Saturday, Jul 11 2026 | Time 07:21 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


विजयेन्द्र ने सिद्दारमैया के एसआईटी आदेश पर उठाये सवाल, धर्मस्थल मामले पर मांगा सच

बेंगलुरु, 12 जून (वार्ता) कर्नाटक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष बी.वाई. विजयेन्द्र ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया द्वारा धर्मस्थल मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) से जांच कराने के फैसले पर सवाल उठाये। उन्होंने मांग की कि इस बात का सच सामने लाया जाना चाहिए कि इस प्रसिद्ध मंदिर शहर के खिलाफ एक ‘बड़े अभियान’ की साजिश किसने रची और इसका वित्तपोषण किसने किया।
यहां भाजपा राज्य मुख्यालय ‘जगन्नाथ भवन’ में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री विजयेन्द्र ने आरोप लगाया कि एसआईटी जांच के कारणों को लेकर अभी भी कई गंभीर सवालों के जवाब नहीं मिले हैं। उन्होंने दावा किया कि पूजनीय धर्मस्थल श्री मंजूनाथेश्वर मंदिर की छवि को धूमिल करने और हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए एक बड़ी साजिश रची गयी थी।
उन्होंने कहा, “ लोग जानना चाहते हैं कि इस अभियान के पीछे कौन था, इसे किसने प्रायोजित किया और इससे किसे फायदा होने वाला था? इतनी जल्दबाजी में एसआईटी जांच का आदेश क्यों दिया गया? इन सभी सवालों के जवाब मिलने चाहिए।”
श्री विजयेन्द्र ने आरोप लगाया कि श्री सिद्दारमैया ने मुख्यमंत्री के रूप में अपने पिछले कार्यकाल के दौरान शुरुआत में कहा था कि जांच की कोई आवश्यकता नहीं है, लेकिन बाद में कुछ निहित स्वार्थों के कारण उन्होंने एसआईटी जांच के आदेश दे दिये।
उन्होंने दावा किया, “ अब कई घटनाक्रम सामने आये हैं। तत्कालीन मुख्यमंत्री ने कथित तौर पर एक दिन पहले कहा था कि जांच की कोई जरूरत नहीं है। फिर भी, कुछ लोगों द्वारा उनके आवास पर उनसे मिलने के बाद, फैसला बदल दिया गया और एसआईटी का गठन किया गया। घटनाओं का यह क्रम गंभीर संदेह पैदा करता है। ”
इस पूरे मामले को एक ‘बड़े पैमाने की साजिश’ बताते हुए श्री विजयेन्द्र ने आरोप लगाया कि कर्नाटक के सबसे पूजनीय तीर्थस्थलों में से एक पर छाया डालने का प्रयास किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया, “ धर्मस्थल में भगवान मंजूनाथेश्वर के पवित्र निवास को बदनाम करने के लिए एक बहुत बड़ी साजिश रची गयी। यह करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक आस्था पर चोट करने का प्रयास था। ”
शोभित.श्रवण
वार्ता
More News

एच ज्ञान प्रकाश मणिपुर लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष नियुक्त

11 Jul 2026 | 12:22 AM

इम्फाल, 10 जुलाई (वार्ता) श्री एच ज्ञान प्रकाश को मणिपुर लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।.

see more..

वर्ष 2047 तक तीन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा तेलंगाना : विक्रमार्क

10 Jul 2026 | 11:11 PM

खम्मम, 10 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस सरकार का लक्ष्य तेलंगाना को 2047 तक तीन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है तथा इसके लिए किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण और पारदर्शी शासन के जरिए समावेशी विकास सुनिश्चित किया जायेगा।.

see more..

किसानों और महिलाओं की भारी उपस्थिति कांग्रेस की कल्याणकारी पहल के प्रति किसान समुदाय का समर्थन है: भट्टी

10 Jul 2026 | 9:24 PM

हैदराबाद/खम्मम, 10 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क ने शुक्रवार को कहा कि खम्मम जिले के जगन्नाथपुरम में 'रायथु आशीर्वाद सभा' में किसानों, महिलाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति कांग्रेस सरकार और उसकी कल्याणकारी पहलों के प्रति किसान समुदाय के समर्थन को दर्शाती है।.

see more..

भीतरकनिका में सालाना घोंसला बनाने के मौसम के लिए पहुंचने लगे मॉनसून औपनिवेशिक पक्षी

10 Jul 2026 | 9:09 PM

केंद्रपाड़ा, 10 जुलाई (वार्ता) मॉनसून की शुरुआत के साथ ही भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान के भीतर स्थित माथा-आडिहा, दुर्गाप्रसाद दिया और लक्ष्मीप्रसाद दिया पक्षी विहारों में हजारों की संख्या में औपनिवेशिक पक्षी पहुंचने लगे हैं। इसके साथ ही यहां पक्षियों के सालाना घोंसला बनाने और प्रजनन के मौसम की शुरुआत हो गयी है।.

see more..

बंगाल के मुख्यमंत्री शनिवार को सूरजपुर पुलिस चौकी का करेंगे उद्घाटन

10 Jul 2026 | 9:08 PM

कोलकाता, 10 जुलाई (वार्ता) पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सुरजपुर में नाबालिग लड़की के कथित दुष्कर्म एवं हत्या के बाद उसके परिवार को इलाके में पुलिस चौकी बनाने का आश्वासन देने के चार दिन बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी शनिवार को इस सुविधा का उद्घाटन करेंगे।.

see more..