Sunday, Jul 12 2026 | Time 18:14 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


उत्तराखंड शिक्षा विभाग में 30 जून तक समाप्त होंगे सभी सम्बद्धीकरण : रावत

देहरादून, 05 जून (वार्ता) उत्तराखंड के विभिन्न विद्यालयों, कार्यालयों तथा अन्य विभागों में सम्बद्ध एवं प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत सभी शिक्षकों को आगामी 30 जून तक अपने मूल विद्यालयों में लौटना होगा। राज्य सरकार ने इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को सभी प्रकार के अटैचमेंट समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही अन्य कार्यालयों में तैनात शिक्षणेत्तर कार्मिकों के सम्बद्धीकरण (अटैचमेंट) आदेश भी निरस्त किये जायेंगे।
विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि राजकीय विद्यालयों में मानव संसाधनों के प्रभावी उपयोग और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए सरकार कड़े कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से विभिन्न विद्यालयों, विभागीय कार्यालयों और अन्य संस्थानों में सम्बद्ध अथवा प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत शिक्षकों को अपने मूल विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों को शिक्षण कार्य करना होगा।
उन्होंने विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस महीने के अंत तक सभी शिक्षकों के अटैचमेंट समाप्त कर उन्हें तत्काल प्रभाव से विद्यालयों में भेजा जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समय सीमा के भीतर जो शिक्षक अपने मूल तैनाती स्थल पर वापस नहीं लौटेंगे, उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जायेगी।
डॉ. रावत ने कहा कि अधिकांश अटैचमेंट केवल एक शैक्षणिक सत्र के लिए किए गए थे लेकिन कई शिक्षक और कर्मचारी वर्षों से अपने मूल विद्यालयों से दूर कार्यरत हैं। इसका प्रतिकूल प्रभाव विद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियों पर पड़ा है तथा शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को शिक्षणेत्तर कार्मिकों के सभी सम्बद्धीकरण आदेश भी तत्काल प्रभाव से निरस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में यदि किसी विशेष प्रशासनिक अथवा शैक्षणिक आवश्यकता के तहत सम्बद्धीकरण की आवश्यकता होगी तो उसे नए सिरे से निर्धारित अवधि के लिए किया जाएगा, जिसकी अधिकतम अवधि एक शैक्षणिक सत्र तक सीमित रहेगी।
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक विद्यालय में पर्याप्त संख्या में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके और शैक्षणिक कैलेंडर के अनुरूप अध्ययन-अध्यापन कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके।
सुमिताभ उप्रेती
वार्ता
More News

डीएलएसए की ओर से 18 जुलाई को लगेगी विशेष लोक अदालत

12 Jul 2026 | 6:00 PM

रुद्रपुर, 12 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में विशेष लोक अदालत 18 जुलाई को लगेगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) ने लोक अदालत को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। .

see more..

जलवायु परिवर्तन आदिवासी परिवारों की आजीविका को बुरी तरह कर रहा प्रभावित

12 Jul 2026 | 5:26 PM

झारग्राम, 12 जुलाई (वार्ता) पश्चिम बंगाल में जंगलमहल के जंगलों ने शायद इतिहास में पहली बार अपना एक सबसे पुराना वादा तोड़ दिया है। बारिश का खास तोहफा और हजारों आदिवासी परिवारों की मौसमी कमाई का मुख्य जरिया माना जाने वाला कीमती जंगली मशरूम 'कुरकुरे' इस साल जंगलों से गायब है। आषाढ़ का महीना खत्म होने को है, लेकिन इस मशरूम का कहीं नामोनिशान नहीं है।.

see more..

तेलंगाना के शाबाद में छह लोगों की हत्या के आरोपी की तलाश में नौ टीमें जुटीं

12 Jul 2026 | 5:21 PM

हैदराबाद, 12 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के शाबाद मंडल के दैवालागुडा गांव में छह लोगों की हत्या के मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए नौ विशेष टीमें तैनात की गई हैं।.

see more..

मिजोरम की सीईओ गरिमा गुप्ता का हुआ तबादला

12 Jul 2026 | 4:57 PM

एजल, 12 जुलाई (वार्ता) मिजोरम की मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) गरिमा गुप्ता का तबादला दिल्ली कर दिया गया है। यह तबादला ऐसे समय में हुआ है जब राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का काम चल रहा है।.

see more..

एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में नाम पहले से है, तो किसी दस्तावेज की ज़रूरत नहीं: चुनाव आयोग

12 Jul 2026 | 4:30 PM

बेंगलुरु, 12 जुलाई (वार्ता) निर्वाचन आयोग ने कहा है कि जिन मतदाताओं के नाम पहले से ही मौजूदा मतदाता सूची में हैं, उन्हें मतदाता सूची के 'विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान कोई अतिरिक्त दस्तावेज जमा करने की ज़रूरत नहीं होगी।.

see more..