Saturday, Jul 11 2026 | Time 08:11 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


एआईसीसी सचिव सूरज हेगड़े का निधन, कई प्रमुख नेताओं ने जताया शोक

बेंगलुरु, 08 जून (वार्ता) अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के सचिव और कर्नाटक सरकार की गारंटी समिति के उपाध्यक्ष सूरज हेगड़े का रविवार देर रात यहां दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह लगभग 55 वर्ष के थे। कांग्रेस सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री देवराज अर्स के पोते श्री हेगड़े को कांग्रेस पार्टी के भीतर एक प्रमुख नेता माना जाता था और उन्होंने कर्नाटक सरकार की गारंटी योजनाओं को लागू करने में सक्रिय भूमिका निभाई थी।
मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने श्री हेगड़े के अचानक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और उन्हें एक सक्रिय नेता बताया जिन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ करीबी संबंध बनाए रखे और संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि श्री हेगड़े ने पार्टी के आदर्शों के प्रति गहरी प्रतिबद्धता के साथ काम किया और युवा कांग्रेस में अपने कार्यकाल के दौरान युवा नेताओं को आगे बढ़ाने में उनका अहम योगदान रहा।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने श्री हेगड़े को एक होनहार नेता बताया जिन्होंने समर्पण के साथ पार्टी की सेवा की। दिवंगत नेता के साथ अपने लंबे जुड़ाव को याद करते हुए श्री खरगे ने कहा कि श्री हेगड़े ने श्री देवराज अर्स की विरासत को पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाया।
कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति के नेता श्री बी के हरिप्रसाद ने कहा कि श्री हेगड़े ने अपना जीवन पिछड़े वर्गों, दलितों और अन्य हाशिए पर पड़े समुदायों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया और सरकार की कल्याणकारी गारंटियों को लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने उनके निधन को कांग्रेस परिवार के लिए एक बड़ी क्षति बताया और संगठन को मजबूत करने तथा युवा नेताओं का मार्गदर्शन करने के उनके प्रयासों को याद किया।
पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया, एआईसीसी महासचिव के सी वेणुगोपाल और रणदीप सिंह सुरजेवाला के साथ-साथ कई राज्य मंत्रियों और कांग्रेस नेताओं ने भी श्री हेगड़े के निधन पर शोक व्यक्त किया।
भारत, मधुकांत
वार्ता
More News

एच ज्ञान प्रकाश मणिपुर लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष नियुक्त

11 Jul 2026 | 12:22 AM

इम्फाल, 10 जुलाई (वार्ता) श्री एच ज्ञान प्रकाश को मणिपुर लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।.

see more..

वर्ष 2047 तक तीन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा तेलंगाना : विक्रमार्क

10 Jul 2026 | 11:11 PM

खम्मम, 10 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस सरकार का लक्ष्य तेलंगाना को 2047 तक तीन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है तथा इसके लिए किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण और पारदर्शी शासन के जरिए समावेशी विकास सुनिश्चित किया जायेगा।.

see more..

किसानों और महिलाओं की भारी उपस्थिति कांग्रेस की कल्याणकारी पहल के प्रति किसान समुदाय का समर्थन है: भट्टी

10 Jul 2026 | 9:24 PM

हैदराबाद/खम्मम, 10 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क ने शुक्रवार को कहा कि खम्मम जिले के जगन्नाथपुरम में 'रायथु आशीर्वाद सभा' में किसानों, महिलाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति कांग्रेस सरकार और उसकी कल्याणकारी पहलों के प्रति किसान समुदाय के समर्थन को दर्शाती है।.

see more..

भीतरकनिका में सालाना घोंसला बनाने के मौसम के लिए पहुंचने लगे मॉनसून औपनिवेशिक पक्षी

10 Jul 2026 | 9:09 PM

केंद्रपाड़ा, 10 जुलाई (वार्ता) मॉनसून की शुरुआत के साथ ही भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान के भीतर स्थित माथा-आडिहा, दुर्गाप्रसाद दिया और लक्ष्मीप्रसाद दिया पक्षी विहारों में हजारों की संख्या में औपनिवेशिक पक्षी पहुंचने लगे हैं। इसके साथ ही यहां पक्षियों के सालाना घोंसला बनाने और प्रजनन के मौसम की शुरुआत हो गयी है।.

see more..

बंगाल के मुख्यमंत्री शनिवार को सूरजपुर पुलिस चौकी का करेंगे उद्घाटन

10 Jul 2026 | 9:08 PM

कोलकाता, 10 जुलाई (वार्ता) पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सुरजपुर में नाबालिग लड़की के कथित दुष्कर्म एवं हत्या के बाद उसके परिवार को इलाके में पुलिस चौकी बनाने का आश्वासन देने के चार दिन बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी शनिवार को इस सुविधा का उद्घाटन करेंगे।.

see more..