Wednesday, Jul 15 2026 | Time 19:23 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


नरेन्द्र नगर नगर पालिका चुनाव मामले में कांग्रेस प्रत्याशी को हाईकोर्ट से लगा झटका, नहीं मिली राहत

नैनीताल, 08 जून (वार्ता) उत्तराखंड की नरेन्द्र नगर नगर पालिका चुनाव के अध्यक्ष पद के लिए चल रहे चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को नामांकन रद्द होने के मामले में सोमवार को उच्च न्यायालय से राहत नहीं मिल पायी है और अदालत ने याचिका को खारिज कर दी है।
कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह गुसाईं की ओर से इस मामले को चुनौती दी गई थी। मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ में इस प्रकरण पर सुनवाई हुई।
याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि चुनाव आयोग ने लाभ के पद का हवाला देते हुए उसका नामांकन पत्र रद्द कर दिया है। जो कि गलत है। उसने 29 मई को इस्तीफा दिया था और 01 जून को स्वीकार कर लिया गया था।
दूसरी ओर आयोग की ओर से कहा गया कि याचिकाकर्ता का नामांकन पत्र रद्द करने के पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं। पर्याप्त सुनवाई के बाद नामांकन पत्र रद्द किया गया।
यह भी कहा गया कि याचिकाकर्ता की ओर से इस तथ्य को अपने नामांकन पत्र में छिपाया गया। साथ ही इससे होने वाली आय का भी उल्लेख नहीं किया गया।
इस मामले में सभी प्रकार के दस्तावेज और जांच आख्या मंगायी गई। जांच आख्या और दस्तावेज के पर्यवेक्षण के बाद यह कार्रवाई की गयी। सरकार की ओर से कहा गया कि याचिकाकर्ता की ओर से जो इस्तीफा दिया गया वह सरकार को संबोधित नहीं किया गया था।
अंत में खंडपीठ ने याचिकाकर्ता को कोई राहत नहीं देते हुए याचिका को खारिज कर दिया। इससे भाजपा उम्मीदवार राजेन्द्र विक्रम सिंह पंवार के निर्विरोध विजयी होने का रास्ता साफ हो गया है।
यहां बता दें कि कल 09 जून मंगलवार को नरेन्द्र नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए वोट डाले जाने हैं। याचिकाकर्ता की ओर से नामांकन पत्र खारिज करने संबंधी आदेश पर रोक लगाई जाए और उसे निर्वाचन में प्रतिभाग करने की अनुमति दी जाए।
यहां यह भी बता दें कि प्रदेश में पांच नगर पालिकाओं नरेन्द्र नगर, पाटी, किच्छा, सिरौलीकलां और गढ़ी नेगी के चुनाव नहीं कराये जा सके थे। किच्छा और सिरौलीकलां का मामला उच्च न्यायालय में लंबित है।
चुनाव आयोग की ओर से शेष 03 नगर पालिकाओं के लिए निर्वाचन कराया जा रहा है और इसके लिए कल 09 जून को मतदान होना तय है।
रवीन्द्र सैनी
वार्ता
More News

सीतक्का ने तेलंगाना में आंगनवाड़ी नाश्ता योजना लागू करने का दिया आदेश, घटिया पोषण के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

15 Jul 2026 | 6:25 PM

हैदराबाद, 15 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री डॉ. दानसारी अनसूया सीतक्का ने बुधवार को अधिकारियों को अगले महीने से पूरे राज्य में आंगनवाड़ी नाश्ता योजना का विस्तार करने के निर्देश दिये।.

see more..

बिदादी विवाद: शिवकुमार ने कुमारस्वामी पर राजनीतिक पाखंड करने का लगाया आरोप

15 Jul 2026 | 6:07 PM

बेंगलुरु, 15 जुलाई (वार्ता) कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने बुधवार को बिदादी एकीकृत टाउनशिप परियोजना को लेकर केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी पर राजनीतिक पाखंड करने का आरोप लगाया । उन्होंने कहा कि यह विवादित परियोजना श्री कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली जनता दल सेक्युलर (जदएस) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन सरकार के समय मंज़ूर और आगे बढ़ाई गई थी।.

see more..

रोडवेज कर्मचारी सोसाइटी विवाद मामले में हाईकोर्ट ने सरकार और रोडवेज से किया जवाब तलब

15 Jul 2026 | 6:01 PM

नैनीताल, 15 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) के कर्मचारियों के वेतन से सोसाइटी के नाम पर की जा रही कटौती और कटौती के अंशदान को सोसाइटी में जमा नहीं किये जाने के मामले में उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने बुधवार को सुनवाई करते हुए राज्य सरकार और निगम से तीन सप्ताह में जवाबी हलफनामा दायर करने के निर्देश दिए हैं।.

see more..

पश्चिम बंगाल सरकार पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के घर पर सुरक्षा बहाल करेगी

15 Jul 2026 | 5:54 PM

कोलकाता, 15 जुलाई (वार्ता) पश्चिम बंगाल सरकार ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की पत्नी मीरा भट्टाचार्य के पाम एवेन्यू स्थित घर पर सुरक्षा बहाल करने का फैसला किया है।.

see more..

धामी ने दी चमोली को 155.36 करोड़ रुपये की 63 विकास योजनाओं की सौगात

15 Jul 2026 | 5:43 PM

देहरादून 15 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गोपेश्वर स्थित पुलिस मैदान में आयोजित सेवा, सुशासन एवं समर्पण सेवा पखवाड़े के अंतर्गत चमोली जिला के विकास को नई गति देते हुए विभिन्न विभागों की कुल 155.36 करोड़ रुपये की 63 विकास योजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने 113.99 करोड़ रुपये की 36 विकास योजनाओं का शिलान्यास तथा 41.37 करोड़ रुपये की 27 विकास योजनाओं का लोकार्पण किया।.

see more..