Tuesday, Aug 18 2026 | Time 13:33 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


टीएमसी कार्यालय विवाद पर ममता ने बागी गुट की आलोचना की

कोलकाता, 04 जुलाई (वार्ता) तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी ने पार्टी कार्यालय को लेकर हुए विवाद पर बागी गुट पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग पार्टी छोड़ सकते हैं लेकिन संस्थाओं पर 'कब्जा' नहीं किया जा सकता।
गौरतलब है कि टीएमसी प्रमुख का यह बयान मेट्रोपॉलिटन पार्टी कार्यालय में हुई उन नाटकीय घटनाओं के एक दिन बाद आया है, जिसमें श्री रितब्रत बंद्योपाध्याय के नेतृत्व वाले बागी गुट के समर्थकों ने एक बैठक करते हुए जाते समय उसका मुख्य दरवाजा बंद कर दिया। इस घटना के बाद स्थानीय विधायक और कालीघाट गुट के वरिष्ठ नेता श्री कुणाल घोष मौके पर पहुंचे, जिससे इलाके में लंबे समय तक राजनीतिक तनाव बना रहा।
सुश्री बनर्जी ने शनिवार को एक वीडियो संदेश के जरिए बागी गुट का नाम लिए बिना कहा, "जिन लोगों ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में ताला लगाया, उन्हें याद रखना चाहिए कि हमने वह कार्यालय किराये पर लिया था। यह समझौता अक्टूबर 2027 तक मान्य है। कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि उन्होंने इस पर हस्ताक्षर किए थे लेकिन उन्होंने निजी हैसियत से हस्ताक्षर नहीं किए थे। यह पार्टी की मंजूरी से किया गया था।" उन्होंने जोर देकर कहा कि कोई भी व्यक्ति पार्टी की संस्था पर मालिकाना हक का दावा नहीं कर सकता।
उन्होंने कहा, "कोई व्यक्ति जा सकता है लेकिन संस्था नहीं जाती। जैसे कोई किसी की निजी संपत्ति पर जबरन कब्जा नहीं कर सकता, वैसे ही पार्टी की संस्था पर भी कब्जा नहीं किया जा सकता।" सुश्री बनर्जी ने कार्यालय से जुड़े वित्तीय आरोपों पर भी सवाल उठाए और पूछा, "कुछ लोग कह रहे हैं कि उन्हें पैसे नहीं मिले, तो फिर हर महीने एक लाख रुपये के चेक कौन जारी कर रहा था?" सुश्री बनर्जी ने राजनीतिक टकराव के बावजूद कोई व्यक्तिगत नाराजगी न होने की बात कहते हुए कहा कि अगर भविष्य में कानूनी लड़ाई भी होती है, तो भी उन्हें किसी के प्रति कोई निजी खुन्नस नहीं है।
उन्होंने एक तीखा राजनीतिक संदेश देते हुए कहा, "आप केंद्रीय बलों की मदद से पार्टी कार्यालय में ताला लगा सकते हैं लेकिन लोगों के दिलों पर ताला नहीं लगा सकते।"
पंकज, मधुकांत
वार्ता
More News
भारी बारिश के बीच नदी में छह छात्रों और गिरे वाहन में फंसे दो लोगों को एसडीआरएफ ने बचाया

भारी बारिश के बीच नदी में छह छात्रों और गिरे वाहन में फंसे दो लोगों को एसडीआरएफ ने बचाया

18 Aug 2026 | 12:28 PM

देहरादून 18 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश, अतिवृष्टि और भूस्खलन की घटनाओं के बावजूद लोग अनावश्यक रूप से नदी और नालों को पार करने में अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। ऐसे ही दो अलग अलग मामलों में देवदूत कहे जाने वाली राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमों ने एक निजी विश्वविद्यालय के छह छात्रों और एक वाहन में बैठे दो अन्य व्यक्तियों को नदी के तेज बहाव में बहते हुए कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बचाया है। देहरादून 18 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश, अतिवृष्टि और भूस्खलन की घटनाओं के बावजूद लोग अनावश्यक रूप से नदी और नालों को पार करने में अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। ऐसे ही दो अलग अलग मामलों में देवदूत कहे जाने वाली राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमों ने एक निजी विश्वविद्यालय के छह छात्रों और एक वाहन में बैठे दो अन्य व्यक्तियों को नदी के तेज बहाव में बहते हुए कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बचाया है।

see more..

टिपरा मोथा ने टिपरासा समझौते के क्रियान्वयन को लेकर भाजपा पर बढ़ाया दबाव

18 Aug 2026 | 12:14 PM

अगरतला, 18 अगस्त (वार्ता) त्रिपुरा में सत्तारूढ़ गठबंधन की सहयोगी टिपरा मोथा ने केंद्र सरकार के साथ हुए टिपरासा समझौते को लागू करने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर दबाव बढ़ा दिया है। यह समझौता पिछले लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार के साथ हुआ था।.

see more..

हनूर गोलीबारी मामला : विपक्ष ने की न्यायिक जांच की मांग, सरकार ने कहा- वनकर्मियों ने आत्मरक्षा में चलायी थी गोली

18 Aug 2026 | 12:58 AM

बेंगलुरु, 17 अगस्त (वार्ता) कर्नाटक के हनूर (कावेरी वन्यजीव प्रभाग) के जंगल में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत का मामला सोमवार को राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों (विधान परिषद और विधानसभा) में गूंजा। .

see more..

बंगाल होटल अग्निकांड में मेघालय के पांच श्रद्धालुओं की मौत पर संगमा ने जताया दुख, मृतक परिवारों को दो लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

18 Aug 2026 | 12:28 AM

शिलांग, 17 अगस्त (वार्ता)। मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के एक होटल में लगी भीषण आग में मेघालय के पांच हिंदू तीर्थयात्रियों की दर्दनाक मौत पर गहरा शोक और दुख व्यक्त किया और इस कठिन घड़ी में राज्य सरकार की ओर से मेघालय के पांचों मृतकों के निकटतम परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।.

see more..

आंध्र प्रदेश के आठ मछुआरे नाव के साथ लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू

17 Aug 2026 | 11:35 PM

विजयवाड़ा, 17 अगस्त (वार्ता) आंध्र प्रदेश में मशीनीकृत नाव से समुद्र में मछली पकड़ने गए आठ मछुआरे लापता हो गए हैं और उनकी तलाश के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया गया है।.

see more..