Saturday, Jul 11 2026 | Time 07:49 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


गुलदार के हमले में महिला की मौत, वाड़ी गांव में दहशत

पौड़ी, 09 जून (वार्ता) उत्तराखंड के पौड़ी गढवाल जिले के कोट ब्लॉक के खाण्ड्यूसैण देवार क्षेत्र स्थित वाड़ी गांव में मंगलवार को गुलदार के हमले में एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने और प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 55 वर्षीय महिला आज अपने पशुओं के लिए घास लेने घर से लगभग 200 मीटर दूर खेतों की ओर गई थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया और उसे घसीटते हुए पास स्थित एक खंडहरनुमा मकान तक ले गया।
काफी देर तक महिला के घर नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान महिला का शव गांव के ऊपर स्थित एक खंडरनुमा मकान के समीप बरामद हुआ। ग्रामीणों के शोर मचाने पर गुलदार जंगल की ओर भाग गया।
प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों के अनुसार गुलदार ने महिला के शव को बुरी तरह क्षत-विक्षत कर दिया था। घटना की सूचना मिलते ही गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में भय और आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से गुलदार की सक्रियता बनी हुई है लेकिन वन विभाग की ओर से प्रभावी कदम नहीं उठाये गये हैं।
सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और अकेले जंगल या खेतों की ओर नहीं जाने की अपील की है।
ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने अथवा उसे आदमखोर घोषित कर आवश्यक कार्रवाई करने, क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और मृतका के परिजनों को शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है। घटना के बाद वाड़ी गांव और आसपास के ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।
सं उप्रेती
वार्ता
More News

एच ज्ञान प्रकाश मणिपुर लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष नियुक्त

11 Jul 2026 | 12:22 AM

इम्फाल, 10 जुलाई (वार्ता) श्री एच ज्ञान प्रकाश को मणिपुर लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।.

see more..

वर्ष 2047 तक तीन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा तेलंगाना : विक्रमार्क

10 Jul 2026 | 11:11 PM

खम्मम, 10 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस सरकार का लक्ष्य तेलंगाना को 2047 तक तीन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है तथा इसके लिए किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण और पारदर्शी शासन के जरिए समावेशी विकास सुनिश्चित किया जायेगा।.

see more..

किसानों और महिलाओं की भारी उपस्थिति कांग्रेस की कल्याणकारी पहल के प्रति किसान समुदाय का समर्थन है: भट्टी

10 Jul 2026 | 9:24 PM

हैदराबाद/खम्मम, 10 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क ने शुक्रवार को कहा कि खम्मम जिले के जगन्नाथपुरम में 'रायथु आशीर्वाद सभा' में किसानों, महिलाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति कांग्रेस सरकार और उसकी कल्याणकारी पहलों के प्रति किसान समुदाय के समर्थन को दर्शाती है।.

see more..

भीतरकनिका में सालाना घोंसला बनाने के मौसम के लिए पहुंचने लगे मॉनसून औपनिवेशिक पक्षी

10 Jul 2026 | 9:09 PM

केंद्रपाड़ा, 10 जुलाई (वार्ता) मॉनसून की शुरुआत के साथ ही भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान के भीतर स्थित माथा-आडिहा, दुर्गाप्रसाद दिया और लक्ष्मीप्रसाद दिया पक्षी विहारों में हजारों की संख्या में औपनिवेशिक पक्षी पहुंचने लगे हैं। इसके साथ ही यहां पक्षियों के सालाना घोंसला बनाने और प्रजनन के मौसम की शुरुआत हो गयी है।.

see more..

बंगाल के मुख्यमंत्री शनिवार को सूरजपुर पुलिस चौकी का करेंगे उद्घाटन

10 Jul 2026 | 9:08 PM

कोलकाता, 10 जुलाई (वार्ता) पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सुरजपुर में नाबालिग लड़की के कथित दुष्कर्म एवं हत्या के बाद उसके परिवार को इलाके में पुलिस चौकी बनाने का आश्वासन देने के चार दिन बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी शनिवार को इस सुविधा का उद्घाटन करेंगे।.

see more..