Saturday, Jul 11 2026 | Time 07:10 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


सूर्योदय से पहले अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस टीम, मकसद अस्पष्ट

सूर्योदय से पहले अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस टीम, मकसद अस्पष्ट

कोलकाता, 13 जून (वार्ता) पश्चिम बंगाल पुलिस और कोलकाता पुलिस के एक बड़े दल ने शनिवार तड़के तृणमूल कांग्रेस महासचिव अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर पहुंचकर राजनीतिक हलकों में नयी अटकलों को जन्म दे दिया। यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब श्री बनर्जी विभिन्न मामलों में चल रही जांचों का सामना कर रहे हैं।




स्थानीय सूत्रों के अनुसार पुलिस दल शनिवार तड़के करीब तीन बजे पतुआपाड़ा स्थित आवास पर पहुंचा। उनके साथ केंद्रीय बलों के जवान भी मौजूद थे, जिन्हें घर के बाहर तैनात रखा गया था।


 


सूत्रों ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक घर के लोगों को आवाज लगायी और इंतजार करने के बाद उन्हें परिसर में प्रवेश की अनुमति मिली। सूत्रों के अनुसार, दल में शालबनी थाने के अधिकारी भी शामिल थे। महिला पुलिसकर्मी भी पुलिस टीम का हिस्सा थीं।


 


पुलिस किस मामले के सिलसिले में श्री बनर्जी के आवास पर पहुंची थी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। आवास के बाहर कई पुलिस वाहन खड़े रहे और अधिकारी चार घंटे से अधिक समय तक परिसर के भीतर मौजूद रहे।


 


सुबह सात बजे के बाद कुछ अधिकारी बाहर निकले और आपस में चर्चा करने के बाद फिर आवास के भीतर चले गये। यह घटनाक्रम उस समय सामने आया है, जब दो दिन पहले ही पश्चिम बंगाल विधानसभा से जुड़े कथित फर्जी हस्ताक्षर मामले में अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने श्री बनर्जी से भवानी भवन में साढ़े पांच घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी।


 


कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देश पर वह गुरुवार शाम जांचकर्ताओं के समक्ष उपस्थित हुए थे। देर रात पूछताछ समाप्त होने के बाद श्री बनर्जी कालीघाट स्थित पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास गये थे।


 


उच्च न्यायालय ने उनकी संरक्षण याचिका पर सुनवाई के दौरान सीआईडी को दो सप्ताह तक उनके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया था। न्यायालय ने उन्हें जांच में सहयोग करने को कहा था।


 


इस बीच, शुक्रवार को सीआईडी अधिकारियों ने एक अलग साइबर शिकायत के सिलसिले में भी श्री बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास का दौरा किया था। यह शिकायत साल्ट लेक में उनके कथित बयान को लेकर दर्ज कराई गयी थी। जांचकर्ता उन्हें 16 जून को पूछताछ के लिए उपस्थित होने का नोटिस देने गये थे।


 


उस समय श्री बनर्जी घर पर मौजूद नहीं थे, जिसके कारण अधिकारियों को उनके लौटने तक कई घंटे इंतजार करना पड़ा। बाद में उन्हें नोटिस तामील कराया गया। श्री बनर्जी को 16 जून को साइबर मामले में पूछताछ के अलावा कथित फर्जी हस्ताक्षर मामले में भी 14 जून को सीआईडी के समक्ष उपस्थित होने के लिए कहा गया है। उन्होंने जांच में पूरा सहयोग करने की बात कही है।


 


इसके अतिरिक्त प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में उन्हें 15 जून को तलब किया है। शनिवार की इस पुलिस कार्रवाई ने विशेष रूप से शालबनी थाने के अधिकारियों की मौजूदगी को लेकर नये सवाल खड़े कर दिये हैं। कालीघाट थाने के अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। पुलिस अथवा जांच एजेंसियों की ओर से अब तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि श्री बनर्जी के आवास पर की गयी ताजा कार्रवाई किस शिकायत या मामले से संबंधित है।


 


शादाब.श्रवण

वार्ता

More News

एच ज्ञान प्रकाश मणिपुर लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष नियुक्त

11 Jul 2026 | 12:22 AM

इम्फाल, 10 जुलाई (वार्ता) श्री एच ज्ञान प्रकाश को मणिपुर लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।.

see more..

वर्ष 2047 तक तीन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा तेलंगाना : विक्रमार्क

10 Jul 2026 | 11:11 PM

खम्मम, 10 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस सरकार का लक्ष्य तेलंगाना को 2047 तक तीन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है तथा इसके लिए किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण और पारदर्शी शासन के जरिए समावेशी विकास सुनिश्चित किया जायेगा।.

see more..

किसानों और महिलाओं की भारी उपस्थिति कांग्रेस की कल्याणकारी पहल के प्रति किसान समुदाय का समर्थन है: भट्टी

10 Jul 2026 | 9:24 PM

हैदराबाद/खम्मम, 10 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क ने शुक्रवार को कहा कि खम्मम जिले के जगन्नाथपुरम में 'रायथु आशीर्वाद सभा' में किसानों, महिलाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति कांग्रेस सरकार और उसकी कल्याणकारी पहलों के प्रति किसान समुदाय के समर्थन को दर्शाती है।.

see more..

भीतरकनिका में सालाना घोंसला बनाने के मौसम के लिए पहुंचने लगे मॉनसून औपनिवेशिक पक्षी

10 Jul 2026 | 9:09 PM

केंद्रपाड़ा, 10 जुलाई (वार्ता) मॉनसून की शुरुआत के साथ ही भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान के भीतर स्थित माथा-आडिहा, दुर्गाप्रसाद दिया और लक्ष्मीप्रसाद दिया पक्षी विहारों में हजारों की संख्या में औपनिवेशिक पक्षी पहुंचने लगे हैं। इसके साथ ही यहां पक्षियों के सालाना घोंसला बनाने और प्रजनन के मौसम की शुरुआत हो गयी है।.

see more..

बंगाल के मुख्यमंत्री शनिवार को सूरजपुर पुलिस चौकी का करेंगे उद्घाटन

10 Jul 2026 | 9:08 PM

कोलकाता, 10 जुलाई (वार्ता) पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सुरजपुर में नाबालिग लड़की के कथित दुष्कर्म एवं हत्या के बाद उसके परिवार को इलाके में पुलिस चौकी बनाने का आश्वासन देने के चार दिन बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी शनिवार को इस सुविधा का उद्घाटन करेंगे।.

see more..