Sunday, Jul 12 2026 | Time 17:31 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


बंगाल: टीएमसी विधायक पर पैसे के बदले आईसीडीएस केंद्रों में महिलाओं की नियुक्ति का आरोप, शिकायत दर्ज

कोलकाता, 11 जून (वार्ता) पश्चिम बंगाल में बर्धमान उत्तर सीट से विधायक और तृणमूल कांग्रेस के नेता निशीथ मलिक पर पैसे के बदले कम से कम सात आईसीडीएस केंद्रों में रसोइये के रूप में सात महिलाओं की अवैध रूप से नियुक्ति करने का आरोप लगा है।
बर्धमान-2 ब्लॉक के अंतर्गत बलगोना गांव के निवासी चंदन चक्रवर्ती द्वारा पूर्व बर्धमान जिला प्रशासन और राज्य अधिकारियों के पास जांच की मांग करते हुए एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।
अपनी शिकायत में चंदन ने आरोप लगाया कि वित्तीय वर्ष 2022-2025 के दौरान, विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र के कई आईसीडीएस केंद्रों में कुर्मुन-२ और गोविंदपुर ग्राम पंचायतों की सात महिलाओं को नौकरी दिलाने में मदद की। उन्होंने दावा किया कि इन महिलाओं द्वारा जमा किए गए प्रमाण पत्र जाली थे और इसी कारण से उनकी नियुक्तियों को पहले रद्द कर दिया गया था।
शोभित
वार्ता
More News

तेलंगाना के शाबाद में छह लोगों की हत्या के आरोपी की तलाश में नौ टीमें जुटीं

12 Jul 2026 | 5:21 PM

हैदराबाद, 12 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के शाबाद मंडल के दैवालागुडा गांव में छह लोगों की हत्या के मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए नौ विशेष टीमें तैनात की गई हैं।.

see more..

मिजोरम की सीईओ गरिमा गुप्ता का हुआ तबादला

12 Jul 2026 | 4:57 PM

एजल, 12 जुलाई (वार्ता) मिजोरम की मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) गरिमा गुप्ता का तबादला दिल्ली कर दिया गया है। यह तबादला ऐसे समय में हुआ है जब राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का काम चल रहा है।.

see more..

एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में नाम पहले से है, तो किसी दस्तावेज की ज़रूरत नहीं: चुनाव आयोग

12 Jul 2026 | 4:30 PM

बेंगलुरु, 12 जुलाई (वार्ता) निर्वाचन आयोग ने कहा है कि जिन मतदाताओं के नाम पहले से ही मौजूदा मतदाता सूची में हैं, उन्हें मतदाता सूची के 'विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान कोई अतिरिक्त दस्तावेज जमा करने की ज़रूरत नहीं होगी।.

see more..

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना की बुनियादी समझ नहीं :हरीश राव

12 Jul 2026 | 4:21 PM

हैदराबाद, 12 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना के पूर्व मंत्री और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के उपमुख्य सचेतक टी. हरीश राव ने रविवार को मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की आलोचना करते हुए कनेपल्ली पंप हाउस की मोटरों के ऑपरेशन पर उनकी टिप्पणियों पर सवाल उठाया और कहा कि उन्हें कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना की बुनियादी समझ भी नहीं है।.

see more..

यूनेस्को बंगाल के इकलौते लकड़ी की गुड़िया बनाने वाले केंद्र के लिए मार्केटिंग के रास्ते तलाश रहा है

12 Jul 2026 | 4:02 PM

कलना, 12 जुलाई (वार्ता) पश्चिम बंगाल में संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) से जुड़ी एक एजेंसी के प्रतिनिधिमंडल के दौरे के बाद पूर्वी बर्दवान के एक छोटे से गांव नतुनग्राम में लकड़ी की गुड़िया बनाने का इकलौता उद्योग अब वैश्विक स्तर पर पहचान बनाने के लिए तैयार है। .

see more..