Saturday, Jul 11 2026 | Time 07:23 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


खरगे ने कर्नाटक से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी रहे मौजूद

बेंगलुरु, 05 जून (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को कर्नाटक से राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी उनके साथ मौजूद रहे। पार्टी ने उन्हें राज्य से दोबारा उम्मीदवार बनाया है।
श्री खरगे ने बेंगलुरु में अपना पर्चा दाखिल करने के बाद शांत और मुखर लहजे में कहा, "पूरा भरोसा है कि सभी एकजुट रहेंगे"। उनका यह बयान 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनावों से पहले राष्ट्रीय दलों द्वारा की जा रही व्यापक राजनीतिक घेराबंदी के बीच आया है। श्री खरगे का नामांकन कई राज्यों में घोषित कांग्रेस उम्मीदवारों की एक विस्तृत सूची का हिस्सा है। उनके साथ ही पार्टी ने कर्नाटक से वरिष्ठ प्रवक्ता पवन खेड़ा और मंसूर अली खान, मध्य प्रदेश से पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, तमिलनाडु से प्रवीण चक्रवर्ती, झारखंड से प्रणव झा और राजस्थान से नीरज डांगी को मैदान में उतारा है।
श्री खरगे के नामांकन दाखिल करने के दौरान कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय नेतृत्व के सदस्य भी शामिल हुये। पार्टी सूत्रों ने कहा कि उम्मीदवारों का चयन क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और संगठनात्मक अनुभव के बीच संतुलन बनाने के प्रयास को दर्शाता है। साथ ही महत्वपूर्ण संसदीय सत्रों से पहले उच्च सदन में स्थापित और नये चेहरों के मिश्रण को पेश करता है।
कांग्रेस ने राज्यसभा में अपनी उपस्थिति मजबूत करने के प्रयास के तहत श्री खरगे को कर्नाटक से फिर से चुनाव मैदान में उतारा है। पार्टी एक प्रमुख विपक्षी ताकत के रूप में अपनी भूमिका को मजबूत करना चाहती है।
मनोज जितेन्द्र
वार्ता
More News

एच ज्ञान प्रकाश मणिपुर लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष नियुक्त

11 Jul 2026 | 12:22 AM

इम्फाल, 10 जुलाई (वार्ता) श्री एच ज्ञान प्रकाश को मणिपुर लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।.

see more..

वर्ष 2047 तक तीन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा तेलंगाना : विक्रमार्क

10 Jul 2026 | 11:11 PM

खम्मम, 10 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस सरकार का लक्ष्य तेलंगाना को 2047 तक तीन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है तथा इसके लिए किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण और पारदर्शी शासन के जरिए समावेशी विकास सुनिश्चित किया जायेगा।.

see more..

किसानों और महिलाओं की भारी उपस्थिति कांग्रेस की कल्याणकारी पहल के प्रति किसान समुदाय का समर्थन है: भट्टी

10 Jul 2026 | 9:24 PM

हैदराबाद/खम्मम, 10 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क ने शुक्रवार को कहा कि खम्मम जिले के जगन्नाथपुरम में 'रायथु आशीर्वाद सभा' में किसानों, महिलाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति कांग्रेस सरकार और उसकी कल्याणकारी पहलों के प्रति किसान समुदाय के समर्थन को दर्शाती है।.

see more..

भीतरकनिका में सालाना घोंसला बनाने के मौसम के लिए पहुंचने लगे मॉनसून औपनिवेशिक पक्षी

10 Jul 2026 | 9:09 PM

केंद्रपाड़ा, 10 जुलाई (वार्ता) मॉनसून की शुरुआत के साथ ही भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान के भीतर स्थित माथा-आडिहा, दुर्गाप्रसाद दिया और लक्ष्मीप्रसाद दिया पक्षी विहारों में हजारों की संख्या में औपनिवेशिक पक्षी पहुंचने लगे हैं। इसके साथ ही यहां पक्षियों के सालाना घोंसला बनाने और प्रजनन के मौसम की शुरुआत हो गयी है।.

see more..

बंगाल के मुख्यमंत्री शनिवार को सूरजपुर पुलिस चौकी का करेंगे उद्घाटन

10 Jul 2026 | 9:08 PM

कोलकाता, 10 जुलाई (वार्ता) पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सुरजपुर में नाबालिग लड़की के कथित दुष्कर्म एवं हत्या के बाद उसके परिवार को इलाके में पुलिस चौकी बनाने का आश्वासन देने के चार दिन बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी शनिवार को इस सुविधा का उद्घाटन करेंगे।.

see more..