Saturday, Jul 11 2026 | Time 08:25 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


क्या तीन महीने भी टिक पाएगी विजय सरकारः स्टालिन

चेन्नई, 07 जून (वार्ता) द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष एवं तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने राज्य सरकार के स्थायित्व पर सवाल उठाते हुए कहा है कि यह सरकार तीन महीने भी नहीं टिक पाएगी।
विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार और शहर में अपने गढ़ कोलाथुर विधानसभा क्षेत्र में खुद की पराजय से अभी तक उबर नहीं पाए श्री स्टालिन ने रविवार को मौजूदा सरकार पर सवाल उठाए और पूछा कि क्या विजय की सत्ताधारी तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) तीन महीने भी टिक पाएगी। उन्होंने कहा, "मैं मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली मौजूदा सरकार के बारे में ज़्यादा कुछ नहीं कहना चाहता, जिसके बारे में मैंने पहले कहा था कि मैं छह महीने तक कोई टिप्पणी नहीं करूंगा।"
यहां आयोजित एक कार्यक्रम में विदुथलाई चिरुथिगल कात्ची (वीसीके) के वरिष्ठ नेता एवं चेय्युर के पूर्व विधायक पनायूर बाबू ने श्री स्टालिन की मौजूदगी में पार्टी छोड़कर द्रमुक का दामन थाम लिया। श्री बाबू द्रमुक की पूर्व सहयोगी पार्टी वीसीके के मीडिया विंग के प्रधान सचिव थे। गौरतलब है कि वीसीके टीवीके सरकार पर शामिल और उसके दो विधायकों में एक मंत्री है।
श्री स्टालिन ने एक बार फिर कहा कि टीवीके सरकार द्रमुक के समर्थन से चल रही है। उन्होंने यह बात विजय सरकार के सत्ता संभालने के समय कही थी, क्योंकि कांग्रेस, वीसीके , भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) , मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) जैसे द्रमुक की सहयोगी पार्टियों के समर्थन से सरकार बनी है और विधानसभा में विश्वास मत जीता है। उस समय भी श्री स्टालिन ने कहा था कि वह छह महीने तक इस सरकार के बारे में कोई बात नहीं करेंगे।
उन्होंने कहा कि एक डर बना हुआ है कि क्या ऐसी स्थिति आएगी जब वह छह महीने से पहले ही इस बारे में बात करना चाहेंगे। वह स्थिति आ गई है। कई लोग इस बारे में बात कर रहे हैं। आलोचनाएं हो रही हैं और सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह सरकार कम से कम तीन महीने भी टिक पाएगी।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "छह महीने नहीं, पांच महीने नहीं, चार महीने नहीं... आज (विजय) सरकार इस सवाल के साथ चल रही है कि क्या यह कम से कम तीन महीने भी टिक पाएगी।"
उन्होंने कहा कि इसी माहौल में श्री पनायुर बाबू और दूसरी पार्टियों के नेता और कार्यकर्ता आज द्रमुक आंदोलन में शामिल हुए हैं ताकि पार्टी के कामों में पूरा सहयोग दे सकें।
संतोष जितेन्द्र
वार्ता
More News

एच ज्ञान प्रकाश मणिपुर लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष नियुक्त

11 Jul 2026 | 12:22 AM

इम्फाल, 10 जुलाई (वार्ता) श्री एच ज्ञान प्रकाश को मणिपुर लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।.

see more..

वर्ष 2047 तक तीन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा तेलंगाना : विक्रमार्क

10 Jul 2026 | 11:11 PM

खम्मम, 10 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस सरकार का लक्ष्य तेलंगाना को 2047 तक तीन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है तथा इसके लिए किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण और पारदर्शी शासन के जरिए समावेशी विकास सुनिश्चित किया जायेगा।.

see more..

किसानों और महिलाओं की भारी उपस्थिति कांग्रेस की कल्याणकारी पहल के प्रति किसान समुदाय का समर्थन है: भट्टी

10 Jul 2026 | 9:24 PM

हैदराबाद/खम्मम, 10 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क ने शुक्रवार को कहा कि खम्मम जिले के जगन्नाथपुरम में 'रायथु आशीर्वाद सभा' में किसानों, महिलाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति कांग्रेस सरकार और उसकी कल्याणकारी पहलों के प्रति किसान समुदाय के समर्थन को दर्शाती है।.

see more..

भीतरकनिका में सालाना घोंसला बनाने के मौसम के लिए पहुंचने लगे मॉनसून औपनिवेशिक पक्षी

10 Jul 2026 | 9:09 PM

केंद्रपाड़ा, 10 जुलाई (वार्ता) मॉनसून की शुरुआत के साथ ही भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान के भीतर स्थित माथा-आडिहा, दुर्गाप्रसाद दिया और लक्ष्मीप्रसाद दिया पक्षी विहारों में हजारों की संख्या में औपनिवेशिक पक्षी पहुंचने लगे हैं। इसके साथ ही यहां पक्षियों के सालाना घोंसला बनाने और प्रजनन के मौसम की शुरुआत हो गयी है।.

see more..

बंगाल के मुख्यमंत्री शनिवार को सूरजपुर पुलिस चौकी का करेंगे उद्घाटन

10 Jul 2026 | 9:08 PM

कोलकाता, 10 जुलाई (वार्ता) पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सुरजपुर में नाबालिग लड़की के कथित दुष्कर्म एवं हत्या के बाद उसके परिवार को इलाके में पुलिस चौकी बनाने का आश्वासन देने के चार दिन बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी शनिवार को इस सुविधा का उद्घाटन करेंगे।.

see more..