Tuesday, Aug 18 2026 | Time 04:15 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


स्थायी भवनों में संचालित होंगी बाजार, रायसी और लखनौता पुलिस चौकियां का लोकार्पण

हरिद्वार, 06 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड में हरिद्वार जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने सोमवार को लक्सर क्षेत्र की बाजार और रायसी और झबरेड़ा क्षेत्र की लखनौता पुलिस चौकी के नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण किया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने चौकियों का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक ये तीनों पुलिस चौकियां किराये के भवनों से संचालित हो रही थीं। नए भवनों के शुरू होने से पुलिस को स्थायी आधार मिलने के साथ क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। साथ ही आमजन को अपनी समस्याएं दर्ज कराने के लिए बेहतर वातावरण और सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने कहा कि नई चौकियों के संचालन से पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ेगी और लोगों को त्वरित पुलिस सहायता मिल सकेगी। उन्होंने पुलिस कर्मियों को जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार करते हुए शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
चौकियों के लोकार्पण के बाद एसएसपी ने रुड़की स्थित पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कार्यालय के ऊपरी तल पर महिला हेल्पलाइन और साइबर क्राइम सेल के लिए बनाए गए स्वतंत्र कार्यालयों का भी शुभारंभ किया। उन्होंने दोनों इकाइयों को महिलाओं एवं साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों का त्वरित, प्रभावी और संवेदनशील ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
सं उप्रेती
वार्ता
More News

बंगाल होटल अग्निकांड में मेघालय के पांच श्रद्धालुओं की मौत पर संगमा ने जताया दुख, मृतक परिवारों को दो लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

18 Aug 2026 | 12:28 AM

शिलांग, 17 अगस्त (वार्ता)। मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के एक होटल में लगी भीषण आग में मेघालय के पांच हिंदू तीर्थयात्रियों की दर्दनाक मौत पर गहरा शोक और दुख व्यक्त किया और इस कठिन घड़ी में राज्य सरकार की ओर से मेघालय के पांचों मृतकों के निकटतम परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।.

see more..

आंध्र प्रदेश के आठ मछुआरे नाव के साथ लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू

17 Aug 2026 | 11:35 PM

विजयवाड़ा, 17 अगस्त (वार्ता) आंध्र प्रदेश में मशीनीकृत नाव से समुद्र में मछली पकड़ने गए आठ मछुआरे लापता हो गए हैं और उनकी तलाश के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया गया है।.

see more..

ओडिशा : पत्नी की हत्या के दोषी को उम्रकैद

17 Aug 2026 | 11:33 PM

भुवनेश्वर, 17 अगस्त (वार्ता) ओडिशा के गजपति जिले की एक अदालत ने सोमवार को 62 वर्षीय एक व्यक्ति को चार वर्ष पहले अपनी बीमार बेटी को लेकर हुए झगड़े के दौरान पत्नी की हत्या करने के जुर्म में उम्रकैद की सजा सुनायी।.

see more..

बंगाल में 'राक्षस राज', नेताओं पर अंडे फेंक रही भाजपा-आरएसएस : कीर्ति आजाद

17 Aug 2026 | 11:29 PM

दुर्गापुर, 17 अगस्त (वार्ता) पश्चिम बंगाल के वर्धमान-दुर्गापुर से तृणमूल कांग्रेस सांसद कीर्ति आजाद ने नेताओं पर अंडे फेंके जाने की घटनाओं पर गुस्सा जाहिर करते हुए आत्मरक्षा के अधिकार का हवाला देते हुए कहा है कि उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए लाइसेंसी पिस्तौल के लिए आवेदन देने का फैसला लिया है। .

see more..

विजय ने कृषि ऋण माफी की सीमा 50,000 रुपये से बढ़ाकर 75,000 रुपये तक की

17 Aug 2026 | 10:42 PM

चेन्नई, 17 अगस्त (वार्ता) डेल्टा जिलों में कुरुवई फसल की खेती के लिए मेट्टूर बांध से सिंचाई का पानी न छोड़े जाने के कारण पहले से ही सूखे का सामना कर रहे किसानों को राहत देते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने सोमवार को सरकार में अपने 100 दिन पूरे होने के अवसर पर 75,000 रुपये तक के कृषि ऋण की पूर्ण माफी की घोषणा की।.

see more..