Wednesday, Jul 15 2026 | Time 18:59 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


बच्चों के सर्वांगीण विकास में रंगमंच की अहम भूमिका: जिलाधिकारी पौड़ी

पौड़ी, 06 जून (वार्ता)उत्तराखंड में पौड़ी जिला मुख्यालय स्थित प्रेक्षागृह में नवांकुर नाट्य समूह द्वारा आयोजित चार दिवसीय नाट्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ रंगमंच, सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियां भी अत्यंत आवश्यक हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि नवांकुर नाट्य समूह वर्षों से बच्चों को रचनात्मक मंच उपलब्ध कराकर उनके व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति क्षमता को निखारने का सराहनीय कार्य कर रहा है। ऐसे प्रयास बच्चों को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं, साथ ही समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करते हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सदैव इस प्रकार की रचनात्मक एवं जनहितकारी पहलों के साथ खड़ा रहेगा।
इस दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों द्वारा तैयार की गई कला प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उनकी कल्पनाशीलता, रचनात्मकता तथा कलात्मक अभिव्यक्ति की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि कला और संस्कृति बच्चों के मानसिक, बौद्धिक और सामाजिक विकास के प्रभावी माध्यम हैं, जो उनके व्यक्तित्व को नई दिशा प्रदान करते हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि जीवन में सफलता के लिए केवल शैक्षणिक उपलब्धियां ही पर्याप्त नहीं हैं। आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल और रचनात्मक सोच जैसे गुण भी उतने ही आवश्यक हैं, जिनका विकास सांस्कृतिक गतिविधियों और रंगमंच के माध्यम से सहज रूप से होता है। उन्होंने कहा कि कम उम्र में ऐसे प्रेरणादायी वातावरण से जुड़ने वाले बच्चों का व्यक्तित्व अधिक सशक्त और संतुलित बनता है।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी ने प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए प्रतिभागियों को भविष्य में भी अपनी रुचियों को निरंतर विकसित करने और ऐसे आयोजनों में सक्रिय भागीदारी बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर सभासद अरविंद रावत, नवांकुर नाट्य समूह के सचिव यमुना राम, संरक्षक सुरेंद्र रावत, भारतेंदु नाट्य अकादमी के प्रशिक्षक अजीत बहादुर, मनोज दुर्बी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अभिभावक, प्रतिभागी बालक-बालिकाएं एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
सं सैनी
वार्ता
More News

सीतक्का ने तेलंगाना में आंगनवाड़ी नाश्ता योजना लागू करने का दिया आदेश, घटिया पोषण के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

15 Jul 2026 | 6:25 PM

हैदराबाद, 15 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री डॉ. दानसारी अनसूया सीतक्का ने बुधवार को अधिकारियों को अगले महीने से पूरे राज्य में आंगनवाड़ी नाश्ता योजना का विस्तार करने के निर्देश दिये।.

see more..

बिदादी विवाद: शिवकुमार ने कुमारस्वामी पर राजनीतिक पाखंड करने का लगाया आरोप

15 Jul 2026 | 6:07 PM

बेंगलुरु, 15 जुलाई (वार्ता) कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने बुधवार को बिदादी एकीकृत टाउनशिप परियोजना को लेकर केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी पर राजनीतिक पाखंड करने का आरोप लगाया । उन्होंने कहा कि यह विवादित परियोजना श्री कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली जनता दल सेक्युलर (जदएस) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन सरकार के समय मंज़ूर और आगे बढ़ाई गई थी।.

see more..

रोडवेज कर्मचारी सोसाइटी विवाद मामले में हाईकोर्ट ने सरकार और रोडवेज से किया जवाब तलब

15 Jul 2026 | 6:01 PM

नैनीताल, 15 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) के कर्मचारियों के वेतन से सोसाइटी के नाम पर की जा रही कटौती और कटौती के अंशदान को सोसाइटी में जमा नहीं किये जाने के मामले में उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने बुधवार को सुनवाई करते हुए राज्य सरकार और निगम से तीन सप्ताह में जवाबी हलफनामा दायर करने के निर्देश दिए हैं।.

see more..

पश्चिम बंगाल सरकार पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के घर पर सुरक्षा बहाल करेगी

15 Jul 2026 | 5:54 PM

कोलकाता, 15 जुलाई (वार्ता) पश्चिम बंगाल सरकार ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की पत्नी मीरा भट्टाचार्य के पाम एवेन्यू स्थित घर पर सुरक्षा बहाल करने का फैसला किया है।.

see more..

धामी ने दी चमोली को 155.36 करोड़ रुपये की 63 विकास योजनाओं की सौगात

15 Jul 2026 | 5:43 PM

देहरादून 15 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गोपेश्वर स्थित पुलिस मैदान में आयोजित सेवा, सुशासन एवं समर्पण सेवा पखवाड़े के अंतर्गत चमोली जिला के विकास को नई गति देते हुए विभिन्न विभागों की कुल 155.36 करोड़ रुपये की 63 विकास योजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने 113.99 करोड़ रुपये की 36 विकास योजनाओं का शिलान्यास तथा 41.37 करोड़ रुपये की 27 विकास योजनाओं का लोकार्पण किया।.

see more..