Tuesday, Aug 18 2026 | Time 05:13 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


कांग्रेस नेता धीरेन्द्र प्रताप ने बीकेटीसी अध्यक्ष से नैतिकता के आधार पर मांगा इस्तीफा

देहरादून 07 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड में कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने बदरीनाथ और केदारनाथ मंदिरों में पहले हीरे जवाहरात, करोड़ों रुपए की चोरी और अब लैपटॉप के गायब होने की घटना के लिए मन्दिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी को जिम्मेदार ठहराते हुए उनसे तत्काल नैतिकता के आधार पर अपना इस्तीफा देने की मांग की है।
यहां मंगलवार को जारी एक बयान में श्री प्रताप ने कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के उस बयान को ठीक बताया जिसमें उन्होंने कहा कि जिस कमेटी को श्री द्विवेदी ने बदरीनाथ में चोरी के मामलों की जांच के लिए कहा है, वह बिल्कुल ठीक इस तरह से है, जिस तरह बिल्ली को दूध की रक्षा की जिम्मेदारी दी जाए।
उन्होंने इसे समय का तकाजा बताया कि श्री द्विवेदी मंदिरों की पवित्रता और पारदर्शिता के लिए तब तक अपने पद से इस्तीफा दें, जब तक की इस जांच में दूध का दूध और पानी का पानी नहीं हो जाता। उन्होंने कहा कि द्विवेदी पहले भी आरोपी से घिरे थे, परंतु राज्य सरकार और उनके भाजपा और संघ के आकाओ ने उन्हें बचा लिया ।
कांग्रेस नेता ने कहा कि यह बड़े दुर्भाग्य की बात है कि भगवान राम के भक्त होने का दावा करने वाले लोग आश्चर्य में है कि आज मंदिरों में चोरी और डकैती के आरोपी बस गए हैं। उन्होंने बताया कि मंदिरों में चढ़ावा चोरी की शर्मनाक घटनाओं के विरोध में आज कांग्रेस द्वारा राज्य भर में किए गए उपवास और सत्याग्रह कार्यक्रमों को सफल बताते हुए कहा कि राज्य के हजारों लोग आज इसमें शामिल हुए हैं। जिससे जाहिर है कि उत्तराखंड की देवभूमि की जनता भाजपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं को मंदिर चोरी के घिनौने कृत्य के लिए माफ करने के लिए कतई तैयार नहीं है और सब दोषी लोगों को सजा दिलवाना चाहती है।
सुमिताभ, उप्रेती
वार्ता
More News

बंगाल होटल अग्निकांड में मेघालय के पांच श्रद्धालुओं की मौत पर संगमा ने जताया दुख, मृतक परिवारों को दो लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

18 Aug 2026 | 12:28 AM

शिलांग, 17 अगस्त (वार्ता)। मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के एक होटल में लगी भीषण आग में मेघालय के पांच हिंदू तीर्थयात्रियों की दर्दनाक मौत पर गहरा शोक और दुख व्यक्त किया और इस कठिन घड़ी में राज्य सरकार की ओर से मेघालय के पांचों मृतकों के निकटतम परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।.

see more..

आंध्र प्रदेश के आठ मछुआरे नाव के साथ लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू

17 Aug 2026 | 11:35 PM

विजयवाड़ा, 17 अगस्त (वार्ता) आंध्र प्रदेश में मशीनीकृत नाव से समुद्र में मछली पकड़ने गए आठ मछुआरे लापता हो गए हैं और उनकी तलाश के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया गया है।.

see more..

ओडिशा : पत्नी की हत्या के दोषी को उम्रकैद

17 Aug 2026 | 11:33 PM

भुवनेश्वर, 17 अगस्त (वार्ता) ओडिशा के गजपति जिले की एक अदालत ने सोमवार को 62 वर्षीय एक व्यक्ति को चार वर्ष पहले अपनी बीमार बेटी को लेकर हुए झगड़े के दौरान पत्नी की हत्या करने के जुर्म में उम्रकैद की सजा सुनायी।.

see more..

बंगाल में 'राक्षस राज', नेताओं पर अंडे फेंक रही भाजपा-आरएसएस : कीर्ति आजाद

17 Aug 2026 | 11:29 PM

दुर्गापुर, 17 अगस्त (वार्ता) पश्चिम बंगाल के वर्धमान-दुर्गापुर से तृणमूल कांग्रेस सांसद कीर्ति आजाद ने नेताओं पर अंडे फेंके जाने की घटनाओं पर गुस्सा जाहिर करते हुए आत्मरक्षा के अधिकार का हवाला देते हुए कहा है कि उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए लाइसेंसी पिस्तौल के लिए आवेदन देने का फैसला लिया है। .

see more..

विजय ने कृषि ऋण माफी की सीमा 50,000 रुपये से बढ़ाकर 75,000 रुपये तक की

17 Aug 2026 | 10:42 PM

चेन्नई, 17 अगस्त (वार्ता) डेल्टा जिलों में कुरुवई फसल की खेती के लिए मेट्टूर बांध से सिंचाई का पानी न छोड़े जाने के कारण पहले से ही सूखे का सामना कर रहे किसानों को राहत देते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने सोमवार को सरकार में अपने 100 दिन पूरे होने के अवसर पर 75,000 रुपये तक के कृषि ऋण की पूर्ण माफी की घोषणा की।.

see more..