Sunday, Jul 12 2026 | Time 18:10 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


विश्वविद्यालयों में शुरू होगी 'विकसित भारत @2047' मुहिमः धन सिंह रावत

देहरादून, 09 जून (वार्ता) उत्तराखंड के सभी राजकीय एवं निजी विश्वविद्यालयों में 'विकसित भारत@2047' मुहिम चलाई जायेगी। इस अभियान के तहत सभी विश्वविद्यालयों में अलग-अलग थीम पर पांच-पांच सेमिनार एवं कार्यशालाओं का आयोजन किया जायेगा। जिनमें राज्यपाल, मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्री, राज्य के मंत्रीगण, स्थानीय सांसद, विधायक एवं पद्म पुरस्कारों से सम्मानित व्यक्ति प्रतिभाग करेंगे। इन सेमिनारों के सफल आयोजन को विभागीय अधिकारियों को ठोस निर्देश दे दिये गये हैं।
राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने मंगलवार को बताया कि विकसित भारत में युवाओं की भागीदारी खासी अहम है। इस बात को ध्यान में रखते हुये प्रदेशभर के उच्च शिक्षण संस्थानों विशेषकर विश्वविद्यालयों में युवाओं को जोड़ने के लिये आगामी शैक्षणिक सत्र से 'विकसित भारत@2047' मुहिम शुरू की जायेगी। विश्वद्यिालयों में अयोजित अलग-अलग सेमिनारों में कुलाधिपति, मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री प्रतिभाग करेंगे। इसके अलावा इन कार्यशालाओं में पद्म पुरस्कारों से सम्मानित गणमान्य व्यक्तियों, राज्य सरकार के मंत्रियों, सांसदों व स्थानीय विधायकों की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
डॉ. रावत ने कहा कि 'विकसित भारत@2047' के तहत विभिन्न विषयों पर आयोजित कार्यशालाओं में संवाद एवं विचार-विमर्श सत्र आयोजित किये जाएंगे, जिनमें विशेषज्ञ वक्ता अपने विचार साझा करेंगे। इसके साथ ही विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालय परिसरों में सेल्फी प्वाइंट स्थापित किए जाएंगे। साथ ही हाफ मैराथन, साइकिल रैली, लघु फिल्म प्रतियोगिता, सोशल मीडिया अभियान एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।
विभागीय मंत्री ने कहा कि अभियान को जनांदोलन का स्वरूप देने के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर छात्र-छात्राओं का पंजीकरण किया जाएगा तथा उनसे यह भी सुझाव लिए जाएंगे कि वर्ष 2047 तक वह भारत को किस स्वरूप में विकसित देखना चाहते हैं। विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और छात्र-छात्राओं से प्राप्त सुझावों को संकलित कर भविष्य की नीतियों एवं योजनाओं के लिए उपयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मुहिम को सार्थक बनाने के लिये विभागीय अधिकारियों व विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्र-छात्राओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं, ताकि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सोच, ऊर्जा और नवाचार को प्रभावी मंच मिल सके।
सुमिताभ उप्रेती
वार्ता
More News

डीएलएसए की ओर से 18 जुलाई को लगेगी विशेष लोक अदालत

12 Jul 2026 | 6:00 PM

रुद्रपुर, 12 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में विशेष लोक अदालत 18 जुलाई को लगेगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) ने लोक अदालत को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। .

see more..

जलवायु परिवर्तन आदिवासी परिवारों की आजीविका को बुरी तरह कर रहा प्रभावित

12 Jul 2026 | 5:26 PM

झारग्राम, 12 जुलाई (वार्ता) पश्चिम बंगाल में जंगलमहल के जंगलों ने शायद इतिहास में पहली बार अपना एक सबसे पुराना वादा तोड़ दिया है। बारिश का खास तोहफा और हजारों आदिवासी परिवारों की मौसमी कमाई का मुख्य जरिया माना जाने वाला कीमती जंगली मशरूम 'कुरकुरे' इस साल जंगलों से गायब है। आषाढ़ का महीना खत्म होने को है, लेकिन इस मशरूम का कहीं नामोनिशान नहीं है।.

see more..

तेलंगाना के शाबाद में छह लोगों की हत्या के आरोपी की तलाश में नौ टीमें जुटीं

12 Jul 2026 | 5:21 PM

हैदराबाद, 12 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के शाबाद मंडल के दैवालागुडा गांव में छह लोगों की हत्या के मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए नौ विशेष टीमें तैनात की गई हैं।.

see more..

मिजोरम की सीईओ गरिमा गुप्ता का हुआ तबादला

12 Jul 2026 | 4:57 PM

एजल, 12 जुलाई (वार्ता) मिजोरम की मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) गरिमा गुप्ता का तबादला दिल्ली कर दिया गया है। यह तबादला ऐसे समय में हुआ है जब राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का काम चल रहा है।.

see more..

एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में नाम पहले से है, तो किसी दस्तावेज की ज़रूरत नहीं: चुनाव आयोग

12 Jul 2026 | 4:30 PM

बेंगलुरु, 12 जुलाई (वार्ता) निर्वाचन आयोग ने कहा है कि जिन मतदाताओं के नाम पहले से ही मौजूदा मतदाता सूची में हैं, उन्हें मतदाता सूची के 'विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान कोई अतिरिक्त दस्तावेज जमा करने की ज़रूरत नहीं होगी।.

see more..