Saturday, Jul 11 2026 | Time 08:16 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


भारत को पर्यटन की क्षमता का भरपूर फायदा उठाना चाहिए : सुमन बिल्ला

तिरुवनंतपुरम, 05 जून (वार्ता) केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव और महानिदेशक सुमन बिल्ला ने कहा है कि भारत को रोजगार और विदेशी मुद्रा अर्जन की क्षमता का भरपूर फायदा उठाना चाहिए।
श्री बिल्ला ने तिरुवनंतपुरम में तीन दिवसीय ग्लोबल ट्रैवल मार्केट (जीटीएम) 2026 को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले दशक में भारत ने तेजी से आर्थिक विकास, लोगों की आय में बढ़ोतरी और बुनियादी ढांचे में बड़े निवेश देखे हैं, जिससे पर्यटन के विस्तार के अनुकूल हालात बने हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि देश का पर्यटन प्रदर्शन अभी भी उसकी विशाल क्षमता की तुलना में कम है।
उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की तेजी से उभरती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में एक है, जहां बढ़ती आय के कारण यात्रा और नए अनुभवों की चाहत लोगों में बढ़ी है। उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया ने नयी जगहों को देखने की लोगों की इच्छा को और तेज कर दिया है। श्री बिल्ला ने देश में बुनियादी ढांचे में आए बदलावों का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले दशक में हवाई अड्डों की संख्या दोगुनी से अधिक होकर 150 हो गई है, जबकि एयरलाइन बेड़े का भी विस्तार होने वाला है। बेहतर हवाई मार्ग और एक्सप्रेसवे ने भी पूरे देश में यात्रा को आसान बनाया है।
उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों के बावजूद भारत को अभी अपने पर्यटन क्षेत्र के और विस्तार पर ध्यान देना है जहां पिछले दशक में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या दोगुनी होकर लगभग 2 करोड़ हो गई है, वहीं भारतीयों की विदेश यात्राएं और भी तेजी से बढ़ी हैं, जिससे भारत पर्यटन के जरिए विदेशी मुद्रा खर्च करने वाला देश बन गया है।
उन्होंने कहा, "पर्यटन कभी भारत के लिए विदेशी मुद्रा कमाने का एक बड़ा जरिया हुआ करता था। आज विदेश यात्राएं तेजी से बढ़ रही हैं और यह एक ऐसी बात है जिस पर हमें सोचने की जरूरत है।"
श्री बिल्ला ने रोजगार पैदा करने में पर्यटन की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि यह क्षेत्र स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं में आजीविका का समर्थन करता है, जिससे आतिथ्य सत्कार कर्मी, परिवहन संचालक, किसान, कारीगर और छोटे व्यवसायों को फायदा होता है।
उन्होंने केरल के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहे गए जिम्मेदार पर्यटन मॉडल की सराहना करते हुए कहा कि राज्य ने टिकाऊ पर्यटन विकास के लिए एक मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा, "जिम्मेदार पर्यटन के सिद्धांतों को लागू करने के मामले में केरल का कोई मुकाबला नहीं है।"
पंकज जितेन्द्र
वार्ता
More News

एच ज्ञान प्रकाश मणिपुर लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष नियुक्त

11 Jul 2026 | 12:22 AM

इम्फाल, 10 जुलाई (वार्ता) श्री एच ज्ञान प्रकाश को मणिपुर लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।.

see more..

वर्ष 2047 तक तीन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा तेलंगाना : विक्रमार्क

10 Jul 2026 | 11:11 PM

खम्मम, 10 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस सरकार का लक्ष्य तेलंगाना को 2047 तक तीन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है तथा इसके लिए किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण और पारदर्शी शासन के जरिए समावेशी विकास सुनिश्चित किया जायेगा।.

see more..

किसानों और महिलाओं की भारी उपस्थिति कांग्रेस की कल्याणकारी पहल के प्रति किसान समुदाय का समर्थन है: भट्टी

10 Jul 2026 | 9:24 PM

हैदराबाद/खम्मम, 10 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क ने शुक्रवार को कहा कि खम्मम जिले के जगन्नाथपुरम में 'रायथु आशीर्वाद सभा' में किसानों, महिलाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति कांग्रेस सरकार और उसकी कल्याणकारी पहलों के प्रति किसान समुदाय के समर्थन को दर्शाती है।.

see more..

भीतरकनिका में सालाना घोंसला बनाने के मौसम के लिए पहुंचने लगे मॉनसून औपनिवेशिक पक्षी

10 Jul 2026 | 9:09 PM

केंद्रपाड़ा, 10 जुलाई (वार्ता) मॉनसून की शुरुआत के साथ ही भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान के भीतर स्थित माथा-आडिहा, दुर्गाप्रसाद दिया और लक्ष्मीप्रसाद दिया पक्षी विहारों में हजारों की संख्या में औपनिवेशिक पक्षी पहुंचने लगे हैं। इसके साथ ही यहां पक्षियों के सालाना घोंसला बनाने और प्रजनन के मौसम की शुरुआत हो गयी है।.

see more..

बंगाल के मुख्यमंत्री शनिवार को सूरजपुर पुलिस चौकी का करेंगे उद्घाटन

10 Jul 2026 | 9:08 PM

कोलकाता, 10 जुलाई (वार्ता) पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सुरजपुर में नाबालिग लड़की के कथित दुष्कर्म एवं हत्या के बाद उसके परिवार को इलाके में पुलिस चौकी बनाने का आश्वासन देने के चार दिन बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी शनिवार को इस सुविधा का उद्घाटन करेंगे।.

see more..