Sunday, Jul 12 2026 | Time 17:41 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने राज्य की हरियाली को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का रखा लक्ष्य

विशाखापत्तनम, 05 जून (वार्ता) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को राज्य की हरियाली को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने की सरकार की प्रतिबद्धता पर बल दिया।
मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के मकसद से लगभग 5.5 किलोमीटर साइकिल चलाई और यूनिवर्सिटी इंजीनियरिंग कॉलेज ग्राउंड में पर्यावरण दिवस समारोह में हिस्सा लेते हुए एक पौधा लगाया और राज्य की हरियाली को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का एक महत्वाकांक्षी संकल्प लिया।
श्री नायडू ने इस अवसर पर पर्यावरण सुरक्षा को सबकी सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए जलवायु परिवर्तन व पारिस्थितिकी गिरावट से निपटने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने आंध्र प्रदेश की हरियाली को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने की अपनी वचनबद्धता दोहराई।
उन्होंने अपील की, "बढ़ता तापमान, कठिन मौसम की स्थिति और पर्यावरण का असंतुलन चेतावनी के संकेत हैं। प्रकृति की रक्षा में हर व्यक्ति को योगदान देना चाहिए।" मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आंध्र विश्वविद्यालय के विशाल 450 एकड़ के परिसर को एक मॉडल ग्रीन और नेट-जीरो परिसर में बदलने का निर्देश दिया। यह देखते हुए कि परिसर में अभी लगभग 25 प्रतिशत हरियाली है, उन्होंने विश्वविद्यालय के अधिकारियों से इसे दोगुना करके 50 प्रतिशत करने को कहा।
श्री नायडू ने इस अवसर पर कई टिकाऊ उपाय अपनाने का सुझाव दिया, जिनमें खाली जगहों पर पेड़ लगाना, परिसर की इमारतों पर सोलर पैनल लगाना, खुद के इस्तेमाल के लिए बिजली पैदा करना, जैव-विविधता पार्क बनाना, जैविक कचरे से खाद बनाना, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और कचरे से ऊर्जा स्थापित करना शामिल है। उन्होंने प्राकृतिक रूप से सड़ने योग्य कचरे से बायोगैस बनाने, परिसर के भीतर इस्तेमाल किए गए पानी को दोबारा इस्तेमाल करने, पीएनजी और इलेक्ट्रिक कुकिंग सिस्टम को बढ़ावा देने और परिसर में आने-जाने के लिए इलेक्ट्रिक साइकिल शुरू करने की सलाह भी दी।
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सरकार विशाखापत्तनम में खासकर बंदरगाह और औद्योगिक क्षेत्रों के आसपास प्रदूषण कम करने के लिए खास उपाय लागू करेगी। उन्होंने सरकार की वृक्षारोपण कोशिशों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण राज्यभर में 2.5 करोड़ सीड बॉल्स (बीज के गोले) बांटने और लगाने की पहल का नेतृत्व कर रहे हैं।
पंकज, मधुकांत
वार्ता
More News

तेलंगाना के शाबाद में छह लोगों की हत्या के आरोपी की तलाश में नौ टीमें जुटीं

12 Jul 2026 | 5:21 PM

हैदराबाद, 12 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के शाबाद मंडल के दैवालागुडा गांव में छह लोगों की हत्या के मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए नौ विशेष टीमें तैनात की गई हैं।.

see more..

मिजोरम की सीईओ गरिमा गुप्ता का हुआ तबादला

12 Jul 2026 | 4:57 PM

एजल, 12 जुलाई (वार्ता) मिजोरम की मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) गरिमा गुप्ता का तबादला दिल्ली कर दिया गया है। यह तबादला ऐसे समय में हुआ है जब राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का काम चल रहा है।.

see more..

एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में नाम पहले से है, तो किसी दस्तावेज की ज़रूरत नहीं: चुनाव आयोग

12 Jul 2026 | 4:30 PM

बेंगलुरु, 12 जुलाई (वार्ता) निर्वाचन आयोग ने कहा है कि जिन मतदाताओं के नाम पहले से ही मौजूदा मतदाता सूची में हैं, उन्हें मतदाता सूची के 'विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान कोई अतिरिक्त दस्तावेज जमा करने की ज़रूरत नहीं होगी।.

see more..

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना की बुनियादी समझ नहीं :हरीश राव

12 Jul 2026 | 4:21 PM

हैदराबाद, 12 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना के पूर्व मंत्री और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के उपमुख्य सचेतक टी. हरीश राव ने रविवार को मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की आलोचना करते हुए कनेपल्ली पंप हाउस की मोटरों के ऑपरेशन पर उनकी टिप्पणियों पर सवाल उठाया और कहा कि उन्हें कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना की बुनियादी समझ भी नहीं है।.

see more..

यूनेस्को बंगाल के इकलौते लकड़ी की गुड़िया बनाने वाले केंद्र के लिए मार्केटिंग के रास्ते तलाश रहा है

12 Jul 2026 | 4:02 PM

कलना, 12 जुलाई (वार्ता) पश्चिम बंगाल में संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) से जुड़ी एक एजेंसी के प्रतिनिधिमंडल के दौरे के बाद पूर्वी बर्दवान के एक छोटे से गांव नतुनग्राम में लकड़ी की गुड़िया बनाने का इकलौता उद्योग अब वैश्विक स्तर पर पहचान बनाने के लिए तैयार है। .

see more..