा तक पहुंचने में कठिनाई हो रही थी तथा पंजीकरण प्रक्रिया का सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जा सके। इन तकनीकी हस्तक्षेपों के परिणामस्वरूप क्लाउड स्टोरेज के एक घटक में अत्यंत सीमित और अस्थायी स्तर पर 'कॉन्फ़िगरेशन' संबंधी त्रुटि उत्पन्न हो गई।
आईआईटी रुड़की के मुताबिक, एथिकल हैकर रायलन अनिल ने इस त्रुटि की पहचान की और सूचित किया कि वे संबंधित डेटाबेस तक पहुंच प्राप्त कर सकते थे। इस सूचना के तुरंत बाद समस्या का समाधान कर दिया गया तथा डेटा तक पहुंच को प्रतिबंधित कर दिया गया।
प्रभावित स्टोरेज केवल केवल पढ़ने योग्य मोड में था, अर्थात किसी भी डेटा को न तो संपादित किया जा सकता था और न ही हटाया जा सकता था।
आईआईटी के अनुसार क्लाउड एक्सेस लॉग्स के विश्लेषण से पुष्टि हुई है कि किसी प्रकार का सामूहिक (बल्क) डाउनलोड नहीं हुआ। उपलब्ध पहुंच कुल डेटा के 0.05 प्रतिशत से भी कम तक सीमित रही। किसी भी संवेदनशील जानकारी से समझौता नहीं हुआ और न ही किसी प्रकार का बड़े पैमाने पर डेटा निष्कर्षण किया गया। इस घटना का परीक्षा परिणामों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। अभ्यर्थियों के अंक, रैंक अथवा श्रेणी (कैटेगरी) पूरी तरह सुरक्षित और अप्रभावित रहे।
दावा किया गया है कि आईआईटी रुड़की जेईई (एडवांस्ड) तथा जोसा (जेओ एसएए) काउंसलिंग प्रक्रियाओं की निष्पक्षता, सुरक्षा और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। इस तकनीकी घटना को गलत रूप में प्रस्तुत करने तथा परीक्षा प्रणाली में जनता के विश्वास को कमजोर करने के उद्देश्य से किए जा रहे प्रयास गंभीर चिंता का विषय हैं और इन्हें हतोत्साहित किया जाना चाहिए।
सुमिताभ उप्रेती
वार्ता
More News

सीतक्का ने तेलंगाना में आंगनवाड़ी नाश्ता योजना लागू करने का दिया आदेश, घटिया पोषण के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

15 Jul 2026 | 6:25 PM

हैदराबाद, 15 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री डॉ. दानसारी अनसूया सीतक्का ने बुधवार को अधिकारियों को अगले महीने से पूरे राज्य में आंगनवाड़ी नाश्ता योजना का विस्तार करने के निर्देश दिये।.

see more..

बिदादी विवाद: शिवकुमार ने कुमारस्वामी पर राजनीतिक पाखंड करने का लगाया आरोप

15 Jul 2026 | 6:07 PM

बेंगलुरु, 15 जुलाई (वार्ता) कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने बुधवार को बिदादी एकीकृत टाउनशिप परियोजना को लेकर केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी पर राजनीतिक पाखंड करने का आरोप लगाया । उन्होंने कहा कि यह विवादित परियोजना श्री कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली जनता दल सेक्युलर (जदएस) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन सरकार के समय मंज़ूर और आगे बढ़ाई गई थी।.

see more..

रोडवेज कर्मचारी सोसाइटी विवाद मामले में हाईकोर्ट ने सरकार और रोडवेज से किया जवाब तलब

15 Jul 2026 | 6:01 PM

नैनीताल, 15 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) के कर्मचारियों के वेतन से सोसाइटी के नाम पर की जा रही कटौती और कटौती के अंशदान को सोसाइटी में जमा नहीं किये जाने के मामले में उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने बुधवार को सुनवाई करते हुए राज्य सरकार और निगम से तीन सप्ताह में जवाबी हलफनामा दायर करने के निर्देश दिए हैं।.

see more..

पश्चिम बंगाल सरकार पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के घर पर सुरक्षा बहाल करेगी

15 Jul 2026 | 5:54 PM

कोलकाता, 15 जुलाई (वार्ता) पश्चिम बंगाल सरकार ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की पत्नी मीरा भट्टाचार्य के पाम एवेन्यू स्थित घर पर सुरक्षा बहाल करने का फैसला किया है।.

see more..

धामी ने दी चमोली को 155.36 करोड़ रुपये की 63 विकास योजनाओं की सौगात

15 Jul 2026 | 5:43 PM

देहरादून 15 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गोपेश्वर स्थित पुलिस मैदान में आयोजित सेवा, सुशासन एवं समर्पण सेवा पखवाड़े के अंतर्गत चमोली जिला के विकास को नई गति देते हुए विभिन्न विभागों की कुल 155.36 करोड़ रुपये की 63 विकास योजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने 113.99 करोड़ रुपये की 36 विकास योजनाओं का शिलान्यास तथा 41.37 करोड़ रुपये की 27 विकास योजनाओं का लोकार्पण किया।.

see more..