Sunday, Jul 12 2026 | Time 17:48 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


कम्युनिस्ट हमेशा गरीबों के साथ खड़े रहते हैं: कुनमनेनी सांबाशिवा राव

वारंगल, 05 जून (वार्ता) तेलंगाना में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राज्य सचिव और कोठागुडेम के विधायक कुनमनेनी सांबाशिवा राव ने शुक्रवार को कहा कि कम्युनिस्ट पार्टियां सत्ता में रहें या नहीं रहें लेकिन हमेशा गरीबों और मजदूर वर्ग के लिए लड़ती रही हैं।
उन्होंने नल्लाबेली में आयोजित भाकपा वारंगल जिला राजनीतिक प्रशिक्षण सत्र के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि दुनियाभर में कम्युनिस्ट पार्टियां लगातार मजदूरों, किसानों और समाज के कमजोर वर्गों के साथ खड़ी रही हैं। उन्होंने 'पूंजीपति पार्टियों' के अमीरों के लिए काम करने का आरोप लगाया, जबकि कम्युनिस्ट आंदोलन के शोषण और अन्याय के खिलाफ लड़ने की बात कही।
उन्होंने भारत की आजादी की लड़ाई और निजाम व सामंती जमींदारों के खिलाफ तेलंगाना सशस्त्र संघर्ष के दौरान भाकपा, मजदूर संघों और किसान आंदोलनों की भूमिका को याद करते हुए कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में कम्युनिस्ट नेताओं और कार्यकर्ताओं के बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। उन्होंने वामपंथी विचारधारा की रक्षा और उसे मजबूत करने का लोगों से आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान तेलंगाना के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा में तेलंगाना आंदोलन और कार्यकर्ताओं से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए श्री राव का सम्मान किया। ग्राम पंचायत कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी सरकारी कर्मचारी के तौर पर मान्यता देने और श्रम कानूनों व न्यूनतम वेतन लागू करने की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा।
कार्यक्रम में भाकपा वारंगल जिला सचिव एसके बाशुमिया, राज्य समिति के सदस्य और पार्टी नेताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का समापन नल्लाबेली मंडल मुख्यालय में एक रैली के साथ हुआ।
पंकज, मधुकांत
वार्ता
More News

तेलंगाना के शाबाद में छह लोगों की हत्या के आरोपी की तलाश में नौ टीमें जुटीं

12 Jul 2026 | 5:21 PM

हैदराबाद, 12 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के शाबाद मंडल के दैवालागुडा गांव में छह लोगों की हत्या के मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए नौ विशेष टीमें तैनात की गई हैं।.

see more..

मिजोरम की सीईओ गरिमा गुप्ता का हुआ तबादला

12 Jul 2026 | 4:57 PM

एजल, 12 जुलाई (वार्ता) मिजोरम की मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) गरिमा गुप्ता का तबादला दिल्ली कर दिया गया है। यह तबादला ऐसे समय में हुआ है जब राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का काम चल रहा है।.

see more..

एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में नाम पहले से है, तो किसी दस्तावेज की ज़रूरत नहीं: चुनाव आयोग

12 Jul 2026 | 4:30 PM

बेंगलुरु, 12 जुलाई (वार्ता) निर्वाचन आयोग ने कहा है कि जिन मतदाताओं के नाम पहले से ही मौजूदा मतदाता सूची में हैं, उन्हें मतदाता सूची के 'विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान कोई अतिरिक्त दस्तावेज जमा करने की ज़रूरत नहीं होगी।.

see more..

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना की बुनियादी समझ नहीं :हरीश राव

12 Jul 2026 | 4:21 PM

हैदराबाद, 12 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना के पूर्व मंत्री और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के उपमुख्य सचेतक टी. हरीश राव ने रविवार को मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की आलोचना करते हुए कनेपल्ली पंप हाउस की मोटरों के ऑपरेशन पर उनकी टिप्पणियों पर सवाल उठाया और कहा कि उन्हें कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना की बुनियादी समझ भी नहीं है।.

see more..

यूनेस्को बंगाल के इकलौते लकड़ी की गुड़िया बनाने वाले केंद्र के लिए मार्केटिंग के रास्ते तलाश रहा है

12 Jul 2026 | 4:02 PM

कलना, 12 जुलाई (वार्ता) पश्चिम बंगाल में संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) से जुड़ी एक एजेंसी के प्रतिनिधिमंडल के दौरे के बाद पूर्वी बर्दवान के एक छोटे से गांव नतुनग्राम में लकड़ी की गुड़िया बनाने का इकलौता उद्योग अब वैश्विक स्तर पर पहचान बनाने के लिए तैयार है। .

see more..