Saturday, Jul 11 2026 | Time 08:00 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


ओडिशा एसटीएफ ने 1.29 क्विंटल गांजा जब्त किया, तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

भुवनेश्वर, 05 जून (वार्ता) ओडिशा पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार के खिलाफ अपना अभियान जारी रखते हुए अंतरराज्यीय नशीले पदार्थों की तस्करी में कथित रूप से शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में गांजा जब्त किया है।
एसटीएफ के सूत्रों के अनुसार अभियान को पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार पर अंजाम दिया गया। सूचना मिली थी कि एक मारुति सियाज कार में ओडिशा के कंधमाल जिले से पश्चिम बंगाल में गांजे की एक बड़ी खेप ले जाई जा रही है। जानकारी मिलते ही एसटीएफ ने एक विशेष टीम का गठन किया और संदिग्ध वाहन को रोकने के लिए एक लक्षित अभियान शुरू किया। कड़ी निगरानी रखने और रणनीतिक रूप से घेराबंदी करने के बाद टीम ने खुर्दा जिले के इन्फोवैली पुलिस थाना क्षेत्र में गंगापाड़ा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-16 के निकट बने एक कच्चे रास्ते पर रोक लिया।
एसटीएफ अधिकारियों ने वाहन से 1.29 क्विंटल गांजा बरामद कर कार भी जब्त कर ली। इस मामले में तीन लोगों रणजीत दिगल, अरुण कुमार सेठी और दुर्बास कन्हार को हिरासत में लिया गया है।
शोभित अशोक
वार्ता
More News

एच ज्ञान प्रकाश मणिपुर लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष नियुक्त

11 Jul 2026 | 12:22 AM

इम्फाल, 10 जुलाई (वार्ता) श्री एच ज्ञान प्रकाश को मणिपुर लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।.

see more..

वर्ष 2047 तक तीन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा तेलंगाना : विक्रमार्क

10 Jul 2026 | 11:11 PM

खम्मम, 10 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस सरकार का लक्ष्य तेलंगाना को 2047 तक तीन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है तथा इसके लिए किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण और पारदर्शी शासन के जरिए समावेशी विकास सुनिश्चित किया जायेगा।.

see more..

किसानों और महिलाओं की भारी उपस्थिति कांग्रेस की कल्याणकारी पहल के प्रति किसान समुदाय का समर्थन है: भट्टी

10 Jul 2026 | 9:24 PM

हैदराबाद/खम्मम, 10 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क ने शुक्रवार को कहा कि खम्मम जिले के जगन्नाथपुरम में 'रायथु आशीर्वाद सभा' में किसानों, महिलाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति कांग्रेस सरकार और उसकी कल्याणकारी पहलों के प्रति किसान समुदाय के समर्थन को दर्शाती है।.

see more..

भीतरकनिका में सालाना घोंसला बनाने के मौसम के लिए पहुंचने लगे मॉनसून औपनिवेशिक पक्षी

10 Jul 2026 | 9:09 PM

केंद्रपाड़ा, 10 जुलाई (वार्ता) मॉनसून की शुरुआत के साथ ही भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान के भीतर स्थित माथा-आडिहा, दुर्गाप्रसाद दिया और लक्ष्मीप्रसाद दिया पक्षी विहारों में हजारों की संख्या में औपनिवेशिक पक्षी पहुंचने लगे हैं। इसके साथ ही यहां पक्षियों के सालाना घोंसला बनाने और प्रजनन के मौसम की शुरुआत हो गयी है।.

see more..

बंगाल के मुख्यमंत्री शनिवार को सूरजपुर पुलिस चौकी का करेंगे उद्घाटन

10 Jul 2026 | 9:08 PM

कोलकाता, 10 जुलाई (वार्ता) पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सुरजपुर में नाबालिग लड़की के कथित दुष्कर्म एवं हत्या के बाद उसके परिवार को इलाके में पुलिस चौकी बनाने का आश्वासन देने के चार दिन बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी शनिवार को इस सुविधा का उद्घाटन करेंगे।.

see more..