Sunday, Jul 12 2026 | Time 17:16 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


महिला एएसआई पुलिस थाने के अंदर रिश्वत लेते गिरफ्तार

भुवनेश्वर, 13 जून (वार्ता) ओडिशा में सतर्कता ब्यूरो ने अंगुल ज़िले के जारापाड़ा पुलिस थाने की एक सहायक उपर निरीक्षक (एएसआई) को एक मामले की जांच में मदद करने के बदले शिकायतकर्ता से 8,000 रुपये की रिश्वत लेने के मामले में शनिवार को गिरफ्तार किया।
सतर्कता अधिकारियों के मुताबिक आरोपी महिला सीता नायक जारापाड़ा पुलिस थाने में हाल ही में दर्ज एक मामले की जांच अधिकारी थीं। उसने शिकायतकर्ता और दूसरी पार्टी के बीच समझौता होने के बाद मामले को निपटाने के लिए शिकायतकर्ता से कथित तौर पर 10,000 रुपये की मांग की थी। जब शिकायत करने वाले ने पैसे देने में असमर्थता जताई, तो उसने मांग घटाकर 8,000 रुपये कर दी। रिश्वत न देने के इरादे से, शिकायत करने वाले ने ओडिशा सतर्कत विभाग से संपर्क किया। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, विजिलेंस की एक टीम ने शनिवार को जारापाडा पुलिस थाने के अंदर रिश्वत की रकम लेते हुए नायक को रंगे हाथों पकड़ा।
अधिकारियों ने बताया कि 8,000 रुपये की पूरी रिश्वत की रकम उसके पास से बरामद की गई और सबूत के तौर पर ज़ब्त कर ली गई। सफल ट्रैप के बाद, विजिलेंस ने आरोपी से जुड़ी दो जगहों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या उसके पास आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति है।
आरोपी के ख़िलाफ़ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। ज़रूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। आगे की जांच जारी है।
सैनी अशोक
वार्ता
More News

एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में नाम पहले से है, तो किसी दस्तावेज की ज़रूरत नहीं: चुनाव आयोग

12 Jul 2026 | 4:30 PM

बेंगलुरु, 12 जुलाई (वार्ता) निर्वाचन आयोग ने कहा है कि जिन मतदाताओं के नाम पहले से ही मौजूदा मतदाता सूची में हैं, उन्हें मतदाता सूची के 'विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान कोई अतिरिक्त दस्तावेज जमा करने की ज़रूरत नहीं होगी।.

see more..

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना की बुनियादी समझ नहीं :हरीश राव

12 Jul 2026 | 4:21 PM

हैदराबाद, 12 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना के पूर्व मंत्री और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के उपमुख्य सचेतक टी. हरीश राव ने रविवार को मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की आलोचना करते हुए कनेपल्ली पंप हाउस की मोटरों के ऑपरेशन पर उनकी टिप्पणियों पर सवाल उठाया और कहा कि उन्हें कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना की बुनियादी समझ भी नहीं है।.

see more..

यूनेस्को बंगाल के इकलौते लकड़ी की गुड़िया बनाने वाले केंद्र के लिए मार्केटिंग के रास्ते तलाश रहा है

12 Jul 2026 | 4:02 PM

कलना, 12 जुलाई (वार्ता) पश्चिम बंगाल में संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) से जुड़ी एक एजेंसी के प्रतिनिधिमंडल के दौरे के बाद पूर्वी बर्दवान के एक छोटे से गांव नतुनग्राम में लकड़ी की गुड़िया बनाने का इकलौता उद्योग अब वैश्विक स्तर पर पहचान बनाने के लिए तैयार है। .

see more..

बेंगलुरु में आईआईएम बीयूई 2026 लीडरशिप सम्मेलन एक-दो अगस्त को

12 Jul 2026 | 3:58 PM

चेन्नई, 12 जुलाई (वार्ता) कर्नाटक के बेंगलुरु में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईएम) के प्रमुख लीडरशिप सम्मेलन आईआईएमबीयूई 2026 सम्मेलन में देश के कुछ प्रभावशाली लोग शामिल होंगे और अपनी और अपनी कंपनियों की दिशा (ऑर्बिट) कैसे बदल सकते हैं, इस पर चर्चा करेंगे।.

see more..

ऑपरेशन प्रहार के तहत बहादराबाद पुलिस ने नशीले इंजेक्शन के साथ किया तस्कर गिरफ्तार

12 Jul 2026 | 3:50 PM

हरिद्वार, 12 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के "ऑपरेशन प्रहार-2026" अभियान के तहत पुलिस ने रविवार को नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए बहादराबाद क्षेत्र से एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से आठ प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।.

see more..