Friday, Jul 17 2026 | Time 06:55 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


मीनाक्षी नटराजन की हार के लिए कांग्रेस पार्टी खुद जिम्मेदार: बीआरएस

हैदराबाद, 12 जून (वार्ता) भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के. टी. रामा राव ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि राज्यसभा चुनाव में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) की तेलंगाना प्रभारी मीनाक्षी नटराजन की हार के लिए कांग्रेस पार्टी के भीतर की अंदरूनी साजिशें जिम्मेदार थीं।
श्री रामा राव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनकी हार के लिए खुद कांग्रेस पार्टी पूरी तरह जिम्मेदार है। उन्होंने मांग की कि कांग्रेस नेतृत्व उन लोगों की पहचान करे जिन्होंने पार्टी के साथ गद्दारी की है। उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस इस विवाद में विपक्ष को क्यों घसीटने की कोशिश कर रही है, जबकि इस बात की जांच की जानी चाहिए कि सुश्री नटराजन के मामले से जुड़े ब्योरे किसने लीक किए।
बीआरएस नेता ने मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी पर उनके हाल के बयानों के लेकर भी तीखा हमला बोला और उन पर प्रशासनिक मोर्चे पर नाकाम रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हैदराबाद में मानसून की तैयारियों, कर्मचारियों के कल्याण, सिंगरेनी व आरटीसी रोडवेज श्रमिकों और रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़े मुद्दों को हल करने में पूरी तरह नाकाम रही है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकार अपने कई वादों को पूरा करने में नाकाम रही है और सरकार के कामकाज से जनता में असंतोष बढ़ता जा रहा है।
श्री रामा राव ने भरोसा जताया कि अगले चुनाव में बीआरएस की जीत होगी और दोहराया कि पार्टी किसी भी गठबंधन के बिना स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि बीआरएस का सदस्यता अभियान इस महीने के अंत तक शुरू हो जाएगा और सदस्यता प्रक्रिया पूरी होने के बाद पार्टी की नई समितियों का गठन किया जाएगा। उन्होंने साफ किया कि पार्टी पूरे तेलंगाना में अपने सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने पर ध्यान दे रही है।
भारत, मधुकांत
वार्ता
More News

उत्तरकाशी के भटवाड़ी में भूकंप के हल्के झटके

16 Jul 2026 | 9:20 PM

देहरादून, 16 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद अंतर्गत भटवाड़ी क्षेत्र में गुरुवार देर शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए।
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र देहरादून द्वारा प्राप्त सुचना अनुसार, उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस होने की सूचना प्राप्त हुई है। जिसके दृष्टिगत सभी तहसील और थानों से प्राप्त सुचना अनुसार केवल तहसील भटवाडी में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं जिसका केंद्र पिलंग के जंगलों में बताया गया है। किसी भी तहसील में किसी प्रकार की कोई हानि होने की सूचना नहीं है।
सुमिताभ.अभय
वार्ता.

see more..

हल्द्वानी में महिला से अभद्रता करने वाला आरोपी गिरफ्तार

16 Jul 2026 | 9:18 PM

हल्द्वानी, 16 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड के हल्द्वानी में महिला के साथ अभद्रता करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था।.

see more..

उत्तराखंड की सिल्क्यारा टनल हादसे में मृतक श्रमिकों का शव जाएगा सरकारी खर्चे पर

16 Jul 2026 | 9:12 PM

देहरादून, 16 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन से बुधवार देर रात्रि सिलक्यारा टनल में शॉटक्रीट का एक हिस्सा गिरने से हुए हादसे की गुरुवार शाम जानकारी ली। .

see more..

पुरी में भव्य रथयात्रा देखने के लिए बारिश के बावजूद पांच लाख से अधिक श्रद्धालु जुटे

16 Jul 2026 | 8:41 PM

पुरी, 16 जुलाई (वार्ता) ओडिशा में बारिश और बेचैन करने वाली उमस के बावजूद गुरुवार को पांच लाख से अधिक श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा की रथयात्रा देखने के लिए तीर्थनगरी पुरी में जुटे।.

see more..

तेलंगाना के कृषि मंत्री ने ईरानी प्रतिनिधिमंडल को तेलंगाना के सहकारी क्षेत्र के सुधारों की जानकारी दी

16 Jul 2026 | 8:23 PM

हैदराबाद, 16 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना के कृषि, सहकारिता, विपणन, हथकरघा और वस्त्र मंत्री तुम्मला नागेश्वर राव ने गुरुवार को ईरान के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करने और ग्रामीण विकास व किसान कल्याण को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की ओर से उठाए गए कदमों की विस्तार से जानकारी दी।.

see more..