Friday, Jul 17 2026 | Time 07:44 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


रविवार को होने वाली यूकेएसएसएससी परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को एक दिन पहले पहुंचने की सलाह

देहरादून 12 जून (वार्ता) उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने आगामी 14 जून (रविवार) को स्नातक स्तरीय परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों से अपेक्षा की हैं कि दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले अभ्यर्थी निर्धारित तिथि से एक दिन पहले अपने परीक्षा केन्द्र वाले शहर में पहुंचकर परीक्षा केन्द्र का अवलोकन अवश्य कर लें। ताकि परीक्षा के दिन उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
यूकेएसएसएससी के ओर से शुक्रवार को जारी अपील के साथ परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए सभी 13 जिलों के पुलिस नियंत्रण और जिला आपातकालीन प्रबंधन केन्द्रों के दूरभाष नम्बर भी जारी किये हैं। जिनसे आवश्यकता होने पर परीक्षार्थी संपर्क कर सकेंगे। आयोग ने कहा है कि 14 जून को स्नातक स्तरीय पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, इस अवधि में राज्य के रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़ आदि जनपदों में भारी वर्षा एवं कहीं-कहीं पर बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की गई है। उक्त के अतिरिक्त जिला नैनीताल में नीम करौली बाबा के वार्षिकोत्सव के कारण जनपद नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर आदि में यातायात का अत्यधिक दबाव बना रह सकता है। इसी प्रकार देहरादून जिले के ऋषिकेश, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग एवं चमोली में चारधाम यात्रा के कारण यातायात का अत्यधिक दबाव बना रह सकता है।
आयोग ने कहा कि 13 एवं 14 जून को सप्ताहंत होने के कारण भी प्रदेश के मैदानी जिले देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल आदि के साथ-साथ पहाड़ी जिलों में भारी संख्या में पर्यटकों के आने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। इसलिए अभ्यर्थी असुविधा से बचने और समय से परीक्षा केन्द्र पहुंचने के लिए एक दिन पहले परीक्षा केन्द्र का अवलोकन कर लें।
सुमिताभ उप्रेती
वार्ता
More News

उत्तरकाशी के भटवाड़ी में भूकंप के हल्के झटके

16 Jul 2026 | 9:20 PM

देहरादून, 16 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद अंतर्गत भटवाड़ी क्षेत्र में गुरुवार देर शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए।
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र देहरादून द्वारा प्राप्त सुचना अनुसार, उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस होने की सूचना प्राप्त हुई है। जिसके दृष्टिगत सभी तहसील और थानों से प्राप्त सुचना अनुसार केवल तहसील भटवाडी में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं जिसका केंद्र पिलंग के जंगलों में बताया गया है। किसी भी तहसील में किसी प्रकार की कोई हानि होने की सूचना नहीं है।
सुमिताभ.अभय
वार्ता.

see more..

हल्द्वानी में महिला से अभद्रता करने वाला आरोपी गिरफ्तार

16 Jul 2026 | 9:18 PM

हल्द्वानी, 16 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड के हल्द्वानी में महिला के साथ अभद्रता करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था।.

see more..

उत्तराखंड की सिल्क्यारा टनल हादसे में मृतक श्रमिकों का शव जाएगा सरकारी खर्चे पर

16 Jul 2026 | 9:12 PM

देहरादून, 16 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन से बुधवार देर रात्रि सिलक्यारा टनल में शॉटक्रीट का एक हिस्सा गिरने से हुए हादसे की गुरुवार शाम जानकारी ली। .

see more..

पुरी में भव्य रथयात्रा देखने के लिए बारिश के बावजूद पांच लाख से अधिक श्रद्धालु जुटे

16 Jul 2026 | 8:41 PM

पुरी, 16 जुलाई (वार्ता) ओडिशा में बारिश और बेचैन करने वाली उमस के बावजूद गुरुवार को पांच लाख से अधिक श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा की रथयात्रा देखने के लिए तीर्थनगरी पुरी में जुटे।.

see more..

तेलंगाना के कृषि मंत्री ने ईरानी प्रतिनिधिमंडल को तेलंगाना के सहकारी क्षेत्र के सुधारों की जानकारी दी

16 Jul 2026 | 8:23 PM

हैदराबाद, 16 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना के कृषि, सहकारिता, विपणन, हथकरघा और वस्त्र मंत्री तुम्मला नागेश्वर राव ने गुरुवार को ईरान के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करने और ग्रामीण विकास व किसान कल्याण को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की ओर से उठाए गए कदमों की विस्तार से जानकारी दी।.

see more..