Sunday, Jul 12 2026 | Time 17:52 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने की पीएम मोदी और वित्त मंत्री सीतारमण से मुलाकात

नयी दिल्ली, 11 जून (वार्ता) कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने गुरुवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से अलग-अलग मुलाकात की।
मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद प्रधानमंत्री के साथ अपनी इस पहली औपचारिक बैठक में श्री शिवकुमार ने राज्य के बुनियादी ढांचे और सिंचाई से जुड़ी प्रमुख परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार से बड़े सहयोग और वित्तीय मदद की पुरजोर वकालत की।
मुख्यमंत्री शिवकुमार ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक में कर्नाटक की विकास प्राथमिकताओं का खाका पेश किया। इस चर्चा में बुनियादी ढांचे के विकास, निवेश, शहरी गतिशीलता, सिंचाई, नवाचार और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों पर विस्तार से बात हुई। श्री शिवकुमार ने इस मुलाकात को बेहद सकारात्मक और रचनात्मक बताते हुए कहा कि कर्नाटक हमेशा से देश की आर्थिक प्रगति में एक प्रमुख इंजन रहा है और केंद्र-राज्य के बीच बेहतर समन्वय से विकास को और रफ्तार दी जा सकती है।
बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा, "भारत की विकास गाथा में कर्नाटक का हमेशा महत्वपूर्ण योगदान रहा है और मैंने इस भूमिका को और मजबूत करने की हमारी प्रतिबद्धता दोहराई है।" उन्होंने राज्य के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने और नए अवसरों के द्वार खोलने के लिए सहकारी संघवाद की आवश्यकता पर विशेष बल दिया।
श्री मोदी से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री शिवकुमार ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान उन्होंने वित्त मंत्री को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें पूंजीगत निवेश (कैपिटल इन्वेस्टमेंट), शहरी व ग्रामीण बुनियादी ढांचे के विकास और राज्य की बड़ी सिंचाई व जल संसाधन परियोजनाओं के लिए त्वरित मंजूरी तथा केंद्रीय कोष जारी करने की मांग की गई है।
शोभित अशोक
वार्ता
More News

तेलंगाना के शाबाद में छह लोगों की हत्या के आरोपी की तलाश में नौ टीमें जुटीं

12 Jul 2026 | 5:21 PM

हैदराबाद, 12 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के शाबाद मंडल के दैवालागुडा गांव में छह लोगों की हत्या के मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए नौ विशेष टीमें तैनात की गई हैं।.

see more..

मिजोरम की सीईओ गरिमा गुप्ता का हुआ तबादला

12 Jul 2026 | 4:57 PM

एजल, 12 जुलाई (वार्ता) मिजोरम की मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) गरिमा गुप्ता का तबादला दिल्ली कर दिया गया है। यह तबादला ऐसे समय में हुआ है जब राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का काम चल रहा है।.

see more..

एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में नाम पहले से है, तो किसी दस्तावेज की ज़रूरत नहीं: चुनाव आयोग

12 Jul 2026 | 4:30 PM

बेंगलुरु, 12 जुलाई (वार्ता) निर्वाचन आयोग ने कहा है कि जिन मतदाताओं के नाम पहले से ही मौजूदा मतदाता सूची में हैं, उन्हें मतदाता सूची के 'विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान कोई अतिरिक्त दस्तावेज जमा करने की ज़रूरत नहीं होगी।.

see more..

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना की बुनियादी समझ नहीं :हरीश राव

12 Jul 2026 | 4:21 PM

हैदराबाद, 12 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना के पूर्व मंत्री और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के उपमुख्य सचेतक टी. हरीश राव ने रविवार को मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की आलोचना करते हुए कनेपल्ली पंप हाउस की मोटरों के ऑपरेशन पर उनकी टिप्पणियों पर सवाल उठाया और कहा कि उन्हें कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना की बुनियादी समझ भी नहीं है।.

see more..

यूनेस्को बंगाल के इकलौते लकड़ी की गुड़िया बनाने वाले केंद्र के लिए मार्केटिंग के रास्ते तलाश रहा है

12 Jul 2026 | 4:02 PM

कलना, 12 जुलाई (वार्ता) पश्चिम बंगाल में संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) से जुड़ी एक एजेंसी के प्रतिनिधिमंडल के दौरे के बाद पूर्वी बर्दवान के एक छोटे से गांव नतुनग्राम में लकड़ी की गुड़िया बनाने का इकलौता उद्योग अब वैश्विक स्तर पर पहचान बनाने के लिए तैयार है। .

see more..