Sunday, Jul 12 2026 | Time 16:58 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


अन्नाद्रमुक में इस्तीफों का सिलसिला जारी, स्टालिन ने मुख्यमंत्री पर तंज कसा

चेन्नई, 13 जून (वार्ता) तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक के नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी है और पूर्व सांसद एन. बालगंगा और कुछ पूर्व विधायकों ने पार्टी छोड़कर सत्तारूढ़ तमिलगा वेट्री कज़गम (टीवीके) का दामन थाम लिया है।
टीवीके को शनिवार को उस समय एक और बड़ी ताकत मिली जब कांग्रेस की तीन बार की पूर्व विधायक सुश्री विजयधारणी ने भी भाजपा को छोड़ दिया और मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय की पार्टी में शामिल हो गयीं। मुख्य विपक्षी दल द्रमुक ने मुख्यमंत्री विजय पर अन्नाद्रमुक विधायकों की 'राजनीतिक खरीद-फरोख्त' में शामिल होने का आरोप लगाया है।
मंत्री और टीवीके के महासचिव आनंद और आधाव अर्जुना की उपस्थिति में श्री बालगंगा और पूर्व विधायक, टीवीके में शामिल हुये।
अन्नाद्रमुक से वर्तमान विधायकों के इस्तीफे, पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों और अन्य जिला पदाधिकारियों के लगातार पार्टी छोड़ने तथा टीवीके में शामिल होने के मद्देनजर द्रमुक अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने श्री विजय पर तंज कसा। उन्होंने इसे मुख्यमंत्री द्वारा विधायकों की 'राजनीतिक खरीद-फरोख्त' करार दिया। उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि उनमें खुद के आत्मविश्वास और उनकी सरकार का समर्थन करने वाले दलों के भरोसे की कमी है।
श्री स्टालिन ने श्री विजय की पार्टी की इस कथित राजनीतिक कार्रवाई को गैर-भाजपा शासित राज्यों में भगवा दल द्वारा की जाने वाली घटनाओं की हूबहू नकल बताया। उन्होंने कहा कि टीवीके की यह कार्रवाई भाजपा की कार्यप्रणाली की फोटोकॉपी है।
इस बीच, टीवीके को तब एक अप्रत्याशित बढ़ावा मिला जब सुश्री विजयधारणी ने भाजपा का साथ छोड़ दिया। सुश्री विजयधारणी का दक्षिणी कन्याकुमारी जिले में काफी प्रभाव है। वह यहां की विलावनकोड सीट से तीन बार राज्य विधानसभा के लिए चुनी गयी थीं। बताया जाता है कि उन्होंने संभवतः पार्टी में कोई पद न मिलने से नाराज होकर भाजपा छोड़ी है। वह श्री आनंद तथा श्री अर्जुना की उपस्थिति में टीवीके में शामिल हुईं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि टीवीके में सुश्री विजयधारणी के शामिल होने से दक्षिणी तमिलनाडु, विशेष रूप से कन्याकुमारी जिले में पार्टी को मजबूती मिल सकती है।
हाल के दिनों में अन्नाद्रमुक और अन्य राजनीतिक दलों के नेता बड़ी संख्या में टीवीके में शामिल हुये हैं। तमिलनाडु की राजनीति पर नजर रखने वाले विश्लेषकों का कहना है कि प्रतिद्वंद्वी दलों के नेताओं को आकर्षित करने की टीवीके की क्षमता उसके बढ़ते प्रभाव को दर्शाती है। चूंकि राजनीतिक दल भविष्य के चुनावों की तैयारी कर रहे हैं, इसलिए आने वाले समय में और भी राजनीतिक फेरबदल देखने को मिल सकते हैं।
मनोज, मधुकांत
वार्ता
More News

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना की बुनियादी समझ नहीं :हरीश राव

12 Jul 2026 | 4:21 PM

हैदराबाद, 12 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना के पूर्व मंत्री और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के उपमुख्य सचेतक टी. हरीश राव ने रविवार को मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की आलोचना करते हुए कनेपल्ली पंप हाउस की मोटरों के ऑपरेशन पर उनकी टिप्पणियों पर सवाल उठाया और कहा कि उन्हें कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना की बुनियादी समझ भी नहीं है।.

see more..

यूनेस्को बंगाल के इकलौते लकड़ी की गुड़िया बनाने वाले केंद्र के लिए मार्केटिंग के रास्ते तलाश रहा है

12 Jul 2026 | 4:02 PM

कलना, 12 जुलाई (वार्ता) पश्चिम बंगाल में संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) से जुड़ी एक एजेंसी के प्रतिनिधिमंडल के दौरे के बाद पूर्वी बर्दवान के एक छोटे से गांव नतुनग्राम में लकड़ी की गुड़िया बनाने का इकलौता उद्योग अब वैश्विक स्तर पर पहचान बनाने के लिए तैयार है। .

see more..

बेंगलुरु में आईआईएम बीयूई 2026 लीडरशिप सम्मेलन एक-दो अगस्त को

12 Jul 2026 | 3:58 PM

चेन्नई, 12 जुलाई (वार्ता) कर्नाटक के बेंगलुरु में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईएम) के प्रमुख लीडरशिप सम्मेलन आईआईएमबीयूई 2026 सम्मेलन में देश के कुछ प्रभावशाली लोग शामिल होंगे और अपनी और अपनी कंपनियों की दिशा (ऑर्बिट) कैसे बदल सकते हैं, इस पर चर्चा करेंगे।.

see more..

ऑपरेशन प्रहार के तहत बहादराबाद पुलिस ने नशीले इंजेक्शन के साथ किया तस्कर गिरफ्तार

12 Jul 2026 | 3:50 PM

हरिद्वार, 12 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के "ऑपरेशन प्रहार-2026" अभियान के तहत पुलिस ने रविवार को नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए बहादराबाद क्षेत्र से एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से आठ प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।.

see more..

चारधाम और कांवड़ यात्रा से पहले सड़कों की मरम्मत में तेजी, 216.50 मीटर सीसी रोड निर्माण पूरा

12 Jul 2026 | 3:42 PM

हरिद्वार, 12 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड में चारधाम यात्रा एवं आगामी कांवड़ यात्रा के मद्देनजर हरिद्वार में सीवरेज कार्य के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत युद्धस्तर पर शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर उत्तराखंड पेयजल निगम की निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई दिन-रात कार्य करते हुए सड़कों को शीघ्र यातायात योग्य बनाने में जुटी है।.

see more..