Friday, Jul 17 2026 | Time 08:20 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


बंगाल नगरपालिका में कथित भर्ती घोटाले में मदन मित्रा से जुड़े परिसरों पर ईडी की छापेमारी

कोलकाता, 13 जून (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कई टीमों ने केंद्रीय बलों के साथ शनिवार को पश्चिम बंगाल में कथित नगरपालिका भर्ती घोटाले की जांच के तहत तृणमूल कांग्रेस के विधायक एवं पूर्व मंत्री मदन मित्रा से जुड़े आठ परिसरों की तलाशी ली।
सूत्रों के मुताबिक अवैध धन शोधन निवारण एजेंसी ने कमरहटी के विधायक मदन मित्रा से जुड़े ठिकानों की तलाशी इस आरोप में ली कि सात नगर निकायों में पैसे और सोने के बदले नियुक्तियां की गयी थीं।
उन्होंने बताया कि ईडी अधिकारियों ने भवानीपुर, जोका, बेलघरिया और दक्षिणेश्वर में विधायक के आवासों की तलाशी ली। श्री मित्रा के घर पर यह छापेमारी 20 मार्च, 2023 को गिरफ्तार किये गये अयान सिल नामक व्यक्ति से मिली जानकारी के बाद की गयी। सिल की कंपनी पर कमरहटी नगरपालिका सहित राज्य भर की सात नगरपालिकाओं में भर्ती के संबंध में भ्रष्टाचार के आरोप हैं। उस पर इन नगरपालिकाओं में ग्रुप-डी स्टाफ और टाइपिस्ट जैसे विभिन्न पदों के लिये भर्ती की सुविधा प्रदान करने, ओएमआर शीट की छपाई और साक्षात्कार प्रक्रियाओं के आयोजन जैसे कार्यों को संभालने का आरोप है।
जांच के दौरान, केंद्रीय एजेंसी के हाथ एक रहस्यमयी डायरी लगी, जिसे कथित तौर पर सिल ने लिखा था। इस डायरी में शुरुआती अक्षर एमएम लिखे पाये गये थे। ईडी ने इस सुराग पर कार्रवाई करते हुये श्री मित्रा के आवास और अन्य स्थानों पर छापेमारी की। श्री मित्रा अक्सर सोशल मीडिया के लाइव सत्रों के दौरान एमएम अक्षरों का इस्तेमाल करते थे।
विधायक से शुरुआत में दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर स्थित उनके फ्लैट में पूछताछ की गयी। इस फ्लैट में वह अपने परिवार के साथ रहते हैं। फ्लैट में तलाशी अभियान सुबह करीब 6 बजे शुरू हुआ और केंद्रीय बलों के जवानों ने घर की घेराबंदी कर दी। बाद में, मित्रा ईडी के अधिकारियों के साथ उत्तर 24 परगना जिले के कमरहटी स्थित अपने आवास पर गये। रिपोर्ट लिखे जाने तक नगरपालिका भर्ती घोटाले के सिलसिले में उनसे पूछताछ की जा रही थी।
ईडी ने कोलकाता के दक्षिणी बाहरी इलाके संतोषपुर में एक क्लब में भी छापेमारी की है। सूत्रों के मुताबिक, विधायक के आवास से कई दस्तावेज और छह बैंक खातों की जानकारी मिली है। सूत्रों का दावा है कि जांच में मिले सबूतों से संकेत मिले हैं कि भर्ती प्रक्रिया के तहत नकदी और सोना बिचौलियों के माध्यम से भेजा गया था और कथित तौर पर श्री मित्रा तक पहुंचा था।
जांचकर्ता धन के कथित प्रवाह का पता लगाने के लिये वित्तीय लेन-देन, बातचीत के रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि श्री मित्रा से जुड़ी 125 से अधिक नियुक्तियां वर्तमान में जांच के दायरे में हैं। उनके घर पर तलाशी नगरपालिका भर्ती घोटाले की तेज होती जांच के बीच हुई है। इस मामले में पूर्व राज्य मंत्री सुजीत बोस को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
ईडी रिश्वत के बदले नौकरी दिलाने वाले एक तंत्र में राजनीतिक नेताओं, नगरपालिका अधिकारियों और बिचौलियों की कथित भूमिका की जांच कर रही है। इस मामले में कुछ दिन पहले कमरहटी नगरपालिका के एक अधिकारी के आवास पर भी तलाशी ली गयी थी।
ईडी के आरोपों के संबंध में श्री मित्रा ने कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है।
मनोज अशोक
वार्ता
More News

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 12 मामले, चार लोगों की मौत

16 Jul 2026 | 10:45 PM

विजयवाड़ा, 16 जुलाई (वार्ता) आंध्र प्रदेश में 26 जून से 16 जुलाई के बीच कोविड के 12 मामले सामने आए हैं, जिनमें से चार लोगों की मौत हुई है। .

see more..

उत्तरकाशी के भटवाड़ी में भूकंप के हल्के झटके

16 Jul 2026 | 9:20 PM

देहरादून, 16 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद अंतर्गत भटवाड़ी क्षेत्र में गुरुवार देर शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए।
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र देहरादून द्वारा प्राप्त सुचना अनुसार, उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस होने की सूचना प्राप्त हुई है। जिसके दृष्टिगत सभी तहसील और थानों से प्राप्त सुचना अनुसार केवल तहसील भटवाडी में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं जिसका केंद्र पिलंग के जंगलों में बताया गया है। किसी भी तहसील में किसी प्रकार की कोई हानि होने की सूचना नहीं है।
सुमिताभ.अभय
वार्ता.

see more..

हल्द्वानी में महिला से अभद्रता करने वाला आरोपी गिरफ्तार

16 Jul 2026 | 9:18 PM

हल्द्वानी, 16 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड के हल्द्वानी में महिला के साथ अभद्रता करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था।.

see more..

उत्तराखंड की सिल्क्यारा टनल हादसे में मृतक श्रमिकों का शव जाएगा सरकारी खर्चे पर

16 Jul 2026 | 9:12 PM

देहरादून, 16 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन से बुधवार देर रात्रि सिलक्यारा टनल में शॉटक्रीट का एक हिस्सा गिरने से हुए हादसे की गुरुवार शाम जानकारी ली। .

see more..

पुरी में भव्य रथयात्रा देखने के लिए बारिश के बावजूद पांच लाख से अधिक श्रद्धालु जुटे

16 Jul 2026 | 8:41 PM

पुरी, 16 जुलाई (वार्ता) ओडिशा में बारिश और बेचैन करने वाली उमस के बावजूद गुरुवार को पांच लाख से अधिक श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा की रथयात्रा देखने के लिए तीर्थनगरी पुरी में जुटे।.

see more..