Friday, Jul 17 2026 | Time 07:16 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


बारह साल में बदली भारत की तस्वीर, विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर: धन सिंह रावत

अल्मोड़ा, 12 जून (वार्ता) उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने शुक्रवार को यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 से शुरू हुई यात्रा केवल सत्ता परिवर्तन की नहीं बल्कि विकास, सुशासन, सेवा और जनविश्वास की नई कार्यसंस्कृति स्थापित करने की यात्रा रही है।
श्री रावत ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने अनेक क्षेत्रों में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल करते हुए वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। उन्होंने अल्मोड़ा स्थित सर्किट हाउस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए यह बात कही।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण को प्राथमिकता में शामिल किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जनधन योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है।
केबिनेट मंत्री ने कहा कि डिजिटल गवर्नेंस और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) व्यवस्था के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है। इससे पारदर्शिता बढ़ी है, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है और शासन व्यवस्था अधिक जवाबदेह बनी है।
उन्होंने कहा कि बीते एक दशक में देश के आधारभूत ढांचे को अभूतपूर्व गति मिली है। राष्ट्रीय राजमार्गों, ग्रामीण सड़कों, रेलवे नेटवर्क, हवाई अड्डों और डिजिटल कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार हुआ है। वंदे भारत ट्रेनों, अमृत भारत स्टेशन योजना और भारतनेट परियोजना जैसी पहलें विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
श्री रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत आज वैश्विक स्तर पर एक आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में उभरा है। राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूती, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और जनभागीदारी आधारित अभियानों ने देश को नई पहचान दिलाई है। उन्हाेंने कहा कि केंद्र सरकार वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में देश विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।
रवीन्द्र, उप्रेती
वार्ता
More News

उत्तरकाशी के भटवाड़ी में भूकंप के हल्के झटके

16 Jul 2026 | 9:20 PM

देहरादून, 16 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद अंतर्गत भटवाड़ी क्षेत्र में गुरुवार देर शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए।
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र देहरादून द्वारा प्राप्त सुचना अनुसार, उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस होने की सूचना प्राप्त हुई है। जिसके दृष्टिगत सभी तहसील और थानों से प्राप्त सुचना अनुसार केवल तहसील भटवाडी में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं जिसका केंद्र पिलंग के जंगलों में बताया गया है। किसी भी तहसील में किसी प्रकार की कोई हानि होने की सूचना नहीं है।
सुमिताभ.अभय
वार्ता.

see more..

हल्द्वानी में महिला से अभद्रता करने वाला आरोपी गिरफ्तार

16 Jul 2026 | 9:18 PM

हल्द्वानी, 16 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड के हल्द्वानी में महिला के साथ अभद्रता करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था।.

see more..

उत्तराखंड की सिल्क्यारा टनल हादसे में मृतक श्रमिकों का शव जाएगा सरकारी खर्चे पर

16 Jul 2026 | 9:12 PM

देहरादून, 16 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन से बुधवार देर रात्रि सिलक्यारा टनल में शॉटक्रीट का एक हिस्सा गिरने से हुए हादसे की गुरुवार शाम जानकारी ली। .

see more..

पुरी में भव्य रथयात्रा देखने के लिए बारिश के बावजूद पांच लाख से अधिक श्रद्धालु जुटे

16 Jul 2026 | 8:41 PM

पुरी, 16 जुलाई (वार्ता) ओडिशा में बारिश और बेचैन करने वाली उमस के बावजूद गुरुवार को पांच लाख से अधिक श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा की रथयात्रा देखने के लिए तीर्थनगरी पुरी में जुटे।.

see more..

तेलंगाना के कृषि मंत्री ने ईरानी प्रतिनिधिमंडल को तेलंगाना के सहकारी क्षेत्र के सुधारों की जानकारी दी

16 Jul 2026 | 8:23 PM

हैदराबाद, 16 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना के कृषि, सहकारिता, विपणन, हथकरघा और वस्त्र मंत्री तुम्मला नागेश्वर राव ने गुरुवार को ईरान के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करने और ग्रामीण विकास व किसान कल्याण को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की ओर से उठाए गए कदमों की विस्तार से जानकारी दी।.

see more..