Sunday, Jul 12 2026 | Time 17:57 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


ममता बनर्जी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, भड़काऊ टिप्पणी करने का आरोप

कोलकाता, 12 जून (वार्ता)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की अध्यक्ष ममता बनर्जी के खिलाफ इस साल के शुरू में एक राजनीतिक रैली के दौरान कथित तौर पर भड़काऊ टिप्पणी करने के मामले में शुक्रवार को एक प्राथमिकी दर्ज की गई।
पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि एक व्यवसायी के सात जून को यहां हेयर स्ट्रीट थाने में दर्ज शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले मध्य कोलकाता के रानी रासमणि एवेन्यू में एक जनसभा के दौरान सुश्री बनर्जी की टिप्पणी "उत्तेजक और सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने में सक्षम" थी।
तब उनके इस बयान पर काफी राजनीतिक विवाद हुआ और विपक्षी दलों ने टीएमसी प्रमुख पर ऐसे बयान देने का आरोप लगाया था जिसे "विभाजनकारी और भड़काऊ" माना जा सकता है।
यह भाषण सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुआ था, जिस पर विभिन्न हलकों से नाराजगी भरी प्रतिक्रियाएं आई थीं। आलोचकों ने सवाल उठाया था कि क्या राज्य के सर्वोच्च कार्यकारी पद पर बैठे किसी नेता को ऐसी टिप्पणी करनी चाहिए जिसे समुदायों के बीच तनाव भड़काने के रूप में समझा जा सकता है।
अब एक व्यवसायी द्वारा कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस से संपर्क करने के बाद यह विवाद फिर से गरमा गया है। सूत्रों के मुताबिक, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196(1), 351(2) और 352 के तहत मामला दर्ज किया गया है। समझा जाता है कि जांचकर्ता भाषण की सामग्री और उन परिस्थितियों की जांच कर रहे हैं जिनके तहत ये टिप्पणियां की गई थीं।
इससे पहले इसी महीने, चुनाव के दौरान तैनात निर्वाचन आयोग और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों सहित संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के लिए भी सुश्री बनर्जी के खिलाफ पुलिस में शिकायतें दर्ज की गई थीं। चार जून को दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, सुश्री बनर्जी ने इन संस्थाओं की सत्यनिष्ठा और तटस्थता पर सवाल उठाए थे।
शिकायतकर्ता ने दो जून को मध्य कोलकाता में सुश्री बनर्जी के एक अन्य कथित भाषण का भी हवाला दिया था, जिसमें उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्रालय के साथ गोपनीय चर्चाओं के बारे में बात की थी और केंद्र सरकार व केंद्रीय गृह मंत्री को पड़ोसी देश बांग्लादेश में हुई एक राजनीतिक हत्या से जोड़ने वाले आरोप लगाए थे।
इसके अलावा, एक सप्ताह पहले अधिवक्ता रिंकू चटर्जी सिंह ने भी सिलीगुड़ी साइबर पुलिस में ममता बनर्जी के खिलाफ एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उन्होंने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।
शोभित, मधुकांत
वार्ता
More News

तेलंगाना के शाबाद में छह लोगों की हत्या के आरोपी की तलाश में नौ टीमें जुटीं

12 Jul 2026 | 5:21 PM

हैदराबाद, 12 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के शाबाद मंडल के दैवालागुडा गांव में छह लोगों की हत्या के मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए नौ विशेष टीमें तैनात की गई हैं।.

see more..

मिजोरम की सीईओ गरिमा गुप्ता का हुआ तबादला

12 Jul 2026 | 4:57 PM

एजल, 12 जुलाई (वार्ता) मिजोरम की मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) गरिमा गुप्ता का तबादला दिल्ली कर दिया गया है। यह तबादला ऐसे समय में हुआ है जब राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का काम चल रहा है।.

see more..

एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में नाम पहले से है, तो किसी दस्तावेज की ज़रूरत नहीं: चुनाव आयोग

12 Jul 2026 | 4:30 PM

बेंगलुरु, 12 जुलाई (वार्ता) निर्वाचन आयोग ने कहा है कि जिन मतदाताओं के नाम पहले से ही मौजूदा मतदाता सूची में हैं, उन्हें मतदाता सूची के 'विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान कोई अतिरिक्त दस्तावेज जमा करने की ज़रूरत नहीं होगी।.

see more..

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना की बुनियादी समझ नहीं :हरीश राव

12 Jul 2026 | 4:21 PM

हैदराबाद, 12 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना के पूर्व मंत्री और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के उपमुख्य सचेतक टी. हरीश राव ने रविवार को मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की आलोचना करते हुए कनेपल्ली पंप हाउस की मोटरों के ऑपरेशन पर उनकी टिप्पणियों पर सवाल उठाया और कहा कि उन्हें कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना की बुनियादी समझ भी नहीं है।.

see more..

यूनेस्को बंगाल के इकलौते लकड़ी की गुड़िया बनाने वाले केंद्र के लिए मार्केटिंग के रास्ते तलाश रहा है

12 Jul 2026 | 4:02 PM

कलना, 12 जुलाई (वार्ता) पश्चिम बंगाल में संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) से जुड़ी एक एजेंसी के प्रतिनिधिमंडल के दौरे के बाद पूर्वी बर्दवान के एक छोटे से गांव नतुनग्राम में लकड़ी की गुड़िया बनाने का इकलौता उद्योग अब वैश्विक स्तर पर पहचान बनाने के लिए तैयार है। .

see more..