Sunday, Jul 12 2026 | Time 18:19 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


मोदी की ऐतिहासिक उपलब्धि पर भाजपा, चार धाम समेत महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों पर करेगी पूजा अर्चना

देहरादून, 09 जून (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी की उत्तराखंड इकाई ने श्री नरेन्द्र मोदी के लगातार सबसे लंबे समय तक देश के निर्वाचित प्रधानमंत्री होने का गौरव प्राप्त करने पर राज्य के चारों धाम में विशेष पूजा अर्चना करने की योजना बनायी है।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा हरिद्वार, नैनीताल तथा प्रदेश के अन्य महत्वपूर्ण पवित्र स्थलों पर भी विशेष पूजा अर्चना एवं अरदास की जायेगी। उन्होंने कहा कि इसके सफल क्रियान्वयन के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर मंत्रियों, विधायकों एवं पार्टी पदाधिकारियों को जिला स्तर पर महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों के लिए जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
श्री परिहार ने कहा कि श्री माेदी बुधवार को लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बनने का गौरव प्राप्त कर लेंगे। इस गौरवशाली और समर्पित सेवा काल के उपलक्ष्य में, उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्र सेवा संकल्प के लिए विधानसभा स्तर पर विशेष पूजा अर्चना का आयोजन करने जा रही है। संगठन द्वारा इस विशेष दिन पर किसी पूजा, प्रार्थना स्थल पर एकत्रित होकर पूजा-अर्चना, अरदास तथा प्रार्थना करेगी। उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों के सफल संचालन और क्रियान्वयन के लिए प्रदेश अध्यक्ष भट्ट के निर्देशानुसार प्रदेश टीम एवं जिलावार संयोजक नियुक्त किये गये हैं।
इससे पहले यह गौरव देश के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु को प्राप्त हुआ था।
सुमिताभ, उप्रेती
वार्ता
More News

डीएलएसए की ओर से 18 जुलाई को लगेगी विशेष लोक अदालत

12 Jul 2026 | 6:00 PM

रुद्रपुर, 12 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में विशेष लोक अदालत 18 जुलाई को लगेगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) ने लोक अदालत को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। .

see more..

जलवायु परिवर्तन आदिवासी परिवारों की आजीविका को बुरी तरह कर रहा प्रभावित

12 Jul 2026 | 5:26 PM

झारग्राम, 12 जुलाई (वार्ता) पश्चिम बंगाल में जंगलमहल के जंगलों ने शायद इतिहास में पहली बार अपना एक सबसे पुराना वादा तोड़ दिया है। बारिश का खास तोहफा और हजारों आदिवासी परिवारों की मौसमी कमाई का मुख्य जरिया माना जाने वाला कीमती जंगली मशरूम 'कुरकुरे' इस साल जंगलों से गायब है। आषाढ़ का महीना खत्म होने को है, लेकिन इस मशरूम का कहीं नामोनिशान नहीं है।.

see more..

तेलंगाना के शाबाद में छह लोगों की हत्या के आरोपी की तलाश में नौ टीमें जुटीं

12 Jul 2026 | 5:21 PM

हैदराबाद, 12 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के शाबाद मंडल के दैवालागुडा गांव में छह लोगों की हत्या के मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए नौ विशेष टीमें तैनात की गई हैं।.

see more..

मिजोरम की सीईओ गरिमा गुप्ता का हुआ तबादला

12 Jul 2026 | 4:57 PM

एजल, 12 जुलाई (वार्ता) मिजोरम की मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) गरिमा गुप्ता का तबादला दिल्ली कर दिया गया है। यह तबादला ऐसे समय में हुआ है जब राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का काम चल रहा है।.

see more..

एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में नाम पहले से है, तो किसी दस्तावेज की ज़रूरत नहीं: चुनाव आयोग

12 Jul 2026 | 4:30 PM

बेंगलुरु, 12 जुलाई (वार्ता) निर्वाचन आयोग ने कहा है कि जिन मतदाताओं के नाम पहले से ही मौजूदा मतदाता सूची में हैं, उन्हें मतदाता सूची के 'विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान कोई अतिरिक्त दस्तावेज जमा करने की ज़रूरत नहीं होगी।.

see more..