Saturday, Jul 11 2026 | Time 07:53 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


सामंतराय ने ओडिशा से राज्यसभा उपचुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन

भुवनेश्वर, 05 जून (वार्ता) बीजू जनता दल (बीजद ) के पूर्व राज्यसभा सदस्य एवं हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए देबाशीष सामंतराय ने शुक्रवार को ओडिशा से राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर दिया।
श्री सामंतराय ने ओडिशा विधानसभा में निर्वाचन अधिकारी के समक्ष मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, उपमुख्यमंत्री के.वी. सिंह देव, ओडिशा भाजपा के अध्यक्ष मनमोहन सामल, कई मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया।
गौरतलब है कि श्री सामंतराय श्री सुजीत कुमार और श्रीमती ममता मोहंता के बाद बीजद के तीसरे राज्यसभा के पूर्व सदस्य हैं जो पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। श्री कुमार और श्रीमती मोहंता दोनों बाद में भाजपा उम्मीदवार के तौर पर फिर से राज्यसभा के लिए चुने गए थे।
नामांकन दाखिल करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए श्री सामंतराय ने उन पर भरोसा जताने के लिए भाजपा के केंद्रीय और राज्य नेतृत्व का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पार्टी उन्हें जो भी ज़िम्मेदारी देगी, उसे वह पूरी निष्ठा से निभाएंगे। भाजपा उम्मीदवार ने भरोसा जताया कि केंद्र और ओडिशा में पार्टी की "डबल-इंजन सरकार" राज्य के विकास को गति देगी और उन्हें लोगों की बेहतर ढंग से सेवा करने में मदद करेगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि आने वाले दिनों में बीजद के और भी नेता और कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि बीजद छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद श्री सामंतराय के ऊपरी सदन (राज्यसभा) से इस्तीफ़ा दे दिया था, जिसके कारण उपचुनाव की ज़रूरत पड़ी। इसके बाद भाजपा ने उन्हें खाली सीट के लिए उम्मीदवार बनाया।
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख आठ जून है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच नौ जून को होगी। उम्मीदवार 11 जून तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। अगर ज़रूरत पड़ी, तो वोटिंग 18 जून को होगी।
एक सौ 47 सदस्यों वाली ओडिशा विधानसभा में भाजपा की संख्या बल को देखते हुए उपचुनाव में श्री सामंतराय की जीत लगभग तय मानी जा रही है।
संतोष, मधुकांत
वार्ता
More News

एच ज्ञान प्रकाश मणिपुर लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष नियुक्त

11 Jul 2026 | 12:22 AM

इम्फाल, 10 जुलाई (वार्ता) श्री एच ज्ञान प्रकाश को मणिपुर लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।.

see more..

वर्ष 2047 तक तीन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा तेलंगाना : विक्रमार्क

10 Jul 2026 | 11:11 PM

खम्मम, 10 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस सरकार का लक्ष्य तेलंगाना को 2047 तक तीन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है तथा इसके लिए किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण और पारदर्शी शासन के जरिए समावेशी विकास सुनिश्चित किया जायेगा।.

see more..

किसानों और महिलाओं की भारी उपस्थिति कांग्रेस की कल्याणकारी पहल के प्रति किसान समुदाय का समर्थन है: भट्टी

10 Jul 2026 | 9:24 PM

हैदराबाद/खम्मम, 10 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क ने शुक्रवार को कहा कि खम्मम जिले के जगन्नाथपुरम में 'रायथु आशीर्वाद सभा' में किसानों, महिलाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति कांग्रेस सरकार और उसकी कल्याणकारी पहलों के प्रति किसान समुदाय के समर्थन को दर्शाती है।.

see more..

भीतरकनिका में सालाना घोंसला बनाने के मौसम के लिए पहुंचने लगे मॉनसून औपनिवेशिक पक्षी

10 Jul 2026 | 9:09 PM

केंद्रपाड़ा, 10 जुलाई (वार्ता) मॉनसून की शुरुआत के साथ ही भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान के भीतर स्थित माथा-आडिहा, दुर्गाप्रसाद दिया और लक्ष्मीप्रसाद दिया पक्षी विहारों में हजारों की संख्या में औपनिवेशिक पक्षी पहुंचने लगे हैं। इसके साथ ही यहां पक्षियों के सालाना घोंसला बनाने और प्रजनन के मौसम की शुरुआत हो गयी है।.

see more..

बंगाल के मुख्यमंत्री शनिवार को सूरजपुर पुलिस चौकी का करेंगे उद्घाटन

10 Jul 2026 | 9:08 PM

कोलकाता, 10 जुलाई (वार्ता) पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सुरजपुर में नाबालिग लड़की के कथित दुष्कर्म एवं हत्या के बाद उसके परिवार को इलाके में पुलिस चौकी बनाने का आश्वासन देने के चार दिन बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी शनिवार को इस सुविधा का उद्घाटन करेंगे।.

see more..