Friday, Jul 17 2026 | Time 08:16 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


नौसेना ने कोच्चि जा रहे एक टैंकर से मिसाइल वॉरहेड को सुरक्षित बाहर निकाला

कोच्चि, 12 जून (वार्ता) भारतीय नौसेना ने कोच्चि जा रहे एक कच्चे तेल के टैंकर में मिले जिंदा मिसाइल वॉरहेड को सफलतापूर्वक बरामद किया और उसे सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया, जिससे समुद्र और बंदरगाह सुरक्षा से जुड़ा एक संभावित गंभीर खतरा टल गया।
यह अभियान बहुत संवेदनशील था जिसे मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाले टैंकर एमटी ओलंपिक लाइफ पर किया गया। 26 मई को ओमान के तट से गुजरते समय एक धमाके से जहाज के निचले हिस्से को नुकसान पहुंचा था, जिसके बाद उसमें बिना फटा हुआ विस्फोटक के होने की सूचना मिली थी। यह जहाज यूएई के फुजैराह से कोच्चि जा रहा था और इसमें कोई भारतीय नागरिक सवार नहीं था।
'इन्फॉर्मेशन फ्यूज़न सेंटर-इंडियन ओशन रीजन' से प्राप्त जानकारी के आधार पर, नौसेना ने एक समन्वित कार्रवाई शुरू की। खतरे का आकलन करने के लिए कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान की एक विशेषज्ञ टीम को तैनात किया गया। टीम ने पाया कि एक प्रोजेक्टाइल जहाज़ की बाहरी संरचना को भेदकर एक फ़्यूल टैंक में फंसा हुआ था।
फ़्यूल टैंक में जिंदा मिसाइल वॉरहेड से जुड़े गंभीर खतरों के मद्देनजर नौसेना ने जहाज, उसके चालक दल और पास के बंदरगाह की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सावधानीपूर्वक योजना बनाकर चरणबद्ध तरीके से काम किया।
सुरक्षा के कड़े नियमों का पालन करते हुए, विशेषज्ञों ने उन्नत डायग्नोस्टिक तकनीकों का इस्तेमाल करके विस्फोटक की पहचान की और उसे अलग किया और फिर वॉरहेड और उससे जुड़े मलबे को सफलतापूर्वक बाहर निकाला।
बरामद किए गए विस्फोटक को सुरक्षित रखने और उसकी बारीकी से जांच करने के लिए एक सुरक्षित जगह पर भेज दिया गया। इस अभियान से विस्फोटक को सुरक्षित रूप से नष्ट करने जैसे मुश्किल मिशन को संभालने में भारतीय नौसेना की दक्षता और समुद्री आपातकाल के दौरान कई एजेंसियों के साथ बेहतर तालमेल बिठाने की उसकी क्षमता का पता चलता है।
नौसेना ने कहा कि जहाज़ के मालिक या उसके क्रू की राष्ट्रीयता की परवाह किए बिना, उसकी त्वरित प्रतिक्रिया समुद्री सुरक्षा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है और हिंद महासागर क्षेत्र में एक भरोसेमंद सुरक्षा भागीदार के रूप में नौसेना की भूमिका को मज़बूत करती है।
अभय
वार्ता
More News

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 12 मामले, चार लोगों की मौत

16 Jul 2026 | 10:45 PM

विजयवाड़ा, 16 जुलाई (वार्ता) आंध्र प्रदेश में 26 जून से 16 जुलाई के बीच कोविड के 12 मामले सामने आए हैं, जिनमें से चार लोगों की मौत हुई है। .

see more..

उत्तरकाशी के भटवाड़ी में भूकंप के हल्के झटके

16 Jul 2026 | 9:20 PM

देहरादून, 16 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद अंतर्गत भटवाड़ी क्षेत्र में गुरुवार देर शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए।
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र देहरादून द्वारा प्राप्त सुचना अनुसार, उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस होने की सूचना प्राप्त हुई है। जिसके दृष्टिगत सभी तहसील और थानों से प्राप्त सुचना अनुसार केवल तहसील भटवाडी में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं जिसका केंद्र पिलंग के जंगलों में बताया गया है। किसी भी तहसील में किसी प्रकार की कोई हानि होने की सूचना नहीं है।
सुमिताभ.अभय
वार्ता.

see more..

हल्द्वानी में महिला से अभद्रता करने वाला आरोपी गिरफ्तार

16 Jul 2026 | 9:18 PM

हल्द्वानी, 16 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड के हल्द्वानी में महिला के साथ अभद्रता करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था।.

see more..

उत्तराखंड की सिल्क्यारा टनल हादसे में मृतक श्रमिकों का शव जाएगा सरकारी खर्चे पर

16 Jul 2026 | 9:12 PM

देहरादून, 16 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन से बुधवार देर रात्रि सिलक्यारा टनल में शॉटक्रीट का एक हिस्सा गिरने से हुए हादसे की गुरुवार शाम जानकारी ली। .

see more..

पुरी में भव्य रथयात्रा देखने के लिए बारिश के बावजूद पांच लाख से अधिक श्रद्धालु जुटे

16 Jul 2026 | 8:41 PM

पुरी, 16 जुलाई (वार्ता) ओडिशा में बारिश और बेचैन करने वाली उमस के बावजूद गुरुवार को पांच लाख से अधिक श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा की रथयात्रा देखने के लिए तीर्थनगरी पुरी में जुटे।.

see more..