Saturday, Jul 11 2026 | Time 07:38 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


ममता के दिल्ली रवाना होने के बीच कोलकाता नगर निगम के पार्षदों के साथ होने वाली बैठक अधर में

कोलकाता, 07 जून (वार्ता) पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए रविवार को दिल्ली रवाना होने के कारण कोलकाता नगर निगम के पार्षदों के साथ उनकी बैठक अधर में लटक गयी है।
कोलकाता के महापौर फिरहाद हकीम के इस्तीफे के बाद नगर निगम में पार्टी के भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। इसी सिलसिले में ममता बनर्जी रविवार को ईएम बाईपास स्थित पार्टी मुख्यालय में तृणमूल कांग्रेस के सभी पार्षदों के साथ बैठक करने वाली थीं।
हालांकि पार्टी की ओर से अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि पार्षदों को रविवार सुबह ही सूचित कर दिया गया था कि बैठक को फिलहाल के लिए टाल दिया गया है।
यह बैठक इसलिए भी बेहद अहम मानी जा रही थी क्योंकि शुक्रवार को श्री हकीम के महापौर पद से इस्तीफा देने के बाद, इसमें कोलकाता नगर निगम को लेकर तृणमूल कांग्रेस की आगे की रणनीति पर चर्चा होनी थी।
श्री हकीम के इस्तीफे के बाद, राज्य के नगर विकास एवं नगर निकाय मामलों के विभाग ने कथित तौर पर नगर निगम को एक नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है कि निगम बोर्ड को क्यों न भंग कर दिया जाए। तृणमूल कांग्रेस ने अभी तक श्री हकीम के उत्तराधिकारी के नाम का एलान नहीं किया है और न ही नए महापौर के लिए कोई औपचारिक प्रस्ताव सौंपा गया है। रविवार को होने वाली इस बैठक में निगम के भीतर पार्टी के अगले नेता के चयन और भविष्य के संगठनात्मक ढांचे पर विचार-विमर्श होने की उम्मीद थी।
कागजों पर कोलकाता नगर निगम में वर्तमान में तृणमूल कांग्रेस के 136 पार्षद हैं, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों में पार्टी के भीतर की गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है। कई पार्षदों ने सार्वजनिक रूप से पार्टी नेतृत्व के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की है, जबकि कुछ पार्षदों ने इस्तीफे दे दिए हैं।
रविवार की इस बैठक के आयजन को लेकर शुरुआत से ही संशय बना हुआ था। इससे पहले 31 मई को ममता बनर्जी ने अपने कालीघाट आवास पर होने वाली एक अन्य बैठक को उस समय रद्द कर दिया था, जब पार्टी के करीब 60 विधायक उसमें नहीं पहुंचे थे। इस घटना ने हालिया चुनाव में मिली हार और उसके बाद नेतृत्व को लेकर चल रही खींचतान के बीच पार्टी के भीतर की गहरी दरारों को उजागर कर दिया था।
इस पृष्ठभूमि में पार्टी नेता भी असमंजस में थे कि रविवार की बैठक में कितने पार्षद शामिल होंगे। बहरहाल सुश्री बनर्जी के दिल्ली दौरे ने अब कोलकाता नगर निगम के भविष्य के नेतृत्व पर होने वाली किसी भी तात्कालिक चर्चा को टाल दिया है।
हालिया विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस को लगे बड़े झटके के बाद, सोमवार को नयी दिल्ली में होने वाली विपक्षी गठबंधन की यह बैठक विपक्ष की पहली बड़ी जुटान होगी।
भारत, मधुकांत
वार्ता
More News

एच ज्ञान प्रकाश मणिपुर लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष नियुक्त

11 Jul 2026 | 12:22 AM

इम्फाल, 10 जुलाई (वार्ता) श्री एच ज्ञान प्रकाश को मणिपुर लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।.

see more..

वर्ष 2047 तक तीन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा तेलंगाना : विक्रमार्क

10 Jul 2026 | 11:11 PM

खम्मम, 10 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस सरकार का लक्ष्य तेलंगाना को 2047 तक तीन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है तथा इसके लिए किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण और पारदर्शी शासन के जरिए समावेशी विकास सुनिश्चित किया जायेगा।.

see more..

किसानों और महिलाओं की भारी उपस्थिति कांग्रेस की कल्याणकारी पहल के प्रति किसान समुदाय का समर्थन है: भट्टी

10 Jul 2026 | 9:24 PM

हैदराबाद/खम्मम, 10 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क ने शुक्रवार को कहा कि खम्मम जिले के जगन्नाथपुरम में 'रायथु आशीर्वाद सभा' में किसानों, महिलाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति कांग्रेस सरकार और उसकी कल्याणकारी पहलों के प्रति किसान समुदाय के समर्थन को दर्शाती है।.

see more..

भीतरकनिका में सालाना घोंसला बनाने के मौसम के लिए पहुंचने लगे मॉनसून औपनिवेशिक पक्षी

10 Jul 2026 | 9:09 PM

केंद्रपाड़ा, 10 जुलाई (वार्ता) मॉनसून की शुरुआत के साथ ही भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान के भीतर स्थित माथा-आडिहा, दुर्गाप्रसाद दिया और लक्ष्मीप्रसाद दिया पक्षी विहारों में हजारों की संख्या में औपनिवेशिक पक्षी पहुंचने लगे हैं। इसके साथ ही यहां पक्षियों के सालाना घोंसला बनाने और प्रजनन के मौसम की शुरुआत हो गयी है।.

see more..

बंगाल के मुख्यमंत्री शनिवार को सूरजपुर पुलिस चौकी का करेंगे उद्घाटन

10 Jul 2026 | 9:08 PM

कोलकाता, 10 जुलाई (वार्ता) पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सुरजपुर में नाबालिग लड़की के कथित दुष्कर्म एवं हत्या के बाद उसके परिवार को इलाके में पुलिस चौकी बनाने का आश्वासन देने के चार दिन बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी शनिवार को इस सुविधा का उद्घाटन करेंगे।.

see more..