Friday, Jul 17 2026 | Time 07:18 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


अंतरराष्ट्रीय क्याकिंग-कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का मुख्यमंत्री धामी ने लिया जायजा

गदरपुर/ऊधमसिंहनगर, 13 जून (वार्ता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को ऊधमसिंहनगर जिले के गदरपुर में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां तय मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं।
मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के लिए की जा रही सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी प्रबंधों, आवागमन, आवास और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि देश-विदेश से आने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अधिकारियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्वयं भी वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का अनुभव लिया और उत्तराखंड में साहसिक खेलों की संभावनाओं पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य की भौगोलिक परिस्थितियां जल क्रीड़ा, पर्वतीय खेलों और एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए बेहद अनुकूल हैं। सरकार खेल अवसंरचना को मजबूत करने और आधुनिक सुविधाएं विकसित करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।
श्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को खेलों के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। बड़े खेल आयोजनों से प्रदेश के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और उन्हें वैश्विक मंच तक पहुंचने की प्रेरणा भी मिलती है।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं केवल खेल गतिविधियों को ही बढ़ावा नहीं देतीं बल्कि पर्यटन, स्थानीय व्यापार, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति प्रदान करती हैं। ऐसे आयोजनों से उत्तराखंड की पहचान साहसिक पर्यटन और एडवेंचर स्पोर्ट्स के प्रमुख केंद्र के रूप में और मजबूत होगी।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रतियोगिता स्थल पर स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उच्च गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह आयोजन उत्तराखंड की बेहतर कार्य संस्कृति और मेहमाननवाजी का उदाहरण बनना चाहिए।
इस अवसर पर गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रवीन्द्र, जांगिड़
वार्ता
More News

उत्तरकाशी के भटवाड़ी में भूकंप के हल्के झटके

16 Jul 2026 | 9:20 PM

देहरादून, 16 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद अंतर्गत भटवाड़ी क्षेत्र में गुरुवार देर शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए।
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र देहरादून द्वारा प्राप्त सुचना अनुसार, उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस होने की सूचना प्राप्त हुई है। जिसके दृष्टिगत सभी तहसील और थानों से प्राप्त सुचना अनुसार केवल तहसील भटवाडी में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं जिसका केंद्र पिलंग के जंगलों में बताया गया है। किसी भी तहसील में किसी प्रकार की कोई हानि होने की सूचना नहीं है।
सुमिताभ.अभय
वार्ता.

see more..

हल्द्वानी में महिला से अभद्रता करने वाला आरोपी गिरफ्तार

16 Jul 2026 | 9:18 PM

हल्द्वानी, 16 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड के हल्द्वानी में महिला के साथ अभद्रता करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था।.

see more..

उत्तराखंड की सिल्क्यारा टनल हादसे में मृतक श्रमिकों का शव जाएगा सरकारी खर्चे पर

16 Jul 2026 | 9:12 PM

देहरादून, 16 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन से बुधवार देर रात्रि सिलक्यारा टनल में शॉटक्रीट का एक हिस्सा गिरने से हुए हादसे की गुरुवार शाम जानकारी ली। .

see more..

पुरी में भव्य रथयात्रा देखने के लिए बारिश के बावजूद पांच लाख से अधिक श्रद्धालु जुटे

16 Jul 2026 | 8:41 PM

पुरी, 16 जुलाई (वार्ता) ओडिशा में बारिश और बेचैन करने वाली उमस के बावजूद गुरुवार को पांच लाख से अधिक श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा की रथयात्रा देखने के लिए तीर्थनगरी पुरी में जुटे।.

see more..

तेलंगाना के कृषि मंत्री ने ईरानी प्रतिनिधिमंडल को तेलंगाना के सहकारी क्षेत्र के सुधारों की जानकारी दी

16 Jul 2026 | 8:23 PM

हैदराबाद, 16 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना के कृषि, सहकारिता, विपणन, हथकरघा और वस्त्र मंत्री तुम्मला नागेश्वर राव ने गुरुवार को ईरान के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करने और ग्रामीण विकास व किसान कल्याण को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की ओर से उठाए गए कदमों की विस्तार से जानकारी दी।.

see more..