Sunday, Jul 12 2026 | Time 18:19 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एनडीआरएफ ने पूर्वी भारत में लगाए 2,000 से अधिक पौधे

कोलकाता, 05 जून (वार्ता) राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की दूसरी बटालियन ने शुक्रवार को नादिया जिले के हरिंगघाटा स्थित मुख्यालय और कोलकाता, सिलीगुड़ी और सिक्किम के पाकयोंग सहित क्षेत्रीय प्रतिक्रिया केंद्रों में 2,000 से अधिक पौधे लगाए।
एनडीआरएफ की दूसरी बटालियन ने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को अपने मुख्यालय और क्षेत्रीय प्रतिक्रिया केंद्रों में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया। इस वृक्षारोपण अभियान में बल के अधिकारियों, बचाव कर्मियों और बच्चों समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने भी भाग लिया।
पारिस्थितिक संतुलन को मजबूत करने और दीर्घकालिक पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एनडीआरएफ प्रतिष्ठानों के भीतर निर्धारित स्थानों पर पौधे लगाए गए।
एनडीआरएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस अभियान में स्कूली बच्चों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया।
इस अवसर पर बोलते हुए एनडीआरएफ की दूसरी बटालियन के कमांडेंट मनीष रंजन ने कहा कि जलवायु परिवर्तन से निपटने, जैव विविधता के संरक्षण और पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
सैनी, मधुकांत
वार्ता
More News

डीएलएसए की ओर से 18 जुलाई को लगेगी विशेष लोक अदालत

12 Jul 2026 | 6:00 PM

रुद्रपुर, 12 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में विशेष लोक अदालत 18 जुलाई को लगेगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) ने लोक अदालत को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। .

see more..

जलवायु परिवर्तन आदिवासी परिवारों की आजीविका को बुरी तरह कर रहा प्रभावित

12 Jul 2026 | 5:26 PM

झारग्राम, 12 जुलाई (वार्ता) पश्चिम बंगाल में जंगलमहल के जंगलों ने शायद इतिहास में पहली बार अपना एक सबसे पुराना वादा तोड़ दिया है। बारिश का खास तोहफा और हजारों आदिवासी परिवारों की मौसमी कमाई का मुख्य जरिया माना जाने वाला कीमती जंगली मशरूम 'कुरकुरे' इस साल जंगलों से गायब है। आषाढ़ का महीना खत्म होने को है, लेकिन इस मशरूम का कहीं नामोनिशान नहीं है।.

see more..

तेलंगाना के शाबाद में छह लोगों की हत्या के आरोपी की तलाश में नौ टीमें जुटीं

12 Jul 2026 | 5:21 PM

हैदराबाद, 12 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के शाबाद मंडल के दैवालागुडा गांव में छह लोगों की हत्या के मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए नौ विशेष टीमें तैनात की गई हैं।.

see more..

मिजोरम की सीईओ गरिमा गुप्ता का हुआ तबादला

12 Jul 2026 | 4:57 PM

एजल, 12 जुलाई (वार्ता) मिजोरम की मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) गरिमा गुप्ता का तबादला दिल्ली कर दिया गया है। यह तबादला ऐसे समय में हुआ है जब राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का काम चल रहा है।.

see more..

एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में नाम पहले से है, तो किसी दस्तावेज की ज़रूरत नहीं: चुनाव आयोग

12 Jul 2026 | 4:30 PM

बेंगलुरु, 12 जुलाई (वार्ता) निर्वाचन आयोग ने कहा है कि जिन मतदाताओं के नाम पहले से ही मौजूदा मतदाता सूची में हैं, उन्हें मतदाता सूची के 'विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान कोई अतिरिक्त दस्तावेज जमा करने की ज़रूरत नहीं होगी।.

see more..