Sunday, Jul 12 2026 | Time 17:51 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


हल्द्वानी में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, चार लोगों को गिरफ्तार कर छह युवतियाें को मुक्त कराया

हल्द्वानी, 12 जून (वार्ता) उत्तराखंड की हल्द्वानी पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में कथित रूप से संचालित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि छह युवतियों को सुरक्षित मुक्त कराया है। फरार स्पा सेंटर संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसएसपी डाॅ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिले में अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और हल्द्वानी पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार शाम तिकोनिया के निकट गुरु हरिकिशन कॉम्प्लेक्स स्थित एमजे द लग्जरी स्पा सेंटर में छापेमारी की।
पुलिस के अनुसार स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें पहले से मिल रही थीं। मुखबिर की सूचना पर स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में की गई कार्रवाई के दौरान परिसर के भीतर आपत्तिजनक गतिविधियां संचालित होती पाई गईं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने छह युवतियों को सुरक्षित मुक्त कराया। सभी को काउंसलिंग के बाद वन स्टॉप सेंटर हल्द्वानी भेज दिया गया है। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।
पुलिस ने मौके से नीरज सिंह, निवासी ग्राम चिरखून, थाना कर्णप्रयाग, जिला चमोली (हाल निवासी बद्रीश कॉलोनी, शिमला बाईपास रोड, देहरादून), कार्तिकेय गुप्ता (26) निवासी महावीर गंज-द्वितीय, फर्रुखाबाद (हाल निवासी वसुंधरा, गाजियाबाद), पूनम (42) निवासी चांदनी चौक, दिल्ली (हाल निवासी दमुआढूंगा, काठगोदाम) तथा अतुल ठाकुर (22) निवासी राजेंद्र नगर, हल्द्वानी को गिरफ्तार किया है।
स्पा सेंटर के संचालक राहुल जायसवाल निवासी भट्ट कॉलोनी, हल्द्वानी को मामले में नामजद किया गया है, जो कार्रवाई के दौरान फरार हो गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।
इस संबंध में कोतवाली हल्द्वानी में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3, 4, 5 और 6 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
रवीन्द्र, उप्रेती
वार्ता
More News

तेलंगाना के शाबाद में छह लोगों की हत्या के आरोपी की तलाश में नौ टीमें जुटीं

12 Jul 2026 | 5:21 PM

हैदराबाद, 12 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के शाबाद मंडल के दैवालागुडा गांव में छह लोगों की हत्या के मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए नौ विशेष टीमें तैनात की गई हैं।.

see more..

मिजोरम की सीईओ गरिमा गुप्ता का हुआ तबादला

12 Jul 2026 | 4:57 PM

एजल, 12 जुलाई (वार्ता) मिजोरम की मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) गरिमा गुप्ता का तबादला दिल्ली कर दिया गया है। यह तबादला ऐसे समय में हुआ है जब राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का काम चल रहा है।.

see more..

एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में नाम पहले से है, तो किसी दस्तावेज की ज़रूरत नहीं: चुनाव आयोग

12 Jul 2026 | 4:30 PM

बेंगलुरु, 12 जुलाई (वार्ता) निर्वाचन आयोग ने कहा है कि जिन मतदाताओं के नाम पहले से ही मौजूदा मतदाता सूची में हैं, उन्हें मतदाता सूची के 'विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान कोई अतिरिक्त दस्तावेज जमा करने की ज़रूरत नहीं होगी।.

see more..

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना की बुनियादी समझ नहीं :हरीश राव

12 Jul 2026 | 4:21 PM

हैदराबाद, 12 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना के पूर्व मंत्री और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के उपमुख्य सचेतक टी. हरीश राव ने रविवार को मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की आलोचना करते हुए कनेपल्ली पंप हाउस की मोटरों के ऑपरेशन पर उनकी टिप्पणियों पर सवाल उठाया और कहा कि उन्हें कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना की बुनियादी समझ भी नहीं है।.

see more..

यूनेस्को बंगाल के इकलौते लकड़ी की गुड़िया बनाने वाले केंद्र के लिए मार्केटिंग के रास्ते तलाश रहा है

12 Jul 2026 | 4:02 PM

कलना, 12 जुलाई (वार्ता) पश्चिम बंगाल में संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) से जुड़ी एक एजेंसी के प्रतिनिधिमंडल के दौरे के बाद पूर्वी बर्दवान के एक छोटे से गांव नतुनग्राम में लकड़ी की गुड़िया बनाने का इकलौता उद्योग अब वैश्विक स्तर पर पहचान बनाने के लिए तैयार है। .

see more..