Wednesday, Jul 15 2026 | Time 19:35 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


मछली प्रसादम के मद्देनजर हैदराबाद यातायात पुलिस ने यातायात मार्ग बदले

हैदराबाद, 07 जून (वार्ता) हैदराबाद यातायात पुलिस ने सोमवार को नामपल्ली के एग्जिबिशन ग्राउंड में आयोजित होने वाले वार्षिक 'मछली प्रसादम' वितरण कार्यक्रम के मद्देनजर रविवार को यातायात मार्ग में परिवर्तन की घोषणा की ।
इस कार्यक्रम के दौरान आयोजन स्थल के आसपास यातायात जाम की आशंका को देखते हुए यह मार्ग परिवर्तन सोमवार सुबह छह बजे से मंगलवार की रात आठ बजे तक प्रभावी रहेगा। यातायात पुलिस ने कहा कि इस बदलाव का उद्देश्य वाहनों की सुचारू आवाजाही और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
पुलिस के अनुसार, नामपल्ली की तरफ से चार पहिया वाहनों से आने वाले श्रद्धालु अपने वाहन गृह कल्प, गगन विहार और चंद्र विहार में खड़े करेंगे और वहाँ से पैदल एग्जिबिशन ग्राउंड की गेट संख्या की ओर जाएंगे। एमजे मार्केट की तरफ से आने वाले दो पहिया वाहन मनोरंजन कॉम्प्लेक्स में खड़े किए जाएंगे, जबकि नामपल्ली की ओर से आने वाले दो पहिया वाहनों को शेजान होटल के पास भीम राव बाड़ा के पास खड़ा किया जाएगा। एमजे मार्केट की तरफ से बसों और वैन से आने वाले लोग गांधी भवन बस स्टॉप पर उतरेंगे, जबकि नामपल्ली की तरफ से आने वाले लोग गृह कल्प बस स्टॉप पर उतरेंगे।
विशिष्ट अतिथि (वीआईपी) पास धारक जो एमजे मार्केट की तरफ से आएंगे, वे गांधी भवन और अदब होटल वाली गली से होते हुए गेट संख्या एक और सीडब्ल्यूसी गेट की तरफ वीआईपी पार्किंग क्षेत्र में जाएंगे। सरकारी वाहनों, बसों और वैन को सीडब्ल्यूसी पार्किंग क्षेत्र में खड़ा किया जाएगा। यातायात पुलिस ने बताया कि एमजे मार्केट की तरफ से आने वाले वाहनों को आबिद और जीपीओ की तरफ मोड़ दिया जाएगा। वहीं एमजे ब्रिज और बेगम बाजार छतरी से नामपल्ली की ओर जाने वाले यातायात को अलास्का चौराहे से दारुसलाम और एक मीनार की तरफ मोड़ दिया जाएगा। एमजे मार्केट और ताज आईलैंड के बीच निजी ट्रैवल कंपनियों की बसों और भारी वाहनों को आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। इन्हें एमजे मार्केट और एआर पेट्रोल पंप से जीपीओ की तरफ मोड़ दिया जाएगा।
मछली ले जाने वाले मत्स्य पालन विभाग के वाहनों, जल बोर्ड के पानी के टैंकरों और वैध पास वाले स्वयंसेवी संगठनों के भोजन सामग्री ले जाने वाले वाहनों को गेट संख्या तीन से प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
हैदराबाद यातायात पुलिस ने राहगीरों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और उसके आधिकारिक सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से यातायात की नई जानकारियों से जुड़े रहने की सलाह दी है। यात्रा के दौरान किसी भी आपातकालीन स्थिति का सामना करने वाले नागरिक यातायात हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
भारत जितेन्द्र
वार्ता
More News

रेखा आर्या ने जनकल्याण शिविर में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

15 Jul 2026 | 7:25 PM

पिथौरागढ़, 15 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड की केबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पिथौरागढ़ जिले के धारचूला के सीमांत तोली बरम में बुधवार को "जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार" अभियान के तहत आयोजित बहुउद्देशीय जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और एक सप्ताह के अंदर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।.

see more..

ऊधम सिंह नगर जिले में बंद मकानों में सेंध लगाने वाला अंतरराज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

15 Jul 2026 | 6:30 PM

रुद्रपुर, 15 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड की ऊधमसिंहनगर पुलिस ने बंद मकानों में सेंध लगाने वाले एक अंतरराज्यीय शातिर नकबजन को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान बरामद किया गया है। .

see more..

सीतक्का ने तेलंगाना में आंगनवाड़ी नाश्ता योजना लागू करने का दिया आदेश, घटिया पोषण के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

15 Jul 2026 | 6:25 PM

हैदराबाद, 15 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री डॉ. दानसारी अनसूया सीतक्का ने बुधवार को अधिकारियों को अगले महीने से पूरे राज्य में आंगनवाड़ी नाश्ता योजना का विस्तार करने के निर्देश दिये।.

see more..

बिदादी विवाद: शिवकुमार ने कुमारस्वामी पर राजनीतिक पाखंड करने का लगाया आरोप

15 Jul 2026 | 6:07 PM

बेंगलुरु, 15 जुलाई (वार्ता) कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने बुधवार को बिदादी एकीकृत टाउनशिप परियोजना को लेकर केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी पर राजनीतिक पाखंड करने का आरोप लगाया । उन्होंने कहा कि यह विवादित परियोजना श्री कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली जनता दल सेक्युलर (जदएस) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन सरकार के समय मंज़ूर और आगे बढ़ाई गई थी।.

see more..

रोडवेज कर्मचारी सोसाइटी विवाद मामले में हाईकोर्ट ने सरकार और रोडवेज से किया जवाब तलब

15 Jul 2026 | 6:01 PM

नैनीताल, 15 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) के कर्मचारियों के वेतन से सोसाइटी के नाम पर की जा रही कटौती और कटौती के अंशदान को सोसाइटी में जमा नहीं किये जाने के मामले में उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने बुधवार को सुनवाई करते हुए राज्य सरकार और निगम से तीन सप्ताह में जवाबी हलफनामा दायर करने के निर्देश दिए हैं।.

see more..