Friday, Jul 17 2026 | Time 08:13 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


रेड्डी ने खट्टर से मेट्रो रेल के दूसरे चरण को मंज़ूरी देने का आग्रह किया

हैदराबाद/नयी दिल्ली, 11 जून (वार्ता) तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने गुरुवार को केंद्रीय शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर से हैदराबाद मेट्रो फेज-2 परियोजना को तुरंत मंज़ूरी देने का आग्रह किया।
श्री रेड्डी ने दिल्ली में श्री खट्टर से मुलाक़ात की और तेज़ी से विकसित हो रहे हैदराबाद शहर के लिए 76.4 किलोमीटर लंबे मेट्रो फेज-2 परियोजना के महत्व के बारे में जानकारी दी।
बैठक के दौरान श्री ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि कैसे मेट्रो फेज-2 से यात्रा तेज़ होगी, सड़कों पर ट्रैफ़िक जाम कम होगा और यह टिकाऊ विकास में भी योगदान देगा।
मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि शहरी मामलों के मंत्रालय के सुझावों के अनुसार ज़रूरी बदलाव करने के बाद प्रोजेक्ट की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर ) पहले ही जमा की जा चुकी है। मेट्रो रेल फेज-2 परियोजना के महत्व को देखते हुए, मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से अन्य विभागों से ज़रूरी मंज़ूरी दिलाने में मदद करने की भी अपील की।
इस मौके पर मुख्य सचिव के. रामकृष्ण राव, मुख्यमंत्री के सचिव माणिकराज, सचिव (वित्त और योजना) गौरव उप्पल, हैदराबाद मेट्रो रेल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सरफ़राज़ अहमद और विशेष सचिव (समन्वय) अद्वैत कुमार सिंह भी मौजूद थे।
संतोष
वार्ता
More News

उत्तरकाशी के भटवाड़ी में भूकंप के हल्के झटके

16 Jul 2026 | 9:20 PM

देहरादून, 16 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद अंतर्गत भटवाड़ी क्षेत्र में गुरुवार देर शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए।
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र देहरादून द्वारा प्राप्त सुचना अनुसार, उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस होने की सूचना प्राप्त हुई है। जिसके दृष्टिगत सभी तहसील और थानों से प्राप्त सुचना अनुसार केवल तहसील भटवाडी में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं जिसका केंद्र पिलंग के जंगलों में बताया गया है। किसी भी तहसील में किसी प्रकार की कोई हानि होने की सूचना नहीं है।
सुमिताभ.अभय
वार्ता.

see more..

हल्द्वानी में महिला से अभद्रता करने वाला आरोपी गिरफ्तार

16 Jul 2026 | 9:18 PM

हल्द्वानी, 16 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड के हल्द्वानी में महिला के साथ अभद्रता करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था।.

see more..

उत्तराखंड की सिल्क्यारा टनल हादसे में मृतक श्रमिकों का शव जाएगा सरकारी खर्चे पर

16 Jul 2026 | 9:12 PM

देहरादून, 16 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन से बुधवार देर रात्रि सिलक्यारा टनल में शॉटक्रीट का एक हिस्सा गिरने से हुए हादसे की गुरुवार शाम जानकारी ली। .

see more..

पुरी में भव्य रथयात्रा देखने के लिए बारिश के बावजूद पांच लाख से अधिक श्रद्धालु जुटे

16 Jul 2026 | 8:41 PM

पुरी, 16 जुलाई (वार्ता) ओडिशा में बारिश और बेचैन करने वाली उमस के बावजूद गुरुवार को पांच लाख से अधिक श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा की रथयात्रा देखने के लिए तीर्थनगरी पुरी में जुटे।.

see more..

तेलंगाना के कृषि मंत्री ने ईरानी प्रतिनिधिमंडल को तेलंगाना के सहकारी क्षेत्र के सुधारों की जानकारी दी

16 Jul 2026 | 8:23 PM

हैदराबाद, 16 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना के कृषि, सहकारिता, विपणन, हथकरघा और वस्त्र मंत्री तुम्मला नागेश्वर राव ने गुरुवार को ईरान के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करने और ग्रामीण विकास व किसान कल्याण को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की ओर से उठाए गए कदमों की विस्तार से जानकारी दी।.

see more..