Saturday, Jul 11 2026 | Time 07:41 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


संगमा ने सरकारी कार्यक्रमों में मजबूत जन-केंद्रित दृष्टिकोण अपनाने का किया आह्वान

शिलांग, 05 जून (वार्ता) मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने शुक्रवार को सरकारी कार्यक्रमों में मजबूत जन-केंद्रित दृष्टिकोण अपनाने तथा जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से स्वयं को सम्मानित करने के बजाय नागरिकों के सम्मान पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया।
श्री संगमा ने पूर्वी खासी हिल्स जिले के मावरा में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विभागों को यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए जाएंगे कि सरकारी कार्यक्रमों में नागरिकों और समुदायों की पहचान एवं उत्सव मनाने पर ध्यान केंद्रित रहे।
मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण,सतत पर्यटन एवं समुदाय-आधारित विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए राज्य में इसी तरह के पर्यावरण के लिए एवं समुदाय-संचालित पर्यटन स्थलों को विकसित करने की योजनाओं का भी स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य की पेमेंट फॉर इकोसिस्टम सर्विसेज पहल के अंतर्गत लाभार्थियों को हरित मेघालय चेक वितरित किए जो पारिस्थितिकी तंत्र में वृद्धि और मेघालय के प्राकृतिक संसाधनों के सतत प्रबंधन के लिए एक जमीनी स्तर की पहल है। यह समुदायों एवं व्यक्तियों को पर्यावरणीय प्रबंधन को मान्यता एवं प्रोत्साहन देकर संरक्षण प्रयासों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करती है।
श्री संगमा ने मावरा गांव में मियावाकी पद्धति का उपयोग करके किए गए एक वृक्षारोपण अभियान में भी हिस्सा लिया, यह एक वनीकरण तकनीक है जिसे घने, स्थानीय जंगलों का तीव्र विस्तार एवं पारिस्थितिकीय पुनरुद्धार का समर्थन करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। उन्होंने मावरा गांव को एक शक्तिशाली उदाहरण बताते हुए कहा कि जब समुदाय और सरकार मिलकर काम करते हैं तो बहुत कुछ प्राप्त किया जा सकता है और उन्होंने गांव के परिवर्तन की भी बात की।
श्री संगमा ने इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे झरनों के पुनरुद्धार, वनस्पति की बहाली और जल भंडारण अवसंरचना के निर्माण ने गांव को एक उभरते पर्यटन स्थल में परिवर्तित किया है। इसके साथ ही स्थानीय जल आवश्यकताओं को पूरा किया है और आजीविका का अवसर उत्पन्न किया है। उन्होंने पर्यावरण-कॉटेज और ग्लास हाउस रेस्तरां के उद्घाटन के संदर्भ में कहा कि ये सुविधाएं मेघालय के सबसे अनोखे पर्यटन आकर्षणों में से एक हैं और कहा कि वे आगंतुकों को एक यादगार अनुभव प्रदान करेंगे। उन्होंने हालांकि इस बात पर बल दिया कि पर्यटन भौतिक अवसंरचना से आगे तक फैला हुआ है।
उन्होंने कहा, "पर्यटन केवल अवसंरचना के बारे में नहीं है। पर्यटन केवल एक रेस्तरां या कॉटेज के बारे में नहीं है। पर्यटन अनुभव के बारे में है।" उन्होंने कहा कि गंतव्य की सफलता अंततः आतिथ्य, सौहार्द और स्थानीय निवासियों की भागीदारी पर निर्भर करेगी।स्वास्थ्य सेवाओं की तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि केवल इमारतें सार्थक अनुभव नहीं दे सकती हैं।
मुख्यमंत्री ने स्थानीय समुदायों से आगंतुकों के लिए स्वागत योग्य माहौल बनाने के लिए सामूहिक रूप से काम करने का आग्रह किया और कौशल विकास एवं आतिथ्य प्रशिक्षण के महत्व पर बल दिया। उन्होंने संगीत, नृत्य, लोकगीत, फैशन और अन्य सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों के माध्यम से मेघालय की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने में स्थानीय कलाकारों, संगीतकारों एवं युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी का भी आह्वान किया।
इस संदर्भ में, उन्होंने उस जगह पर एक छोटा एम्फीथिएटर बनाने का सुझाव दिया, जहां एक तय समय पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित हो सकें, जिससे पर्टकों को वास्तविक लोकल अनुभव प्राप्त हो सकें और कलाकारों और अदाकरों को अवसर मिल सकें।
मुख्यमंत्री ने आगे यह भी कहा कि पर्यटन विकास से स्थानीय समुदायों को सीधे लाभ पहुंचना आवश्यक है। सरकार की होमस्टे पहलों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने स्थानीय निवासियों को होमस्टे और पर्यटन-संयुक्त उद्यम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि आर्थिक लाभ समुदाय में ही बना रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय किसानों, उत्पादकों और उद्यमियों को पर्यटन मूल्य श्रृंखला में शामिल करने के लिए उन्हें पर्यटन प्रतिष्ठानों में सब्जियां, मछली, पोल्ट्री और अन्य स्थानीय उत्पादित वस्तुओं की आपूर्ति करने के लिए कहा गया है, इससे न केवल मजबूत स्थानीय अर्थव्यवस्थाएं बनेगी बल्कि आगंतुकों के अनुभव भी बेहतर होंगे।
अभय अशोक
वार्ता
More News

एच ज्ञान प्रकाश मणिपुर लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष नियुक्त

11 Jul 2026 | 12:22 AM

इम्फाल, 10 जुलाई (वार्ता) श्री एच ज्ञान प्रकाश को मणिपुर लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।.

see more..

वर्ष 2047 तक तीन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा तेलंगाना : विक्रमार्क

10 Jul 2026 | 11:11 PM

खम्मम, 10 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस सरकार का लक्ष्य तेलंगाना को 2047 तक तीन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है तथा इसके लिए किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण और पारदर्शी शासन के जरिए समावेशी विकास सुनिश्चित किया जायेगा।.

see more..

किसानों और महिलाओं की भारी उपस्थिति कांग्रेस की कल्याणकारी पहल के प्रति किसान समुदाय का समर्थन है: भट्टी

10 Jul 2026 | 9:24 PM

हैदराबाद/खम्मम, 10 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क ने शुक्रवार को कहा कि खम्मम जिले के जगन्नाथपुरम में 'रायथु आशीर्वाद सभा' में किसानों, महिलाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति कांग्रेस सरकार और उसकी कल्याणकारी पहलों के प्रति किसान समुदाय के समर्थन को दर्शाती है।.

see more..

भीतरकनिका में सालाना घोंसला बनाने के मौसम के लिए पहुंचने लगे मॉनसून औपनिवेशिक पक्षी

10 Jul 2026 | 9:09 PM

केंद्रपाड़ा, 10 जुलाई (वार्ता) मॉनसून की शुरुआत के साथ ही भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान के भीतर स्थित माथा-आडिहा, दुर्गाप्रसाद दिया और लक्ष्मीप्रसाद दिया पक्षी विहारों में हजारों की संख्या में औपनिवेशिक पक्षी पहुंचने लगे हैं। इसके साथ ही यहां पक्षियों के सालाना घोंसला बनाने और प्रजनन के मौसम की शुरुआत हो गयी है।.

see more..

बंगाल के मुख्यमंत्री शनिवार को सूरजपुर पुलिस चौकी का करेंगे उद्घाटन

10 Jul 2026 | 9:08 PM

कोलकाता, 10 जुलाई (वार्ता) पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सुरजपुर में नाबालिग लड़की के कथित दुष्कर्म एवं हत्या के बाद उसके परिवार को इलाके में पुलिस चौकी बनाने का आश्वासन देने के चार दिन बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी शनिवार को इस सुविधा का उद्घाटन करेंगे।.

see more..