Wednesday, Jul 15 2026 | Time 18:34 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


कल्याणकारी राज्य और 'प्रजा सरकार' का लक्ष्य : भट्टी विक्रमार्क

हैदराबाद, 08 जून (वार्ता) तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क ने सोमवार को कहा कि 'प्रजा सरकार' पूरे तेलंगाना में गरीब और बेरोजगार युवाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक 'ज्ञान क्रांति' के माध्यम से कल्याणकारी राज्य के निर्माण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
लोअर टैंक बंड के पास प्रस्तावित 'डॉ. बीआर अंबेडकर नॉलेज सेंटर' और निम्बोली अड्डा स्थित एससी हॉस्टल के निर्धारित स्थलों का निरीक्षण करने के बाद श्री भट्टी विक्रमार्क ने कहा कि सरकार ने दोनों परियोजनाओं के लिए वित्तीय और प्रशासनिक मंजूरियां दे दी हैं। उन्होंने बताया कि अंबेडकर नॉलेज सेंटर का निर्माण लगभग 110 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से किया जायेगा, जबकि छात्रावास के आधुनिकीकरण के लिए 25 करोड़ रुपये निर्धारित किये गये हैं। इसका नाम बदलकर 'बाबू जगजीवन राम नॉलेज सेंटर' रखा जायेगा।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह नॉलेज सेंटर प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त डिजिटल कोचिंग, स्टडी सर्कल, डिजिटल लाइब्रेरी और ऑनलाइन कक्षाओं की सुविधा प्रदान करेगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य गरीब, पिछड़े, वंचित और मध्यम वर्ग के परिवारों के छात्रों को हैदराबाद आये बिना ही नौकरियों की तैयारी करने में मदद करना है।
उन्होंने घोषणा की कि अंबेडकर नॉलेज सेंटर परियोजना के लिए वर्तमान बजट में पहले ही 50 करोड़ रुपये आवंटित किये जा चुके हैं और पुरानी इमारत को ढहाने के लिए पांच करोड़ रुपये जारी कर दिये गये हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित सभी अंबेडकर नॉलेज सेंटरों को डिजिटल रूप से एक-दूसरे से जोड़ा जायेगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र भी हैदराबाद के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों के दिये जाने वाले व्याख्यानों का लाभ उठा सकेंगे।
इस मौके पर कल्याण मंत्री अडलूरी लक्ष्मण कुमार, राज्यसभा सांसद अनिल कुमार यादव, स्थानीय विधायक और समाज कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
आलम अशोक
वार्ता
UNI VV SAS
More News

बिदादी विवाद: शिवकुमार ने कुमारस्वामी पर राजनीतिक पाखंड करने का लगाया आरोप

15 Jul 2026 | 6:07 PM

बेंगलुरु, 15 जुलाई (वार्ता) कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने बुधवार को बिदादी एकीकृत टाउनशिप परियोजना को लेकर केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी पर राजनीतिक पाखंड करने का आरोप लगाया । उन्होंने कहा कि यह विवादित परियोजना श्री कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली जनता दल सेक्युलर (जदएस) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन सरकार के समय मंज़ूर और आगे बढ़ाई गई थी।.

see more..

रोडवेज कर्मचारी सोसाइटी विवाद मामले में हाईकोर्ट ने सरकार और रोडवेज से किया जवाब तलब

15 Jul 2026 | 6:01 PM

नैनीताल, 15 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) के कर्मचारियों के वेतन से सोसाइटी के नाम पर की जा रही कटौती और कटौती के अंशदान को सोसाइटी में जमा नहीं किये जाने के मामले में उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने बुधवार को सुनवाई करते हुए राज्य सरकार और निगम से तीन सप्ताह में जवाबी हलफनामा दायर करने के निर्देश दिए हैं।.

see more..

पश्चिम बंगाल सरकार पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के घर पर सुरक्षा बहाल करेगी

15 Jul 2026 | 5:54 PM

कोलकाता, 15 जुलाई (वार्ता) पश्चिम बंगाल सरकार ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की पत्नी मीरा भट्टाचार्य के पाम एवेन्यू स्थित घर पर सुरक्षा बहाल करने का फैसला किया है।.

see more..

धामी ने दी चमोली को 155.36 करोड़ रुपये की 63 विकास योजनाओं की सौगात

15 Jul 2026 | 5:43 PM

देहरादून 15 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गोपेश्वर स्थित पुलिस मैदान में आयोजित सेवा, सुशासन एवं समर्पण सेवा पखवाड़े के अंतर्गत चमोली जिला के विकास को नई गति देते हुए विभिन्न विभागों की कुल 155.36 करोड़ रुपये की 63 विकास योजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने 113.99 करोड़ रुपये की 36 विकास योजनाओं का शिलान्यास तथा 41.37 करोड़ रुपये की 27 विकास योजनाओं का लोकार्पण किया।.

see more..

मोदी ने कामराज को दी श्रद्धांजलि, राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया याद

15 Jul 2026 | 5:21 PM

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व मुख्यमंत्री के. कामराज की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि शिक्षा, समावेशी विकास और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए उनका आजीवन समर्पण आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करता है। प्रधानमंत्री ने श्री कामराज को एक असाधारण जननेता बताते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण किया।.

see more..