Tuesday, Aug 18 2026 | Time 14:41 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


ममता ने संभाला प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार, तृणमूल कांग्रेस की उथल-पुथल के बीच नए महासचिवों की घोषणा की

कोलकाता, 04 जुलाई (वार्ता) तृणमूल कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिमा भट्टाचार्य के अपने पद से इस्तीफा देने के कुछ ही घंटों बाद, पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने शनिवार को स्वयं ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार संभालने की घोषणा की।
सुश्री बनर्जी ने शाम को सोशल मीडिया पर लाइव आकर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि कोई नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारियों के साथ-साथ वह अब सीधे प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका भी देखेंगी।
पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री बनर्जी ने कहा, "सुब्रत बख्शी अस्वस्थ हैं, इसीलिए चंद्रिमा को अस्थायी रूप से यह जिम्मेदारी दी गई थी। अब मैं खुद प्रदेश अध्यक्ष का काम संभालूंगी।"
उन्होंने पार्टी संगठन में बड़े बदलावों की भी घोषणा की, जिसके तहत कुणाल घोष और मदन मित्रा को पार्टी का नया प्रदेश महासचिव नामित किया गया।
सुश्री बनर्जी ने प्रदेशाध्यक्ष चंद्रिमा भट्टाचार्य के इस्तीफे और पार्टी के भीतर चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने उन पर सीधा आरोप लगाए बिना कहा, "उनका बेटा पहले ही जा चुका था। वह काफी समय से इस्तीफा देने की बात कह रही थीं। मैं किसी को दोष नहीं देती।" उन्होंने संभावित बाहरी दबावों की ओर इशारा करते हुए कहा, "किसी के पास बोझ या मजबूरियां हो सकती हैं, लेकिन मैं अपना सिर नहीं झुकाऊंगी। मैं लड़ाई जारी रखूंगी।"
यह घटनाक्रम पार्टी के भीतर बढ़ते असंतोष के बीच आया है, जब शुक्रवार को एक विद्रोही गुट के सदस्यों पर महानगर स्थित तृणमूल कार्यालय में ताला लगाने के आरोप लगे थे। इस घटना को लेकर प्रगति मैदान थाने में कई नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है।
राजनीतिक संकट और आंतरिक विद्रोह के बावजूद, सुश्री बनर्जी ने दोहराया कि पार्टी का 21 जुलाई का कार्यक्रम योजना के अनुसार आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा, "21 जुलाई का कार्यक्रम आयोजित होगा। पुलिस की अनुमति का अभी भी इंतजार है, और मंजूरी मिलने के बाद आयोजन स्थल की घोषणा की जाएगी।"
तृणमूल प्रमुख सुश्री बनर्जी के राज्य इकाई का सीधा नियंत्रण अपने हाथ में लेने और पार्टी संगठन में फेरबदल करने के बाद, अब सबका ध्यान इस बात पर है कि क्या यह कदम तृणमूल कांग्रेस के भीतर बढ़ते असंतोष को रोक सकेगा।
शोभित, मधुकांत
वार्ता
More News

लगातार बारिश के कारण ऊपर से गिरे मलवे में ढहा घर, बच्चे का शव मिला, दो की तलाश जारी

18 Aug 2026 | 2:28 PM

देहरादून 18 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिला में लगातार हो रही बारिश के बीच पहाड़ से गिरे मलवे की चपेट में आने से एक मकान नेस्तनाबूद हो गया। समाचार लिखने तक एक बच्चे का शव बरामद हुआ है, जबकि उसके पिता और दादी को खोजने के लिए राहत दल जुटे हैं। .

see more..

तमिलनाडु में विभिन्न दलों के नेताओं ने तीन तमिलों की हत्या की उच्च-स्तरीय जांच की मांग की

18 Aug 2026 | 2:27 PM

चेन्नई, 18 अगस्त (वार्ता) तमिलनाडु विधानसभा में विभिन्न दलों के नेताओं ने मंगलवार को हिरण के शिकार के कथित आरोपों में कर्नाटक वन विभाग द्वारा तीन तमिलों की हत्या का मुद्दा उठाया और इसकी उच्च-स्तरीय जांच की मांग की, जबकि कांग्रेस ने इन हत्याओं की केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जांच का समर्थन किया।.

see more..

पर्यावरण और मछुआरों को नुकसान पहुंचाने वाली परियोजनाओं को अनुमति नहीं देगी विजय सरकार

18 Aug 2026 | 2:07 PM

चेन्नई, 18 अगस्त (वार्ता)। तमिलनाडु के पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. वी. के. राजीव ने मंगलवार को विधानसभा में स्पष्ट किया कि राज्य सरकार मछुआरों के हितों या पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाली किसी भी परियोजना को अनुमति नहीं देगी।.

see more..

ओडिशा हाई कोर्ट ने सरकार को बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को तुरंत पर्याप्त नावें उपलब्ध कराने का निर्देश दिया

18 Aug 2026 | 1:33 PM

भुवनेश्वर, 18 अगस्त (वार्ता) ओडिशा उच्च न्यायालय ने केंद्रपाड़ा जिले के पट्टामुंडई ब्लॉक में बाढ़ प्रभावित गांवों की मदद के लिए राज्य सरकार को पर्याप्त संख्या में नावें उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। .

see more..

चकमा नेताओं ने मोदी से किया बंगलादेश को बिजली आपूर्ति रोकने, चटगांव इलाका वापस लेने का आग्रह

18 Aug 2026 | 1:20 PM

अगरतला, 18 अगस्त (वार्ता) पूर्वोत्तर राज्यों के चकमा समुदाय के नेताओं ने केंद्र सरकार से बंगलादेश को की जाने वाली बिजली और ईंधन की आपूर्ति तत्काल प्रभाव से रोकने और बंगलादेश के चटगांव के पहाड़ी क्षेत्र को वापस लेने का आग्रह किया है। .

see more..