Tuesday, Aug 18 2026 | Time 04:01 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


पॉक्सो के आरोपी को उच्च न्यायालय से मिली जमानत

नैनीताल, 03 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि थाने में दर्ज पॉक्सो के एक मामले में आरोपी अंशुल जगवाण को शुक्रवार को नियमित जमानत दे दी है।
न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की एकलपीठ ने जमानत याचिका स्वीकार करते हुए आरोपी की रिहाई के आदेश दे दिए हैं।
मामले के अनुसार अगस्त्यमुनि थाने में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 351(2), 351(3), 64(1) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी गत 19 अप्रैल से न्यायिक हिरासत में था।
सुनवाई के दौरान आरोपी के अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट में किसी प्रकार की बाहरी चोट अथवा यौन उत्पीड़न के संकेत नहीं मिले हैं। इस तथ्य का राज्य पक्ष की ओर से भी विरोध नहीं किया गया। बचाव पक्ष ने पीड़िता की जन्मतिथि से संबंधित दस्तावेज भी प्रस्तुत करते हुए उसके बालिग होने का दावा किया।
दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद पीठ ने आरोपी को नियमित जमानत प्रदान कर दी है। अदालत ने आरोपी को निजी मुचलका और दो सक्षम जमानतदार प्रस्तुत करने की शर्त पर रिहा करने का आदेश दिये हैं।
रवीन्द्र, जांगिड़
वार्ता
More News

बंगाल होटल अग्निकांड में मेघालय के पांच श्रद्धालुओं की मौत पर संगमा ने जताया दुख, मृतक परिवारों को दो लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

18 Aug 2026 | 12:28 AM

शिलांग, 17 अगस्त (वार्ता)। मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के एक होटल में लगी भीषण आग में मेघालय के पांच हिंदू तीर्थयात्रियों की दर्दनाक मौत पर गहरा शोक और दुख व्यक्त किया और इस कठिन घड़ी में राज्य सरकार की ओर से मेघालय के पांचों मृतकों के निकटतम परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।.

see more..

आंध्र प्रदेश के आठ मछुआरे नाव के साथ लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू

17 Aug 2026 | 11:35 PM

विजयवाड़ा, 17 अगस्त (वार्ता) आंध्र प्रदेश में मशीनीकृत नाव से समुद्र में मछली पकड़ने गए आठ मछुआरे लापता हो गए हैं और उनकी तलाश के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया गया है।.

see more..

ओडिशा : पत्नी की हत्या के दोषी को उम्रकैद

17 Aug 2026 | 11:33 PM

भुवनेश्वर, 17 अगस्त (वार्ता) ओडिशा के गजपति जिले की एक अदालत ने सोमवार को 62 वर्षीय एक व्यक्ति को चार वर्ष पहले अपनी बीमार बेटी को लेकर हुए झगड़े के दौरान पत्नी की हत्या करने के जुर्म में उम्रकैद की सजा सुनायी।.

see more..

बंगाल में 'राक्षस राज', नेताओं पर अंडे फेंक रही भाजपा-आरएसएस : कीर्ति आजाद

17 Aug 2026 | 11:29 PM

दुर्गापुर, 17 अगस्त (वार्ता) पश्चिम बंगाल के वर्धमान-दुर्गापुर से तृणमूल कांग्रेस सांसद कीर्ति आजाद ने नेताओं पर अंडे फेंके जाने की घटनाओं पर गुस्सा जाहिर करते हुए आत्मरक्षा के अधिकार का हवाला देते हुए कहा है कि उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए लाइसेंसी पिस्तौल के लिए आवेदन देने का फैसला लिया है। .

see more..

विजय ने कृषि ऋण माफी की सीमा 50,000 रुपये से बढ़ाकर 75,000 रुपये तक की

17 Aug 2026 | 10:42 PM

चेन्नई, 17 अगस्त (वार्ता) डेल्टा जिलों में कुरुवई फसल की खेती के लिए मेट्टूर बांध से सिंचाई का पानी न छोड़े जाने के कारण पहले से ही सूखे का सामना कर रहे किसानों को राहत देते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने सोमवार को सरकार में अपने 100 दिन पूरे होने के अवसर पर 75,000 रुपये तक के कृषि ऋण की पूर्ण माफी की घोषणा की।.

see more..