Tuesday, Aug 18 2026 | Time 13:51 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


हरेला पर हरिद्वार में 30 हजार पौधारोपण का लक्ष्य, 16 जुलाई को चलेगा वृहद अभियान

हरिद्वार, 06 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर हरिद्वार जिला में 16 जुलाई को वृहद पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत जिलेभर में 30 हजार पौधे रोपित किए जाएंगे। इसकी तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक कर सभी विभागों को 10 जुलाई तक आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि हरेला केवल एक पारंपरिक पर्व नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण का जन अभियान है। उन्होंने निर्देश दिए कि पौधारोपण स्थलों पर गड्ढों की खुदाई, पौधों की उपलब्धता, जैविक खाद, सिंचाई, ट्री-गार्ड और परिवहन सहित सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं। साथ ही 11 से 15 जुलाई के बीच चिन्हित स्थलों का निरीक्षण एवं सत्यापन भी सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने बताया कि शासकीय कार्यालयों, विद्यालयों, अस्पतालों, पार्कों, सड़क किनारे, नदी-नालों के तटों तथा सरकारी एवं सामुदायिक खाली भूमि पर पौधारोपण को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रत्येक स्थल की जियो-टैगिंग कर पौधों की संख्या और उनकी देखरेख के लिए संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
जिलाधिकारी ने 'एक परिवार–दो पौधे' अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 'हरित हरिद्वार' अभियान के तहत स्थानीय एवं फलदार प्रजातियों के पौधों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही पौधारोपण के बाद उनकी सुरक्षा, सिंचाई और संरक्षण की जिम्मेदारी संबंधित विभागों की होगी, ताकि लगाए गए पौधों की जीवितता सुनिश्चित की जा सके।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जितेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव गुप्ता, परियोजना निदेशक नलिनीत घिल्डियाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
सं उप्रेती
वार्ता
More News

चकमा नेताओं ने मोदी से किया बंगलादेश को बिजली आपूर्ति रोकने, चटगांव इलाका वापस लेने का आग्रह

18 Aug 2026 | 1:20 PM

अगरतला, 18 अगस्त (वार्ता) पूर्वोत्तर राज्यों के चकमा समुदाय के नेताओं ने केंद्र सरकार से बंगलादेश को की जाने वाली बिजली और ईंधन की आपूर्ति तत्काल प्रभाव से रोकने और बंगलादेश के चटगांव के पहाड़ी क्षेत्र को वापस लेने का आग्रह किया है। .

see more..
भारी बारिश के बीच नदी में छह छात्रों और गिरे वाहन में फंसे दो लोगों को एसडीआरएफ ने बचाया

भारी बारिश के बीच नदी में छह छात्रों और गिरे वाहन में फंसे दो लोगों को एसडीआरएफ ने बचाया

18 Aug 2026 | 12:28 PM

देहरादून 18 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश, अतिवृष्टि और भूस्खलन की घटनाओं के बावजूद लोग अनावश्यक रूप से नदी और नालों को पार करने में अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। ऐसे ही दो अलग अलग मामलों में देवदूत कहे जाने वाली राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमों ने एक निजी विश्वविद्यालय के छह छात्रों और एक वाहन में बैठे दो अन्य व्यक्तियों को नदी के तेज बहाव में बहते हुए कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बचाया है। देहरादून 18 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश, अतिवृष्टि और भूस्खलन की घटनाओं के बावजूद लोग अनावश्यक रूप से नदी और नालों को पार करने में अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। ऐसे ही दो अलग अलग मामलों में देवदूत कहे जाने वाली राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमों ने एक निजी विश्वविद्यालय के छह छात्रों और एक वाहन में बैठे दो अन्य व्यक्तियों को नदी के तेज बहाव में बहते हुए कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बचाया है।

see more..

टिपरा मोथा ने टिपरासा समझौते के क्रियान्वयन को लेकर भाजपा पर बढ़ाया दबाव

18 Aug 2026 | 12:14 PM

अगरतला, 18 अगस्त (वार्ता) त्रिपुरा में सत्तारूढ़ गठबंधन की सहयोगी टिपरा मोथा ने केंद्र सरकार के साथ हुए टिपरासा समझौते को लागू करने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर दबाव बढ़ा दिया है। यह समझौता पिछले लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार के साथ हुआ था।.

see more..

हनूर गोलीबारी मामला : विपक्ष ने की न्यायिक जांच की मांग, सरकार ने कहा- वनकर्मियों ने आत्मरक्षा में चलायी थी गोली

18 Aug 2026 | 12:58 AM

बेंगलुरु, 17 अगस्त (वार्ता) कर्नाटक के हनूर (कावेरी वन्यजीव प्रभाग) के जंगल में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत का मामला सोमवार को राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों (विधान परिषद और विधानसभा) में गूंजा। .

see more..

बंगाल होटल अग्निकांड में मेघालय के पांच श्रद्धालुओं की मौत पर संगमा ने जताया दुख, मृतक परिवारों को दो लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

18 Aug 2026 | 12:28 AM

शिलांग, 17 अगस्त (वार्ता)। मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के एक होटल में लगी भीषण आग में मेघालय के पांच हिंदू तीर्थयात्रियों की दर्दनाक मौत पर गहरा शोक और दुख व्यक्त किया और इस कठिन घड़ी में राज्य सरकार की ओर से मेघालय के पांचों मृतकों के निकटतम परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।.

see more..