Sunday, Jul 12 2026 | Time 17:28 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


सोरगढ़ किले की बदहाली पर भड़के जिलाधिकारी, पर्यटन अधिकारी को लगाई फटकार

पिथौरागढ़, 09 जून (वार्ता) उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के ऐतिहासिक सोरगढ़ किले (लंदन फोर्ट) में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन ने बेहद सख्त रुख अख्तियार करते हुए पर्यटन विभाग के रवैये पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी आशीष भटगाईं ने मंगलवार को लंदन फोर्ट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर में गंदगी, अव्यवस्थित रखरखाव और पर्यटकों के लिए मूलभूत सुविधाओं की कमी पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने फोर्ट परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाने, पर्याप्त संख्या में डस्टबिन लगाने, दिशासूचक एवं सूचना बोर्ड स्थापित करने तथा पर्यटकों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी भटगांई ने कहा कि पर्यटन स्थलों की स्वच्छता और सुव्यवस्थित रखरखाव से ही सकारात्मक छवि पर्यटकों के बीच बनती है। उन्होंने जिला पर्यटन अधिकारी समेत सभी संबद्ध विभागों को नियमित निगरानी और सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
तत्पश्चात् जिलाधिकारी ने जिला सूचना कार्यालय का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुस्तकालय में अध्ययन कर रहे छात्र-छात्राओं से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के बारे में जानकारी ली।
छात्रों ने पुस्तकालय में बैठने के लिए पर्याप्त फर्नीचर न होने की बात बताई जिसका डीएम ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को पुस्तकालय में नई और सुविधाजनक कुर्सियों सहित आवश्यक फर्नीचर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को बेहतर अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
रवीन्द्र, उप्रेती
वार्ता
More News

एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में नाम पहले से है, तो किसी दस्तावेज की ज़रूरत नहीं: चुनाव आयोग

12 Jul 2026 | 4:30 PM

बेंगलुरु, 12 जुलाई (वार्ता) निर्वाचन आयोग ने कहा है कि जिन मतदाताओं के नाम पहले से ही मौजूदा मतदाता सूची में हैं, उन्हें मतदाता सूची के 'विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान कोई अतिरिक्त दस्तावेज जमा करने की ज़रूरत नहीं होगी।.

see more..

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना की बुनियादी समझ नहीं :हरीश राव

12 Jul 2026 | 4:21 PM

हैदराबाद, 12 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना के पूर्व मंत्री और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के उपमुख्य सचेतक टी. हरीश राव ने रविवार को मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की आलोचना करते हुए कनेपल्ली पंप हाउस की मोटरों के ऑपरेशन पर उनकी टिप्पणियों पर सवाल उठाया और कहा कि उन्हें कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना की बुनियादी समझ भी नहीं है।.

see more..

यूनेस्को बंगाल के इकलौते लकड़ी की गुड़िया बनाने वाले केंद्र के लिए मार्केटिंग के रास्ते तलाश रहा है

12 Jul 2026 | 4:02 PM

कलना, 12 जुलाई (वार्ता) पश्चिम बंगाल में संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) से जुड़ी एक एजेंसी के प्रतिनिधिमंडल के दौरे के बाद पूर्वी बर्दवान के एक छोटे से गांव नतुनग्राम में लकड़ी की गुड़िया बनाने का इकलौता उद्योग अब वैश्विक स्तर पर पहचान बनाने के लिए तैयार है। .

see more..

बेंगलुरु में आईआईएम बीयूई 2026 लीडरशिप सम्मेलन एक-दो अगस्त को

12 Jul 2026 | 3:58 PM

चेन्नई, 12 जुलाई (वार्ता) कर्नाटक के बेंगलुरु में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईएम) के प्रमुख लीडरशिप सम्मेलन आईआईएमबीयूई 2026 सम्मेलन में देश के कुछ प्रभावशाली लोग शामिल होंगे और अपनी और अपनी कंपनियों की दिशा (ऑर्बिट) कैसे बदल सकते हैं, इस पर चर्चा करेंगे।.

see more..

ऑपरेशन प्रहार के तहत बहादराबाद पुलिस ने नशीले इंजेक्शन के साथ किया तस्कर गिरफ्तार

12 Jul 2026 | 3:50 PM

हरिद्वार, 12 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के "ऑपरेशन प्रहार-2026" अभियान के तहत पुलिस ने रविवार को नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए बहादराबाद क्षेत्र से एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से आठ प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।.

see more..