Sunday, Jul 12 2026 | Time 18:02 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


राष्ट्रीय शूटर जसपाल राणा का उपचार के दौरान दिल्ली में निधन पर धामी ने जताया दुख

देहरादून 12 जून (वार्ता) ओलंपियन और भारत के पूर्व निशानेबाज निशानेबाज (शूटर) पद्मश्री जसपाल राणा का राष्ट्रीय राजधानी के एक अस्पताल में शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान निधन होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुःख व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री राणा ने अपनी अद्वितीय प्रतिभा, कठिन परिश्रम और उल्लेखनीय उपलब्धियों से न केवल उत्तराखंड, बल्कि पूरे देश का नाम विश्व पटल पर गौरवान्वित किया। निशानेबाजी के क्षेत्र में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने अनेक युवा खिलाड़ियों को प्रेरित कर खेलों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।
श्री धामी ने कहा कि श्री राणा का निधन खेल जगत, उत्तराखंड तथा राष्ट्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों एवं उनके प्रशंसकों को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना है।
उल्लेखनीय है कि दिवंगत राणा पिछले कई दिनों से हृदय की धमनियों में रक्त के थक्के जमने जैसी समस्या से ग्रस्त थे। इसे ठीक करने के लिए उनकी सफल शल्य क्रिया हुई थी। बताया जाता है कि उनकी स्थिति सुधर रही थी लेकिन आज सुबह उनकी एक बार फिर तबियत खराब हुई, जिसके बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
पद्मश्री राणा की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक भारतीय स्टार शूटर मनु भाकर को प्रशिक्षित करना रहा। उनके मार्गदर्शन में मनु भाकर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया और 2024 पेरिस ओलंपिक में पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। फरवरी 2025 से राणा भारतीय टीम के 25 मीटर पिस्टल वर्ग के हाई परफॉर्मेंस कोच के रूप में भी जिम्मेदारी निभा रहे थे। उनके अनुभव और तकनीकी दक्षता का लाभ देश के युवा निशानेबाजों को मिल रहा था। उत्तराखंड के मूल निवासी श्री राणा के पिता नारायण सिंह राणा सेना में सेवाएं देने के अलावा, मशहूर निशानेबाज रहे हैं।
सुमिताभ उप्रेती
वार्ता
More News

तेलंगाना के शाबाद में छह लोगों की हत्या के आरोपी की तलाश में नौ टीमें जुटीं

12 Jul 2026 | 5:21 PM

हैदराबाद, 12 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के शाबाद मंडल के दैवालागुडा गांव में छह लोगों की हत्या के मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए नौ विशेष टीमें तैनात की गई हैं।.

see more..

मिजोरम की सीईओ गरिमा गुप्ता का हुआ तबादला

12 Jul 2026 | 4:57 PM

एजल, 12 जुलाई (वार्ता) मिजोरम की मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) गरिमा गुप्ता का तबादला दिल्ली कर दिया गया है। यह तबादला ऐसे समय में हुआ है जब राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का काम चल रहा है।.

see more..

एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में नाम पहले से है, तो किसी दस्तावेज की ज़रूरत नहीं: चुनाव आयोग

12 Jul 2026 | 4:30 PM

बेंगलुरु, 12 जुलाई (वार्ता) निर्वाचन आयोग ने कहा है कि जिन मतदाताओं के नाम पहले से ही मौजूदा मतदाता सूची में हैं, उन्हें मतदाता सूची के 'विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान कोई अतिरिक्त दस्तावेज जमा करने की ज़रूरत नहीं होगी।.

see more..

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना की बुनियादी समझ नहीं :हरीश राव

12 Jul 2026 | 4:21 PM

हैदराबाद, 12 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना के पूर्व मंत्री और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के उपमुख्य सचेतक टी. हरीश राव ने रविवार को मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की आलोचना करते हुए कनेपल्ली पंप हाउस की मोटरों के ऑपरेशन पर उनकी टिप्पणियों पर सवाल उठाया और कहा कि उन्हें कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना की बुनियादी समझ भी नहीं है।.

see more..

यूनेस्को बंगाल के इकलौते लकड़ी की गुड़िया बनाने वाले केंद्र के लिए मार्केटिंग के रास्ते तलाश रहा है

12 Jul 2026 | 4:02 PM

कलना, 12 जुलाई (वार्ता) पश्चिम बंगाल में संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) से जुड़ी एक एजेंसी के प्रतिनिधिमंडल के दौरे के बाद पूर्वी बर्दवान के एक छोटे से गांव नतुनग्राम में लकड़ी की गुड़िया बनाने का इकलौता उद्योग अब वैश्विक स्तर पर पहचान बनाने के लिए तैयार है। .

see more..