Tuesday, Aug 18 2026 | Time 04:50 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


शारदा घाट पर जल पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, डूब रहे दिल्ली के युवक की बचाई जान

चम्पावत, 06 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड के मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए आए दिल्ली निवासी एक युवक की सोमवार को शारदा घाट पर स्नान के दौरान नदी के तेज बहाव में फंसने से जान पर बन आई। मौके पर तैनात जल पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए युवक का सुरक्षित रेस्क्यू कर बड़ा हादसा टाल दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार समीर श्रीवास्तव (24) निवासी दिल्ली परिजनों के साथ पूर्णागिरी धाम में दर्शन के लिए आये थे। आज वह शारदा घाट पर स्नान कर रहे थे। इसी दौरान वह नदी के तेज बहाव में बहकर गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई।
मौके पर तैनात जल पुलिस टीम के रवीन्द्र कुमार, राकेश गिरी और पीआरडी जवान सूरज शर्मा हरकत में आ गये और बिना समय गंवाए नदी में कूद गये। कड़ी मशक्कत के बाद तीनों ने समीर श्रीवास्तव को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया।
जल पुलिस की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। युवक को सुरक्षित बाहर निकालने पर श्रद्धालु और परिजनों ने जल पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
रवीन्द्र, उप्रेती
वार्ता
More News

बंगाल होटल अग्निकांड में मेघालय के पांच श्रद्धालुओं की मौत पर संगमा ने जताया दुख, मृतक परिवारों को दो लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

18 Aug 2026 | 12:28 AM

शिलांग, 17 अगस्त (वार्ता)। मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के एक होटल में लगी भीषण आग में मेघालय के पांच हिंदू तीर्थयात्रियों की दर्दनाक मौत पर गहरा शोक और दुख व्यक्त किया और इस कठिन घड़ी में राज्य सरकार की ओर से मेघालय के पांचों मृतकों के निकटतम परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।.

see more..

आंध्र प्रदेश के आठ मछुआरे नाव के साथ लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू

17 Aug 2026 | 11:35 PM

विजयवाड़ा, 17 अगस्त (वार्ता) आंध्र प्रदेश में मशीनीकृत नाव से समुद्र में मछली पकड़ने गए आठ मछुआरे लापता हो गए हैं और उनकी तलाश के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया गया है।.

see more..

ओडिशा : पत्नी की हत्या के दोषी को उम्रकैद

17 Aug 2026 | 11:33 PM

भुवनेश्वर, 17 अगस्त (वार्ता) ओडिशा के गजपति जिले की एक अदालत ने सोमवार को 62 वर्षीय एक व्यक्ति को चार वर्ष पहले अपनी बीमार बेटी को लेकर हुए झगड़े के दौरान पत्नी की हत्या करने के जुर्म में उम्रकैद की सजा सुनायी।.

see more..

बंगाल में 'राक्षस राज', नेताओं पर अंडे फेंक रही भाजपा-आरएसएस : कीर्ति आजाद

17 Aug 2026 | 11:29 PM

दुर्गापुर, 17 अगस्त (वार्ता) पश्चिम बंगाल के वर्धमान-दुर्गापुर से तृणमूल कांग्रेस सांसद कीर्ति आजाद ने नेताओं पर अंडे फेंके जाने की घटनाओं पर गुस्सा जाहिर करते हुए आत्मरक्षा के अधिकार का हवाला देते हुए कहा है कि उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए लाइसेंसी पिस्तौल के लिए आवेदन देने का फैसला लिया है। .

see more..

विजय ने कृषि ऋण माफी की सीमा 50,000 रुपये से बढ़ाकर 75,000 रुपये तक की

17 Aug 2026 | 10:42 PM

चेन्नई, 17 अगस्त (वार्ता) डेल्टा जिलों में कुरुवई फसल की खेती के लिए मेट्टूर बांध से सिंचाई का पानी न छोड़े जाने के कारण पहले से ही सूखे का सामना कर रहे किसानों को राहत देते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने सोमवार को सरकार में अपने 100 दिन पूरे होने के अवसर पर 75,000 रुपये तक के कृषि ऋण की पूर्ण माफी की घोषणा की।.

see more..