Sunday, Jul 12 2026 | Time 17:32 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


हैदराबाद विश्वविद्यालय के तीन शोधार्थियों को मशहूर उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार मिला

हैदराबाद, 12 जून (वार्ता) हैदराबाद विश्वविद्यालय के सरोजिनी नायडू स्कूल ऑफ आर्ट्स एंड कम्युनिकेशन के नृत्य विभाग के तीन शोधार्थियों और पुराने छात्रों को संगीत नाटक अकादेमी ने 2024-25 के लिए मशहूर उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार से सम्मानित किया।
इनमें लोक प्रशासन से स्नात्कोत्तर और शोधार्थी अजय श्रीनिवास चक्रवर्ती, शास्त्रीय नर्तक और शोध अध्येता सात्विका पेन्ना और 2013 बैच के प्रदर्शनकारी कलाकार आकाश मलिक शामिल हैं।
उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार प्रदर्शनकारी कला में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शोधार्थियों के लिए देश के सबसे बड़े सम्मानों में से एक है।
कार्यवाहक कुलपति और नृत्य विभाग की फैकल्टी मेंबर प्रो. जे. अनुराधा ने पुरस्कार पाने वालों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान उनकी कलात्मक उत्कृष्टता, समर्पण और शैक्षणिक प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। साथ ही उनका सम्मानित होना विभाग और विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाता है।
हैदराबाद विश्वविद्यालय के एक बयान में कहा गया कि यह सम्मान विश्वविद्यालय के भारतीय शास्त्रीय नृत्य में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने और कला, संस्कृति और अकादेमिक शोध के एक अग्रणी केंद्र के तौर पर अपनी शाख को मजबूत करने में लगातार योगदान को दिखाता है।
पंकज, मधुकांत
वार्ता
More News

तेलंगाना के शाबाद में छह लोगों की हत्या के आरोपी की तलाश में नौ टीमें जुटीं

12 Jul 2026 | 5:21 PM

हैदराबाद, 12 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के शाबाद मंडल के दैवालागुडा गांव में छह लोगों की हत्या के मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए नौ विशेष टीमें तैनात की गई हैं।.

see more..

मिजोरम की सीईओ गरिमा गुप्ता का हुआ तबादला

12 Jul 2026 | 4:57 PM

एजल, 12 जुलाई (वार्ता) मिजोरम की मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) गरिमा गुप्ता का तबादला दिल्ली कर दिया गया है। यह तबादला ऐसे समय में हुआ है जब राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का काम चल रहा है।.

see more..

एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में नाम पहले से है, तो किसी दस्तावेज की ज़रूरत नहीं: चुनाव आयोग

12 Jul 2026 | 4:30 PM

बेंगलुरु, 12 जुलाई (वार्ता) निर्वाचन आयोग ने कहा है कि जिन मतदाताओं के नाम पहले से ही मौजूदा मतदाता सूची में हैं, उन्हें मतदाता सूची के 'विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान कोई अतिरिक्त दस्तावेज जमा करने की ज़रूरत नहीं होगी।.

see more..

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना की बुनियादी समझ नहीं :हरीश राव

12 Jul 2026 | 4:21 PM

हैदराबाद, 12 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना के पूर्व मंत्री और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के उपमुख्य सचेतक टी. हरीश राव ने रविवार को मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की आलोचना करते हुए कनेपल्ली पंप हाउस की मोटरों के ऑपरेशन पर उनकी टिप्पणियों पर सवाल उठाया और कहा कि उन्हें कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना की बुनियादी समझ भी नहीं है।.

see more..

यूनेस्को बंगाल के इकलौते लकड़ी की गुड़िया बनाने वाले केंद्र के लिए मार्केटिंग के रास्ते तलाश रहा है

12 Jul 2026 | 4:02 PM

कलना, 12 जुलाई (वार्ता) पश्चिम बंगाल में संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) से जुड़ी एक एजेंसी के प्रतिनिधिमंडल के दौरे के बाद पूर्वी बर्दवान के एक छोटे से गांव नतुनग्राम में लकड़ी की गुड़िया बनाने का इकलौता उद्योग अब वैश्विक स्तर पर पहचान बनाने के लिए तैयार है। .

see more..