Tuesday, Aug 18 2026 | Time 14:40 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


कर्नाटक के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश के कारण स्कूल बंद

शिवमोगा, 07 जुलाई (वार्ता) कर्नाटक के मलनाड क्षेत्र में मंगलवार को लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण चिक्कमगलूरु और शिवमोगा जिलों के कई तालुकों में एहतियात के तौर पर स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद कर दिया गया। चिक्कमगलूरु जिले में प्रशासन ने कोप्पा, श्रृंगेरी और मुदिगेरे तालुकों के प्राथमिक एवं उच्च विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है और विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गयी है। कोरबा जिले के सतरेंगा क्षेत्र में पिकनिक के दौरान नदी में डूबने से एसईसीएल कर्मी 24 वर्षीय शुभांशु ध्रुव की मौत हो गयी। वह रविवार को अपने पांच दोस्तों के साथ सतरेंगा घूमने गया था। सभी युवक नदी में बने एक टापू की ओर जा रहे थे। इसी दौरान शुभांशु बीच रास्ते से वापस लौटने लगा और गहरे पानी में डूब गया।
पड़ोसी शिवमोगा जिले में भी तीर्थहल्ली, सागर और भद्रावती तालुकों के स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों को लगातार बारिश और आगे भी तेज बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर बंद रखने के आदेश जारी किये गये हैं।
जिला प्रशासन ने बताया कि जलभराव, उफनते नालों, भूस्खलन तथा पेड़ गिरने की आशंका को देखते हुए यह निर्णय एहतियात के तौर पर लिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि बारिश की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकता के अनुसार आगे के निर्णय लिए जाएंगे। प्रशासन ने निचले तथा संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। अभिभावकों से भी कहा गया है कि वे बच्चों को उफनती नदियों, झीलों और नालों के आसपास न जाने दें।
मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सक्रिय दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रभाव से मलनाड और तटीय कर्नाटक में व्यापक बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। किसी भी बारिश संबंधी आपात स्थिति से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन दलों और स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिये गये हैं।
पिछले कुछ दिनों में कर्नाटक में दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय होने से पश्चिमी घाट क्षेत्र में व्यापक बारिश हो रही है, जिसके मद्देनजर जिला प्रशासन मौसम की स्थिति पर लगातार नजर बनाये हुए है।
उप्रेती.श्रवण
वार्ता
More News

लगातार बारिश के कारण ऊपर से गिरे मलवे में ढहा घर, बच्चे का शव मिला, दो की तलाश जारी

18 Aug 2026 | 2:28 PM

देहरादून 18 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिला में लगातार हो रही बारिश के बीच पहाड़ से गिरे मलवे की चपेट में आने से एक मकान नेस्तनाबूद हो गया। समाचार लिखने तक एक बच्चे का शव बरामद हुआ है, जबकि उसके पिता और दादी को खोजने के लिए राहत दल जुटे हैं। .

see more..

तमिलनाडु में विभिन्न दलों के नेताओं ने तीन तमिलों की हत्या की उच्च-स्तरीय जांच की मांग की

18 Aug 2026 | 2:27 PM

चेन्नई, 18 अगस्त (वार्ता) तमिलनाडु विधानसभा में विभिन्न दलों के नेताओं ने मंगलवार को हिरण के शिकार के कथित आरोपों में कर्नाटक वन विभाग द्वारा तीन तमिलों की हत्या का मुद्दा उठाया और इसकी उच्च-स्तरीय जांच की मांग की, जबकि कांग्रेस ने इन हत्याओं की केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जांच का समर्थन किया।.

see more..

पर्यावरण और मछुआरों को नुकसान पहुंचाने वाली परियोजनाओं को अनुमति नहीं देगी विजय सरकार

18 Aug 2026 | 2:07 PM

चेन्नई, 18 अगस्त (वार्ता)। तमिलनाडु के पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. वी. के. राजीव ने मंगलवार को विधानसभा में स्पष्ट किया कि राज्य सरकार मछुआरों के हितों या पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाली किसी भी परियोजना को अनुमति नहीं देगी।.

see more..

ओडिशा हाई कोर्ट ने सरकार को बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को तुरंत पर्याप्त नावें उपलब्ध कराने का निर्देश दिया

18 Aug 2026 | 1:33 PM

भुवनेश्वर, 18 अगस्त (वार्ता) ओडिशा उच्च न्यायालय ने केंद्रपाड़ा जिले के पट्टामुंडई ब्लॉक में बाढ़ प्रभावित गांवों की मदद के लिए राज्य सरकार को पर्याप्त संख्या में नावें उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। .

see more..

चकमा नेताओं ने मोदी से किया बंगलादेश को बिजली आपूर्ति रोकने, चटगांव इलाका वापस लेने का आग्रह

18 Aug 2026 | 1:20 PM

अगरतला, 18 अगस्त (वार्ता) पूर्वोत्तर राज्यों के चकमा समुदाय के नेताओं ने केंद्र सरकार से बंगलादेश को की जाने वाली बिजली और ईंधन की आपूर्ति तत्काल प्रभाव से रोकने और बंगलादेश के चटगांव के पहाड़ी क्षेत्र को वापस लेने का आग्रह किया है। .

see more..