Saturday, Jul 11 2026 | Time 08:30 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


फर्जी शस्त्र लाइसेंस प्रकरण में तीन गिरफ्तार, तीन पिस्टल और 65 कारतूस बरामद

रुद्रपुर, 05 जून (वार्ता) उत्तराखंड में फर्जी शस्त्र लाइसेंसों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और ऊधमसिंहनगर पुलिस की टीम ने गुरुवार देर रात को तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल, 65 कारतूस और तीन कूटरचित (फर्जी) शस्त्र लाइसेंस बरामद किये गये हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एसटीएफ को गोपनीय जानकारी मिली कि उत्तर प्रदेश के फर्जी लाइसेंस से उत्तराखंड में शस्त्र खरीदे गये हैं। इसके बाद एसटीएफ ने इस प्रकरण की जांच शुरू की। जांच में खुलासा हुआ कि नौशाद हुसैन समेत 10 लोगों ने उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से जारी शस्त्र लाइसेंसों के आधार पर काशीपुर स्थित गन हाउस से हथियार खरीदे गए। जब एसटीएफ ने संबंधित लाइसेंसों का अभिलेखीय सत्यापन कराया तो शाहजहांपुर के जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त रिपोर्ट में पता चला कि इन व्यक्तियों के नाम से कोई शस्त्र लाइसेंस जारी ही नहीं किये गये। जांच में प्रस्तुत लाइसेंस प्रथम दृष्टया फर्जी और कूटरचित पाये गये।
एसटीएफ की ओर से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। कल देर रात पुलिस ने संयुक्त अभियान के तहत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में नौशाद हुसैन निवासी मोहल्ला थाना साबिक, काशीपुर, जिला ऊधमसिंहनगर, जतिन कांडपाल निवासी चामुंडा मंदिर, थाना काशीपुर, जिला ऊधमसिंहनगर तथा अजीम निवासी ग्राम एवं पोस्ट सिंधौली, जिला शाहजहांपुर (उप्र), हाल निवासी काशीपुर, जिला ऊधमसिंहनगर शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार नौशाद हुसैन के कब्जे से 30 बोर की एक पिस्टल, 28 कारतूस और एक फर्जी लाइसेंस, जतिन कांडपाल के पास से 32 बोर की एक पिस्टल, 18 कारतूस और एक फर्जी लाइसेंस तथा अजीम के कब्जे से 30 बोर की एक पिस्टल, 19 कारतूस और एक फर्जी लाइसेंस बरामद किया गया।
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में बाहरी राज्यों से स्थानांतरित होकर आए हजारों शस्त्र लाइसेंसों का सत्यापन किया जा रहा है। जांच के दौरान जहां भी फर्जीवाड़ा सामने आएगा, वहां सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रवीन्द्र, उप्रेती
वार्ता
More News

एच ज्ञान प्रकाश मणिपुर लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष नियुक्त

11 Jul 2026 | 12:22 AM

इम्फाल, 10 जुलाई (वार्ता) श्री एच ज्ञान प्रकाश को मणिपुर लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।.

see more..

वर्ष 2047 तक तीन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा तेलंगाना : विक्रमार्क

10 Jul 2026 | 11:11 PM

खम्मम, 10 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस सरकार का लक्ष्य तेलंगाना को 2047 तक तीन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है तथा इसके लिए किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण और पारदर्शी शासन के जरिए समावेशी विकास सुनिश्चित किया जायेगा।.

see more..

किसानों और महिलाओं की भारी उपस्थिति कांग्रेस की कल्याणकारी पहल के प्रति किसान समुदाय का समर्थन है: भट्टी

10 Jul 2026 | 9:24 PM

हैदराबाद/खम्मम, 10 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क ने शुक्रवार को कहा कि खम्मम जिले के जगन्नाथपुरम में 'रायथु आशीर्वाद सभा' में किसानों, महिलाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति कांग्रेस सरकार और उसकी कल्याणकारी पहलों के प्रति किसान समुदाय के समर्थन को दर्शाती है।.

see more..

भीतरकनिका में सालाना घोंसला बनाने के मौसम के लिए पहुंचने लगे मॉनसून औपनिवेशिक पक्षी

10 Jul 2026 | 9:09 PM

केंद्रपाड़ा, 10 जुलाई (वार्ता) मॉनसून की शुरुआत के साथ ही भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान के भीतर स्थित माथा-आडिहा, दुर्गाप्रसाद दिया और लक्ष्मीप्रसाद दिया पक्षी विहारों में हजारों की संख्या में औपनिवेशिक पक्षी पहुंचने लगे हैं। इसके साथ ही यहां पक्षियों के सालाना घोंसला बनाने और प्रजनन के मौसम की शुरुआत हो गयी है।.

see more..

बंगाल के मुख्यमंत्री शनिवार को सूरजपुर पुलिस चौकी का करेंगे उद्घाटन

10 Jul 2026 | 9:08 PM

कोलकाता, 10 जुलाई (वार्ता) पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सुरजपुर में नाबालिग लड़की के कथित दुष्कर्म एवं हत्या के बाद उसके परिवार को इलाके में पुलिस चौकी बनाने का आश्वासन देने के चार दिन बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी शनिवार को इस सुविधा का उद्घाटन करेंगे।.

see more..